Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पति के काम की बात... जानें वाइफ को खुश करने के 10 तरीके
क्या आपको याद है कि पिछली बार आपने अपनी पत्नी को कब ढ़ेर सारा प्यार दिया था और कब उसे स्पेशल महसूस करवाया था। शायद नहीं।
जिंदगी की आपा-धापी में कई बार ये गल्तियां हो जाती हैं कि हम अपनों से ही दूर होते जाते हैं और उन्हें बताना भूल जाते हैं कि वो हमारी लाइफ में कितने स्पेशल हैं।
ऐसा ही पत्नियों को लेकर होता है। इसीलिए हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि आप अपनी पत्नियों को किस प्रकार स्पेशल फील कराएं कि उन्हें लगे कि आपकी लाइफ में अभी भी उनकी बहुत वैल्यू है और हमेशा रहेगी। वाइफ को हैप्पी फील कराने वाले कुछ काम निम्न प्रकार हैं:

1. कभी-कभार वाइफ को खाना बनाकर खिलाएं
कभी-कभार अपनी वाइफ को खाना बनाकर खिला दें। इससे उन्हें अच्छा भी लगेगा और आप पर प्यार भी आएगा। लेकिन इतना याद रखें कि खाना उनकी ही पसंद का हो।

2. फूल दें:
लड़कियों को फूल बहुत पसंद होते हैं। ऐसे में उन्हें फूल उपहार में दें, इससे उनका मन खुश हो जाएगा।

3. उन्हें हँसाएं:
पत्नियों को हँसाएं, उन्हें मजेदार जोक्स सुनाएं और दिलचस्प बातें सुनाएं। आपको मालूम होना चाहिए कि सेंस ऑफ ह्यूमर वाले हसबैंड सबसे ज्यादा खुश रहने वाले इंसान होते हैं।

4. घरेलू कामों में मदद करें:
पत्नी की घरेलू कार्यों में मदद करवाएं। अकेले काम करते-करते कई बार पत्नियों को गुस्सा आने लगता है ऐसे में उन्हें परेशान न करें बल्कि उनका सहयोग करें।

5. शॉपिंग पर ले जाएं:
बीबी को शॉपिंग पर ले जाएं, उसका मूड कितना भी खराब होगा, बिल्कुल सही हो जाएगा।

6. तोफहे दें:
अपनी प्यारी सी वाइफ के लिए कभी-कभी उपहार भी खरीद लें और उसे गिफ्ट कर दें। इससे उसे लगेगा कि आपके दिल में अभी भी वो हमेशा समाई रहती हैं।

7. गाना गाएं:
आप बेशक बाथरूम सिंगर हो, लेकिन थोड़ा बहुत गाना अपनी बीबी के लिए गुनगुना ही सकते हैं। ऐसा करें, आपको बहुत प्यार भरा रिस्पॉन्स मिलेगा।

8. पैर या पीठ की मसाज कर दें:
सारा दिन घर का काम करते-करते औरतों की हालत पस्त हो जाती है ऐसे में उन्हें पति की प्यार भरी मसाज मिले तो दिल खुश हो जाता है। कभी-कभी अपनी वाइफ को ये सुख दे देना चाहिए।

9. उसकी बात सुनें:
वाइफ की बात को अनसुना कर देना हर हसबैंड की फितरत होती है लेकिन ऐसा न करें। शाम को या सुबह के समय उनकी बात को अवश्य सुनें और आपस में बैठकर सही से बातचीत करें।

10. किस करें:
एक प्यार भरी किस आपके रिश्ते में जादू ला देती है। इसलिए, अपनी पत्नी को ऐसा सरप्राइज जरूर दें।



Click it and Unblock the Notifications
