Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
4 महत्वपूर्ण सीख जो महिलाएं शिल्पा शेट्टी से सीख सकती हैं
इस दौर की सफल महिलाओं में शिल्पा शेट्टी एक अच्छा उदाहरण है। 'यूपी-बिहार लूटने' वाली लड़की शिल्पा की जिंदगी इतनी आसान नहीं थी। लेकिन इन सबसे ऊपर उठकर शिल्पा ने अपनी एक अलग कहानी गढ़ी।
वह महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है और महिलाएं उससे जिंदगी की बहुत सी बातें सीख सकती हैं। हम आपको बता रहे हैं शिल्पा की कुछ ऐसी ही प्रभावित करने वाली बातें...
READ: नई मम्मियों को ऐश से सीखनी चाहिए ये 4 जरूरी बातें

#1. प्यार में कभी हार मत मानो
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार ने शिल्पा का दिल तोड़ दिया था लेकिन शिल्पा ने कभी प्यार में हार नहीं मानी। बिग ब्रदर रियलिटी शो जीतने के बाद वह अपना सिग्नेचर पर्फ्यूम एस2 लॉंच करने गई, जहां इवेंट की तैयारियों के दौरान उसकी मुलाक़ात राज कुंद्रा से हुई। मीडिया से पहली मुलाक़ात के दौरान शिल्पा ने राज को अपना बिजनेस फ्रेंड बताया, लेकिन उनकी राज से होने जल्दी -जल्दी होने मीटिंग्स ने एक व्यक्तिगत रुख ले लिया। जल्दी ही शिल्पा ने दुनिया के सामने राज के साथ अपने जीवन के राज को खोलते हुये अपनी सगाई की घोषणा कर दी और राज की दी हुई 20 कैरेट की डायमंड की अंगूठी सबको दिखाई। कर्म और पूर्वजन्म में विश्वास करने वाली शिल्पा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि राज से उसका पिछले जन्म का कोई रिश्ता है जिससे वे इस जन्म में दुबारा मिले हैं।
सीख- इसलिए चाहे कितने ही लड़के आप दिल तोड़ दें लेकिन अपने लिए एक अच्छे जीवनसाथी की तलाश जारी रखें, आपको सच्चा प्यार जरूर मिलेगा।

#2. अपने पुराने बॉयफ्रेंड को लोगों के सामने नीचा ना दिखाएँ
शिल्पा ने कभी अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को नीचा दिखाने की कोशिश नहीं की और अपनी गरिमा को बनाए रखा। अक्षय से ब्रेक-अप के बाद शिल्पा का दिल टूट चुका था, लेकिन उसने इंटरव्यू में कहा कि वो और अक्षय अभी भी अच्छे दोस्त हैं। अक्षय और शिल्पा कई बार साथ आए जैसे कि डांस शो 'नच बलिए' में। लेकिन शिल्पा ने हमेशा अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के साथ सहज महसूस किया।
सीख- आपका एक्स-बॉयफ्रेंड कितना भी खराब हो लेकिन लोगों के सामने उसकी बुराई बताकर आपको बुरी नहीं होना चाहिए।

#3. दबाव में भी गरिमा को बनाए रखो
शिल्पा के लिए चीजें आसान नहीं थी, लेकिन उसने चीजों को अपने पक्ष में किया। जब वह 2007 में बिग ब्रदर-5 में गई तो उसके साथी प्रतियोगियों जेड गुडी, डेनिएल लॉयड, जैक ट्वीड और जो ओ' मेयरा ने शिल्पा पर नस्लभेदी टिप्पणी की, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी। वह घर में रुकी रही और ब्रिटेन की जनता उसे पसंदीदा प्रतियोगी करार करते हुये 63 प्रतिशत वोट दिये। ज्यादा समय तक गिले-शिकवे नहीं रखते हुये शिल्पा ने जेड गुडी और अन्य प्रतियोगियों को माफ कर दिया। उसने शो की एंकर डेविना मैक्कोल को बताया कि "लोग गलतियाँ करते रहते हैं, हम सब मनुष्य हैं और मनुष्यों से गलती होती रहती है।"
सीख- प्रेशर की स्थिति में भी अपने प्रतिद्वंदीयों से हार मत मानो। अपने आपमें सकारात्मक ऊर्जा रखते हुये आगे बढ़ें, अपनी गरिमा को बनाए रखें और जो बीत गया उसे भूल जाएँ।

#4. परिवार को समय दें
चाहे आप तेजी से सफलता के शिखर पर चढ़ते जाएँ लेकिन अपने परिवार को कभी नहीं भूलें। जब शिल्पा का बेटा 'वियान हुआ' तो शिल्पा ने उसको समय देने के लिए अपने एक्टिंग कैरियर से एक साल का ब्रेक लिया। उसने कुछ विज्ञापन अनुबंध साइन किए लेकिन उसने पहले यह सुनिश्चित कर लिया कि इन सबमें उसका ज्यादा समय नहीं लगे।
बॉलीवुड में जहां हर अभिनेत्री वजन को लेकर सुर्खियां बटोर रही है, वहीं शिल्पा ने प्रेग्नेंसी के मोटापे को कम करने में कोई जल्दबाज़ी नहीं दिखाई। शिल्पा का मानना है कि "चूंकि हम ग्लैमर के बिजनेस में हैं इसलिए इसलिए आपके फिगर और लुक पर खासा ध्यान दिया जता है, अगर वो सही नहीं है तो असुरक्षा की भावना आ जाती है। लेकिन एक माँ के लिए बच्चे के स्वास्थ्य के लिहाज से शुरुआती चार महीने बहुत महत्वपूर्ण हैं। आपको इससे समझौता नहीं करना चाहिए।"
सीख- परिवार सबसे पहले आता है इसलिए इस पर खासा ध्यान दें और जीवन के हर पल का आनंद लें। मातृत्व ईश्वर का वरदान है इसलिए अपने वजन और लुक पर किए गए लोगों को कमेंट को इस पर हावी ना होने दें।



Click it and Unblock the Notifications
