Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
विज्ञान ने भी माना, रिश्ते की कड़वाहट दूर करेगा ये उपाय
हर रिश्ते में उतार चढ़ाव आते हैं। रिलेशनशिप में एक दौर ऐसा आ ही जाता है जब लोग अपने पार्टनर के साथ भविष्य में आगे बढ़ने के फैसले पर विचार करते हैं और सोचते हैं कि उनका फैसला सही है या नहीं। कुछ कपल इस कठिन पड़ाव को पार कर जाते हैं तो कुछ रिश्ते टूट कर बिखर जाते हैं। हर शादी सफल हो ऐसा जरूरी नहीं है लेकिन बिना प्रयास करे उससे बाहर निकल जाना गलत जरूर है।

हर रिश्ते की अलग अलग परेशानियां होती हैं। रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स और कई मनोवैज्ञानिक कपल्स के बीच आने वाली परेशानियों को समझने का प्रयास करते हैं और कुछ ऐसे उपाय लेकर आने की कोशिश में लगे रहते हैं जिससे उन दिक्कतों को दूर किया जा सके। अगर आप और आपके पार्टनर के बीच चीजें सही नहीं चल रही हैं तो इन उपायों को आजमा सकते हैं।
जिंदगी में हम जब किसी के साथ अपना आने वाला कल देखते हैं तब उस शख्स को दिल से अपनाते हैं। मगर कुछ ऐसे हालात बन जाते हैं कि उस व्यक्ति से बात करना ही नहीं बल्कि साथ रहना भी मुश्किल लगता है। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को लेकर परेशान हैं तो एक्सपर्ट्स द्वारा सुझाया डायरी लिखने का आईडिया अपना सकते हैं। उनका मानना है कि इससे आपके रिश्ते जरूर बेहतर होंगे।

डायरी लेखन से आएगा रिश्ते में सुधार
ये इंसानी फितरत है कि वो सामने वाले व्यक्ति को लेकर अपना स्वयं का नजरिया तैयार करता है और उसी के अनुसार उसके बारे में सोचता है। अगर आप घुमा-फिराकर सिर्फ पार्टनर की गलतियों को ही खोजेंगे तो रिश्ते में दरार आना निश्चित है। अपने रिलेशनशिप में नया रंग भरने के लिए आप डायरी लेखन शुरू करें। इसे आप 'मैरिज डायरी' का नाम दे सकते हैं। इस डायरी का इस्तेमाल तब करें जब आप और आपके पार्टनर के बीच बहस या झगड़ा हो जाए। विवाद होने पर अपनी डायरी उठाएं और उसमें अपने पार्टनर के उन कामों को लिखें जिससे आपको खुशी हुई हो। इसमें उनकी वो आदतें और खूबियां लिखें जो आपको पसंद है।

अपनी सोच से नकारात्मकता हटाएं
जब आप झगड़े के बाद डायरी लिखने बैठेंगे तो संभव है कि आपके जेहन में पार्टनर की सिर्फ गलतियां ही आएं। ऐसी स्थिति में आप समय लें और साथ बिताए अच्छे समय को याद करें। मन में नकारात्मकता आती है तो उसे दूर करके आप उनकी सकारात्मक बातों को याद करें। ये उपाय मामले को शांत करने और रिश्ते में सुधार लाने में मददगार साबित होगा।

रिश्ते की कड़वाहट होगी कम
अपने रिलेशनशिप के लिए वक्त निकाल कर ये उपाय करने के बाद आपको खुद महसूस होगा कि पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में बेहतरी आ रही है। बात बात पर होने वाले झगड़ों में भी कमी आएगी। डायरी लिखने से आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपका पार्टनर आपको खुश रखने के लिए क्या क्या करता है और उसने आपको मुस्कुराने के कितने मौके दिए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
