Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऐसे संकेत जो बताएंगे कि आपका पति दे रहा है धोखा
शादी के रिश्ते में अगर एक भी पार्टनर धोखेबाज निकल जाए तो समझिये पति-पत्नी के साथ दो परिवार समेत बच्चों की भी लाइफ बरबाद हो गई। किसी भी पत्नी को यह मजूंर नहीं है कि उसके रहते हुए उसका पति किसी पराई महिला की ओर नज़र उठा कर भी देखे।
लेकिन कभी कभार आपका यह हक भी छिन जाता है, जिसमें आपकी कोई गलती नहीं होती। अगर पति अपनी पत्नी से धोखेबाजी कर रहा है, तो उसकी हरकतें अचानक से बदल सकती हैं। इसे पहचानने के लिये आपको हमारा लेख पढ़ने की बहुत आवश्यकता है...

जिम में ज्यादा वक्त बिताए: अगर आपका पति अपनी हेल्थ और लुक को ले कर ज्यादा सतर्क हो जाए और दिन-दिनभर जिम में ही वक्त बिताने लगे तो समझ जाएं कि कुछ तो लोचा है। ऐसे में आप अपने पति से जरुर पूछें कि वह यह सब किसको दिखाने के लिये कर रहे हैं?

अगर वह आपको अपने दोस्तों और कलीग से दूर रखे: कई लोग काम और घर को एक साथ मिक्स नहीं करते। पर अगर आप उनके दोस्तों और कलीग से पिछले तीन सालों से नहीं मिली हैं, तो इसका मतलब है कि वह बीच में खड़े हैं। वह ऑफिस की किसी लड़की को चाहते हैं और वह इस बात को छुपाना चाहते हैं।

आप पर बिना वजह गुस्साए: गुस्से का मतलब है कि वह अंदर ही अंदर आपको धोखा देने के लिये पछता रहा है, इसलिये वह अपने इमोशन को गुस्से से दिखा रहा है।

उन्हें अब आपमें ज्यादा इंट्रेस्ट नहीं हो: क्या आपको याद कि आप दोनों आखिरी बार कब एक दूसरे के करीब आए थे या फिर कब उन्होंने प्यार से आपका हाथ पकड़ा था? अगर उन्होंने आपको छूना बंद कर दिया है तो, इसका मतलब है कि उन्हें यह सब किसी दूसरी जगह से मिल रहा है।

अगर वह अब नज़रें नहीं मिला पाते हों: अगर वह आपसे नज़र नहीं मिला पाते तो इसका मतलब है कि वह आपसे जरुर कुछ छुपा रहे हैं।

अगर वो कुछ छुपाने लगें: पहले वह आपसे सब चीज़ें बताते थे, मगर अब पूछने पर भी कुछ नहीं बताते। अगर आप पूछती हैं कि आज का दिन कैसा रहा, तो वह छुप हो कर अपने रूम में चले जाएंगे। हो सकता है कि वह आगे चल कर कोई बड़ी बात भी आपसे छुपा जाएं और आपको इसकी भनक भी ना होने पाए।

वो बहुत ज्यादा ट्रेवल करते हों: अगर आपको लग रहा है कि पिछले कुछ सालों में वे बहुत ज्यादा ट्रेवल करने लगे हैं और आपको साथ चलने के लिये कहते भी नहीं, तो हो सकता है कि वह किसी दूसरी के साथ जाते हों।



Click it and Unblock the Notifications
