Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
वैवाहिक जीवन में दिखने लगे ये संकेत तो समझे तलाक होना पक्का है
रिश्ते का ब्रेकअप या तलाक लेना कोई एक दिन का फैसला नहीं होता। यह लंबे समय से रिश्ते में चली आ रही समस्याओं का परिणाम होता है। अधिकतर बार हम ये समस्याएं और इनसे जुड़े हुए संकेतों को अनदेखा करते रहते हैं। रोज़ाना की ये छोटी छोटी बातें और दिक्कतें ही तलाक का कारण बन जाती है। इन संकेतों के प्रति पहले से सतर्क रहने से आप उन्हें सुलझाने या दिक्कतों को दूर करने के प्रयास में वक्त रहते लग सकते हैं। जानते है इन संकेतों के बारे में -

क्या आपकी शादी बहुत जल्दी हुई थी?
हाल ही की एक रिसर्च में ये पाया गया है कि अधिकतर लोग जिनकी शादी युवावस्था में ही हो जाती है उनके बीच रिश्ते का अंत हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनकी शादी का फैसला बहुत जल्दबाजी और कम उम्र में लिया गया होता है। आगे चलकर शादी जैसे नाज़ुक रिश्ते की कठिनाइयों को वे ठीक से समझ नहीं पाते।

आपकी शादी में हो बाहर वालों की दखलंदाज़ी
अपने किसी करीबी से शादी में आ रही समस्याओं के बारे में बात करना सामान्य है। पर हर समस्या को किसी तीसरे के साथ साझा करना और बहुत लोगों के साथ साझा करना आप दोनों के आपसी रिश्ते को बिगाड़ देता है। विवाह दो व्यक्तियों के बीच के संतुलन, समझ और प्रेम आधारित रिश्ता होता है, इसमें किसी बाहर वाले का बहुत अधिक प्रभाव या दखलंदाज़ी कई बार रिश्ते के अंत का कारण भी बन जाती है।

जब दोनों पार्टनर में से कोई एक ही कार्यरत हो
आज की आधुनिक ज़िन्दगी में अपने जीवन के स्तर को बनाये रखने के लिए दोनों पार्टनर्स का काम करना ज़रूरी और सामान्य बन गया है। ऐसे में यदि कोई एक जॉब ना करने का फैसला लें और लम्बे समय तक घर में रहे तो यह शादी के संतुलन को बिगाड़ सकता है। ऐसे में एक ही व्यक्ति पर घर का आर्थिक भार पड़ने लग जाता है जो रिश्ते की समस्याओं को बढ़ाता है।

शादी की शुरुआत में किया हो हद से ज़्यादा प्रेम
कई लोगों को अपने रिश्ते में यह शिकायत रहती है कि उनके बीच पहले जैसा प्यार नहीं रहा। शादी के शुरूआती महीनों और साल-दो साल के दौरान कपल्स आपस में गहरे प्यार और पैशन में डूबे होते हैं। लेकिन आगे चलकर परिवार और घर की जिम्मेदारियों के साथ वो पैशन और प्यार धीरे धीरे कम होने लगता है। यह भी लम्बे समय तक चले वैवाहिक रिश्ते के अंत का एक कारण बनता है। अपने रिश्ते में उसी प्यार को बनाये रखने की कोशिश से तलाक जैसे अंत से बचा जा सकता है।

पार्टनर की कोशिशों के प्रति रूखापन
कोई भी अपनी शादी को बिना कोशिश किए ही अंत नहीं करना चाहता। हर किसी की यह कोशिश रहती है कि किसी तरह उनके रिश्ते में आई समस्याएं कम हो जाए। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि एक पार्टनर जब अपनी सारी कोशिशें रिश्ते को बचाने में लगा रहा हो तब दूसरा पार्टनर उसमें बिलकुल भी सहयोग ना दें और अंत को स्वीकार ले। यह इस बात का संकेत है कि आपकी लाख कोशिशें भी अब इस रिश्ते को नहीं बचा सकती।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
