Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अरेंज मैरिज के लिए ऐसे करें हनीमून की प्लानिंग
हम सभी का सपना होता है कि हम प्यार में पड़े और एक सही जीवनसाथी की तलाश करें। जीवनसाथी के जरिए ही हम संपूर्ण बनते हैं और जिंदगी को नए सिरे से जीते हैं। आज के समय में ज्यादातर लोग कोर्टशिप या डेटिंग के जरिए प्यार की तलाश करते हैं। ऐसे में जब आप उनसे शादी करने का फैसला करते हैं तो शादी के समय आप उनके बारे में काफी कुछ जान चुके होते हैं।
पर अगर आपकी अरेंज मैरिज हुई तो? कुछ लोगों का ऐसा मानना होता है कि यह एक पुरानी परंपरा है, जिसमें सफलता की संभावना न के बराबर होती है। पर सच्चाई तो यही है कि अरेंज मैरिज के सफल होने की संभावना लव मैरिज के बराबर ही होती है। शादी के साइड इफेक्ट (दुष्परिणाम)
बेशक अगर आप ने अरेंज मैरिज कर अपनी जिंदगी की शुरुआत की है तो आप थोड़े चिंतित और दुविधा में होंगे। क्योंकि आप किसी ऐसे के साथ हैं जो आपके लिए अजनबी की तरह है।
आज हम आपको अरेंज मैरिज हनीमून के कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे।

लाड प्यार करना :
लाड प्यार हर कोई पसंद करता है। खासकर महिलाओं पर जब कोई लाड प्यार जताता है तो उन्हें बहुत अच्छा लगता है। अपने पार्टनर से सहज होने के लिए कुछ गिफ्ट देना भी अच्छा रहेगा। साथ ही इससे अरेंज मैरिज हनीमून में आप दोनों के बीच आने वाली बाधा भी दूर हो जाएगी।

एक शाम साथ बिताएं :
अरेंज मैरिज में यह जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को यह एहसास कराएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। उनके साथ एक रोमांटिक शाम बिताने की योजना बनाएं। एक तरह से यह आपका पहला डेट होगा। अरेंज मैरिज हनीमून में सबसे पहले ऐसा करना अच्छा रहता है।

ध्यान से सुनें :
महिलाओं के लिए यह काम थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि ज्यादातर महिलाएं बोलना ज्यादा पसंद करती है। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी नई पार्टनर भी बातें करना पसंद करती होंगी। अरेंज मैरिज हनीमून का एक टिप्स यह भी है कि आप एक अच्छे श्रोता बनें।

खास जगह :
इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किसी खूबसूरत जगह पर हनीमून मनाने गए हैं या नहीं, आप इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यह अरेंज मैरिज हनीमून है और यह अनुभव आपको जिंदगी में सिर्फ एक बार मिलने वाला है। अपने पार्टनर को किसी खास और रोमांटिक जगह पर ले जाएं जहां आप अकेले में कुछ पल बिता सकें।

कैमरा ले जाना न भूलें :
कई बार हनीमून पर जाने के दौरान कैमरा ले जाना काफी बोझिल हो जाता है। पर आप कैमरे के जरिए इन खास दिनों के कुछ यादगार पलों को समेट सकते हैं।

प्रसंशा करें :
अपने पार्टनर की ड्रेस या उनके किसी काम की सराहना करना आपके रिश्ते पर साकारात्मक असर डालेगा। अरेंज मैरिज के मामले में तो यह और भी ज्यादा प्रभावी होता है।

साथ—साथ करें मस्ती :
अरेंज मैरिज हनीमून के दौरान आप साथ-साथ मस्ती करें। मसलन कोई ऐसा खेल खेलें जो आप दोनों को पसंद हो या फिर किसी नई जगह पर साथ-साथ जाएं। इससे आप दानों के बीच के संबंध मजबूत होंगे।

कम्युनिकेशन :
अरेंज मैरिज हनीमून के सफल होने के लिए कम्युनिकेशन में ईमानदारी और खुलापन बेहद जरूरी होता है। इस बात का ध्यान रखें कि सामने वाला आपको अच्छे से नहीं जानता है, इसलिए किसी गंभीर विषय पर खुलकर बात करें।

अंतरंगता :
अरेंज मैरिज हनीमून पर आप सबसे पहले उन्हें किस व हग करें और एक दूसरे से बात करें। आप जैसे-जैसे कम्फर्टेबल होते जाएंगे, अंतरंगता अपने आप बढ़ जाएगी। अरेंज



Click it and Unblock the Notifications
