Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी चलाने के लिये अपने पार्टनर से जरुर बताएं ये चीज़े
क्या आपने कभी खुश रहने वाले कपल्स से पूंछा है कि वह इतने खुश कैसे रहते हैं? अगर नहीं, तो हम बताते हैं। वे खुश इसलिये रहते हैं क्योंकि वे एक दूसरे से हर बात शेयर करते हैं, भले चाहे वह दुख भरी हो या फिर खुशी की खबर हो। आपकी जिंदगी में जो बाते महत्वपूर्ण हैं, उन्हें अपने पार्टनर से जरुर शेयर करें। जैसे जब आपकी शादी नहीं हुई थी तब आपको खुद की स्पेस पसंद थी। इस तरह शादी के बाद भी अगर आपको कुछ पल अकेले में चाहिये या फिर अगर आपको बंदिशे नहीं पसंद हैं तो, उसे अपने पार्टनर को जरुर बोलें।
यदि आप एक दूसरे से प्यार करते हैं तो, आप एक दूसरे की बातों को जरुर समझ जाएंगे। एक दूसरे को बातें कहने से शादी में मजबूती आती है। नीचे कुछ मुख्य बिन्दु दिये हुए हैं, जिन्हें आपको अपने पार्टनर से जरुर शेयर करनी चाहिये। आइये देखते हैं-

खुद के स्पेस के बारे में
हर इंसान को खुद के लिये स्पेस चाहिये होती है, भले वह शादी शुदा हो या फिर सिंगल हो। खुद की स्पेस चाहने का यह मतलब नहीं है कि आप अपने पार्टनर से प्यार नहीं करते। स्पेस मांगने से आप खुद के ऊपर ध्यान दे पाएंगी और अपने व्यक्तित्व को निखार पाएंगी।

खर्च
ज्यादातर घरों में केवल पैसों की वजह से सुख शांति छिन जाती है। पर खुद के खर्च के लिये पैसे तो चाहिये ही होते हैं। अगर आप जॉब नहीं करतीं तो, अच्छा होगा कि अगर आप अपने पार्टनर से पैसे देने को कहें।

अच्छा न महसूस होने पर
काम से थक गई हैं और अब आपका काम करने का मन नही है या फिर आज आपका मन किसी बात पर दुखी है तो, उसे छुपाने की बजाए अपने पार्टनर से बोलें।

अपनी पसंद और नापसंद
जब आप अपनी पसंद और नापसंद को अपनी पार्टनर से बताते हैं, तो आपको भी उनसे उनकी दिल की बातें जानने का अच्छा मौका मिलता है। ऐसा करने से आपकी शादी और भी ज्यादा मजबूत बन जाएगी।

प्यार की बातें
इस बात का जरुर ख्याल रखें कि बिस्तर पर आपको क्या करना तथा उनसे क्या प्राप्त करना अच्छा लगता है। इन बातों को कहने से आपकी रोमैंटिक लाइफ और भी ज्यादा चटपटी हो जाएगी।

उनसे उम्मीदें
किसी भी रिश्ते में या तो पत्नी या फिर पति, कोई एक न एक बहुत ज्यादा उम्मीद बांधे रखता है। यदि आपको भी अपने पति से किसी बात की उम्मीद है तो, उसे उनसे बांटे। अच्छा होगा कि आप अपने पार्टनर से बहुत ज्यादा उम्मीद न करें क्योंकि यह सही बात नहीं होती है।

दूसरा साथी मिलने पर
कई बार शादी हो जाने पर भी आप अपने पार्टनर के नजदीक महसूस नहीं करते और अन्य किसी को ढूंढने लगते हैं। अगर आपको कोई दूसरी पसंद है तो अपनी पत्नी को धोखा देने के बजाए उसे साफ-साफ इन बातों को बता दें।

घर वालों की दखल अंदाजी
जब शादी में घर वालों का दखल बढने लगता है तो, शादी में या तो मजबूती आ जाती है या फिर शादी टूटने लगती है। ऐसे में अगर आपको वे पसंद हैं तो दिल खोल कर अपने पार्टनर को बताइये नहीं तो साफ बोल दीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
