Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
शादी-शुदा महिलाएं क्यूं देती हैं धोखा, कारण पढ़ कर पक्का शॉक में आ जाएंगे आप
आज कल शादी-शुदा जिंदगी में पति दृारा पत्नी को धोखा मिलते हुए सभी ने सुना होगा। लेकिन ऐसा बहुत ही कम होता है, जब पत्नी अपने पति को धोखा दे। आखिर ऐसा क्या कारण है कि शादी शुदा महिलाएं भी धोखा देने लगी हैं।
पढ़ें: जानें, आज-कल की लड़कियां अमीर लड़कों से शादी क्यूं करना चाहती हैं
अक्सर पाया गया है कि आमतौर पर महिलाएं तभी धोखा देती हैं, जब उन्हें भावनात्मक अंतरंगता की कमी महसूस होती है, जबकि एक आदमी शारीरिक सुख पाने के लिए धोखा देता है।
एक महिला कंपनी में चाहे जितने बडे़ पद पर हो या फिर घर ही क्यूं ना संभालती हो, उसे हर वक्त अपने पति का प्यार और उसका सारा ध्यान अपने ऊपर चाहिये होता है।
पढ़ें: सभी पत्नियां छुपाती हैं अपने पति से ये 6 बातें
यदि पति अपनी पत्नी को इमोशनली खुश रख पाने में असहाय है, तो उसकी पत्नी उसको जरुर धोखा दे सकती है। आइये अब जानते हैं कि शादी-शुदा महिलाएं क्यूं देती हैं धोखा....

पति का प्यार और ध्यान ना मिलने पर
बिना पति के प्यार और अटेंशन के भला कौन सी पत्नी खुश रहेगी? कुछ हफ्ते, कुछ महीने या फिर कुछ सालों तक पत्नी यह सब कुछ सह सकती हैं मगर जिंदगी भर अगर उसका पति उस पर ध्यान ना दे तो वह घर के बाहर प्यार ढूंढना शुरु कर देती है।

बदला लेने के लिये
कई बार महिलाएं बदला लेने के कारण भी धोखा देने लगती है। जब पति द्वारा उनके भरोसे को तोड़ा जाता है। तो महिलाओं को दिल टूट जाता है और वह उसी तरह से आपको धोखा और चोट पहुंचना चाहती हैं।

अच्छा सेक्स ना मिलने पर
अगर कोई महिला शादी में सेक्सुरअली खुश नहीं है तो वह अपनी रूची बाहर के गैर मर्दों में दिखाना शुरु कर देती है। या फिर बिना लव या इमोशन का भी सेक्स उसके लिये बेकार ही होता है।

अफेयर होना
आज कल लो बडे़ बडे़ मामले सुनने में आते हैं कि शादी के पहले से ही पत्नी का अफेयर कहीं और था। अगर शादी के पहले अफेयर वाली बातों पर चर्चा हो जाती है तो समझिये कि आप अपनी पत्नी दृारा दिये धोखे से बच सकते हैं। लेकिन कुछ लड़कियां शादी के बाद तक अपने अफेयर को भूला नहीं पाती और पती को धोखा देना शुरू कर देती हैं।

जब पैसे के लिये पति के आगे हाथ फैलाना पड़ता हो
जब पत्नी के हाथों में खुद के पैसे नहीं होते और उसे छोटी छोटी खुशियों के लिये पति के सामने हाथ फैलाने पड़ते हैं, तो खुद को कमजोर महसूस करने लगती है। ऐसे में वह कोई ऐसा इंसन ढूंढती है जो उसे छोटी छोटी खुशियों के लिये तरसाए नहीं।

रिश्ते से बोर हो जाना
जब पत्नी को लगने लगता है कि उसकी दिनचर्या रोज़ वही रहती है और उसमें ना तो मजा रह गया है और ना मस्ती, तो वह बोर होना शुरु हो जाती है। वीकेंड पर अगर उसका घूमने का मन करता है और आपको घर पर ही रह कर रिलैक्स होने का मन करता है तो, आप दोंनो में कुछ भी एक समान नहीं बचता और वह कहीं और ठिकाना ढूंढ लेती है।

जब पत्नी को पति के ऊपर हो शक
अगर पत्नी को लगे कि उसके पती का चक्कर कहीं बाहर चल रहा है, तो पत्नी को लगता है कि उसकी घर में कोई इज्जत नहीं है और वह बाहर प्यार ढूंढने निकल पड़ती है।



Click it and Unblock the Notifications