Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
तनावपूर्ण शादी से निपटने के तरीके
क्या आपको ऐसा लगता है कि अब आपकी शादी में वो पहले जैसा प्यार नहीं रहा ? क्या आपको अपने पार्टनर को खोने का डर सताता है? तो दोस्तों अभी इतनी देर नहीं हुई है कि आप बात को संभाल ना सकें। शादी वह खूबसूरत बंधन है जो दो दिलों को जोड़े रखती है। कई बार शादी के रिश्ते में दरार आने की वजह से हम यह सोंचने पर मजबूर हो जाते हैं कि अब हमें एक दूसरे का साथ छोड़ कर अलग दुनिया बसा लेनी चाहिये। लेकिन आपको सोंचना होगा कि यह इस समस्या का हल नहीं है।
अगर शादी में दरार आ गई है तो, उसे प्यार और खुशी से दुबारा ठीक किया जा सकता है। शादी कभी भी उतनी भयानक नहीं होती जितनी कि आप अपने पार्टनर के लिये खुद बना देते हैं।
आपके लिये यही अच्छा होगा कि आप अपने दिल से अपने पार्टनर की कही या की हुई सारी बुराइयों को निकाल दें और आगे की जिंदगी को खुशी से जीने की सोंचे। तो अगर आपकी शादी बहुत ही दुखद मोड़ से गुजर रही है और आप चाह कर भी अपने पार्टनर के साथ सामंजस्य नहीं बिठा पा रहे हैं तो पढे़ हमारे ये सुझाव।

अहंकार मत दिखाइये
प्यार के संबंध में आपको अपने अंदर के अहंकार को दबा कर रखना चाहिये। शादी शुदा लाइफ में अहंकार की कोई जगह नहीं होती क्योंकि जो बात प्यार से की जा सकती है उसमें इसकी क्या जरुरत।

अपने पार्टनर को समझे
अगर आप अपनी शादी-शुदा जिंदगी में बहुत बुरी दशा से गुजर रहे हैं तो उस दौरान अपने पार्टनर को थोड़ी सी स्पेस दे दें। उसे समझने की कोशिश करें, उनकी समस्याओं को सुने और उसकी मदद करें।

पुरानी बातों को ना कुरेदें
कभी भी इस दौर में पुरानी बातों को ना छेडें। अच्छा होगा कि आप केवल पुरानी हो चुकी अच्छी बातों को ही याद रखें। यह बात दोनों ही लोगो के लिये लागू होती है।

माफ करना सीखें
हम सभी इंसान हैं और हमसे ही गल्तियां होती हैं। आपका पार्टनर आपका सोल मेट हैं इसलिये उसकी गल्तियों को माफ करना भी सीखें।

बात कीजिये
यदि आपको अपने पार्टनर की कोई बात अच्छी नहीं लग रही है तो उसे छुपाने के बदले या मुंह बंद करने के बजाए, उसे अपने पार्टनर को बताएं। देानों लोग साथ में बैठ कर एक लंबी बात कर सकते हैं।

तीसरे इंसान को ना बताएं
अपनी लाइफ के झगड़े में तब तक किसी तीसरे इंसान को शामिल ना करें जब तक कि उसकी जरुरत ना हो। तीसरा इंसान आपकी परेशानियों को सुलझाने के बजाए केवल उसे बढाएगा।

पार्टनर के साथ बाहर दिन बिताएं
अपनी पार्टनर के साथ किसी शांत जगह या किसी ऐसी जगह पर जाएं जहां आप दोनों के अलावा कोई दूसरा ना हो। ऐसे में आप एक दूसरे की बातों को सुन और कह सकते हैं।

सॉरी बोलने में झिझके नहीं
सॉरी बोलने में किसी का कोई नुकसान नहीं होता। यह एक ऐसा शब्द है जो दूसरे दुखे दिल को राहत पहुंचा सकता है। अगर आपको लगता है कि आपकी गलती है तो आपको झट से सॉरी बोल देना चाहिये। इससे आप अपनी पार्टनर के नजर में और भी ज्यादा ऊपर पहुंच जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
