Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
बेबी प्लानिंग के सवालों से हैं परेशान, तो इन स्मार्ट तरीकों से संभालें बात
एक बार शादी हो जाने के बाद दोस्त और रिश्तेदार फैमिली प्लानिंग का सवाल करने लगते हैं। इस तरह की स्थिति का सामना पति-पत्नी दोनों को करना पड़ता है। कपल का आपस में खुश रहना बेहद जरुरी है और अपने बच्चे के बारे में फैसला भी उनसे बेहतर कोई और नहीं ले सकता है। मगर शादी के बाद हस्बैंड और वाइफ के लिए लोगों से मिलना काफी चैलेंजिंग हो जाता है। हर जगह उनसे परिवार बढ़ाने को लेकर ही सवाल किया जाता है। इस तरह की स्थिति में आप दोनों को अपना धैर्य बनाये रखने की जरुरत है। जानते हैं कि जब दोस्त और रिश्तेदार बेबी प्लानिंग का सवाल करें तो उसे कैसे हैंडल किया जाए।

शर्माना छोड़ें
परिवार बढ़ाने के सवाल पर झिझक होती है और कई लोगों के चेहरे तो शर्म से लाल हो जाते हैं। आपकी इस झिझक के बारे में जब सामने वाले को पता चल जाता है तो वो परेशान करने के लिए बार बार यही विषय लेकर बैठ जाते हैं। आप जब खुलकर अपनी बात कहना सीख जाएंगे तो लोग आपको इरिटेट करना भी छोड़ देंगे।

गुस्सा न हों
आमतौर पर लड़कियों से ही शादी के बाद ये सवाल पूछा जाता है कि वो बच्चा कब प्लान कर रही हैं, मगर कई बार लड़के भी इस सवाल से नहीं बच पाते हैं। आप इस तरह के सवाल को ज्यादा तवज्जो न दें। आपको ऐसी स्थिति में अपने इमोशन पर कंट्रोल रखना होगा। धैर्य से काम लें और इस तरह के सवाल का उल्टा जवाब देने से बचें। और हां, अपना मूड खराब न करें क्योंकि आप और आपके पार्टनर इसका जवाब जानते हैं।

सवाल का मजाकिया अंदाज में दें जवाब
अगर सामने वाला व्यक्ति बार बार एक ही सवाल करता है तो आप उसका जवाब मजाक में देना शुरू कर दें। आप व्यंग्य के तौर पर बात का जवाब दे सकते हैं कि आपकी निजी जिंदगी है और बेबी प्लानिंग का फैसला भी आपका पर्सनल मामला है। आपको जब उचित लगेगा तब आप लोगों को गुड न्यूज देंगे।

मानसिक रूप से खुद को तैयार करें
अगर आपने फैमिली प्लानिंग नहीं की है तो बेबी प्लानिंग के सवालों से घबराने की जरुरत नहीं है। इन सवालों से खुद पर दबाव न बनाएं। आप और आपके पार्टनर जब बेबी के लिए शारीरिक और मानसिक तौर से तैयार हों तब इस बारे में सोचें। लोगों को सवाल करने की आदत होती है इसलिए आप उनकी बातों से परेशान न हों।

पार्टनर का सपोर्ट
अगर किसी एक से इस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं तो बेहतर होगा आप दोनों साथ बैठकर इस पर बात करें और साथ ही इसका हल ढूंढें। आपका पार्टनर जब साथ होगा तो आप दुनिया की किसी भी तरह की स्थिति का सामना कर सकते हैं और इस तरह के सवालों का जवाब आसानी से दे सकते हैं।

विषय बदल दें
किसी फंक्शन या पार्टी में जब परिवार के लोग इकट्ठा होते हैं तो इधर-उधर की बातें होना लाजमी हैं। ऐसे में अगर आपकी शादी हुए कुछ समय बीत गया है तो आप सबके निशाने पर रहेंगे। आपसे पक्का बेबी प्लानिंग का सवाल किया जाएगा। आपको यहां होशियारी दिखानी है और बिना देर किये टॉपिक ही बदल देना है। इस ट्रिक से आप इस सवाल का जवाब देने से बच जाएंगे, साथ ही लोगों को भी ये पता चल जाएगा कि आप अभी इस मामले पर बात नहीं करना चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
