Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
आखिर महिलाओं में क्यूं होने लगती है सेक्स की इच्छा में कमी?
यदि आपकी पत्नी प्यार करने के आपके प्रयासों को बार-बार नकारती है तो इसमें कुछ गंभीर बात है। आगे पढ़े और जाने कि महिलाओं में कामेच्छा में कमी या ठंडापन क्यों होता है।
ठंडापन का मतलब है महिलाओं में कामेच्छा में कमी। वास्तव में, जब कोई महिला प्यार नहीं करना चाहती है और आपस में अंतरंग होने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाती है तो उसमें ठंडापन आ रहा है।
इसका कारण छोटा सा हो सकता है लेकिन कई बार इससे स्वास्थ्य या भावनात्मक मामला भी जुड़ा हो सकता है। कई मामलों में, पुरुष का अपने ससुराल वालों से बेकार व्यवहार भी इस ठंडेपन का कारण होता है।
यह भी पढ़ें- शादी-शुदा महिलाएं क्यूं देती हैं धोखा, कारण पढ़ कर पक्का शॉक में आ जाएंगे आप
आपके छूने यदि महिला 'ना’ कहती है तो कामेच्छा की इस कमी के किसी मेडिकल कारण तक पहुँचने से पहले आपको आपसे ये कई प्रश्न पूछने चाहिए।
उसे डॉक्टर से पास ले जाना अच्छी बात है लेकिन पहले इस समस्या के ये कारण भी जान लें।

भावनात्मक दूरी आना
यदि आपमें और आपकी पत्नी में भावनात्मक दूरी है तो भी उसमें ठंडापन हो जाता है। इसलिए, उसके नज़दीक जाकर एक अच्छा रिश्ता बनाए रखें। Omg! वैजाइना से जुडे़ ये Facts जान कर रह जाएंगी आप हैरान

पुराना समय
कई बार, पुराने समय में हुई छेड़छाड़ या अन्य इस प्रकार के घटना से भी महिला में ठंडापन आता है। ऐसे मामलों में, पूरी तरह एक दूसरे को स्वीकार करना और बिना शर्त प्यार करना इसे कुछ हद तक ठीक कर सकता है।

बहस या लड़ाई-झगड़े
यदि आप दोंनो में किसी पुरानी बहस को लेकर उलझने हैं तो आपकी पत्नी आपसे प्यार करने में रुचि कम ले सकती है।

पालन पोषण
कुछ महिलाओं में, उनका पालन पोषण भी इसमें भूमिका अदा करता है। यदि वे इस सोच के साथ बड़ी हुई हैं कि सेक्स करना गंदी बात है तो उनमें ठंडापन आता है। सभी पत्नियां छुपाती हैं अपने पति से ये 6 बातें

आपका बुरा व्यवहार
यदि आप ज्यादा ड्रिंक करते हैं या अपनी पत्नी से गलत व्यवहार करते हैं तो भी वो आपसे प्यार नहीं करेगी। यदि आप एक हिंसक प्रवृति के इंसान हैं तो आपकी पत्नी में ठंडेपन के अवसर बढ़ जाएगा।

तनाव या चिंता
तनाव, चिंता या बोर होने के कारण भी महिलाओं में ठंडापन आता है। पति के काम की बात... जानें वाइफ को खुश करने के 10 तरीके

बेकार का डर
बेकार का डर, फोबिया या अनचाहे गर्भ का डर होने या स्वाभिमान की कमी के कारण भी ऐसा होता है।

स्वास्थ्य से संबन्धित कारण
ड्राइनेस, प्राइवेट पार्ट में दर्द, पुराना रोग, अनिद्रा, मेडिकेशन, अन्य व्यसन, तंत्रिका तंत्र को कोई नुकसान और थकान के कारण भी ठंडापन आता है। ऐसे कारणों का पता लगाने के लिए उसे डॉक्टर के पास ले जाएँ।

क्या इसमें पुरुष की गलती हो सकती है?
कई बार जब पुरुष बिस्तर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं और महिला को संतुष्ट नहीं कर पाते हैं तो भी उनकी प्यार करने में दिलचस्पी नहीं रहती है। इसलिए कारणों को समझे, यदि वे आपसे जुड़े हैं तो उनका समाधान करें।



Click it and Unblock the Notifications
