Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
हर कपल्स को इन टॉपिक्स पर जरूर करनी चाहिए बात
जब एक व्यक्ति शादी करता है तो उसके मन में यही इच्छा होती है कि वह अपने पार्टनर के साथ बेहद खुश रहे। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही कुछ कपल्स के बीच समस्या होने लगती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वे एक-दूसरे के साथ बेहतर कम्युनिकेशन स्थापित नहीं कर पाते हैं। हालांकि, ऐसे कई विषय होते हैं, जिन पर कपल्स को एक-दूसरे से चर्चा अवश्य करनी चाहिए। कहते हैं कि बातचीत वह कुंजी है, जिसके जरिए रिश्तों की गुत्थी को आसानी से सुलझाया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे विषयों के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में हर कपल को अवश्य बात करनी चाहिए-

सपनों के बारे में करें बात
दो लोगों के अपने अलग सपने होते है लेकिन जब वे दोनों एक साथ एक रिश्ते में बंध जाते हैं तो उनके सपने सिर्फ उनके ही नहीं रह जाते हैं। इसलिए, अगर आप अपने जीवन व रिश्ते में खुश रहना चाहते हैं तो एक-दूसरे से अपने सपनों के बारे में बात करें। आपका पार्टनर जब आपकी आशाओं और सपनों को सुनता है और प्रोत्साहित करता है, तो उनके पूरा होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

अपने डर को लेकर करें बात
ऐसी कई चीजें होती हैं, जिसे लेकर व्यक्ति के मन में डर होता है। मसलन, आने वाले समय में अपने करियर व फैमिली प्लानिंग को लेकर उसमें मन में कई तरह की आशंकाएं होती हैं। लेकिन जब आप अपने पार्टनर से इस विषय पर बात करते हैं तो इससे आपके मन के सारे डर व आशंकाएं दूर हो जाती हैं।

फाइनेंशियल मैनेजमेंट को लेकर करें बात
अक्सर कपल्स के बीच पैसे के मुद्दे को लेकर मन-मुटाव होता है। कई बार तो पैसों के कारण तलाक तक की नौबत आ जाती है। दरअसल, हर व्यक्ति का पैसों को खर्च करने व उसके मैनेजमेंट को लेकर अलग नजरिया होता है और ऐसे में उनके बीच समस्या होती है। इसलिए, अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है कि वे एक-दूसरे से फाइनेंशियल मुद्दों पर चर्चा करें। इससे उन्हें अपने पैसे के खर्च व सेविंग को अधिक बेहतर तरीके से मैनेज करने में मदद मिलती है।

फिजिकल रिलेशनशिप पर करें बात
यह एक ऐसा विषय है, जिस पर अधिकतर कपल्स बात करने से कतराते हैं। भले ही वे दोनों पति-पत्नी है, लेकिन फिर भी फिजिकल रिलेशन को लेकर अपनी पसंद -नापसंद को लेकर बात नहीं करते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि आप अपने ओपन माइंड के साथ पार्टनर से इस विषय पर बात करें और उनके पहलू व नजरिए को भी जानने का प्रयास करें।

फैमिली प्लानिंग को लेकर करें बात
वो जमाने लद गए, जब शादी के बाद तुरंत ही कपल्स पैरेंट्स बनना चाहते थे। आज के समय में करियर से लेकर फाइनेंशियल स्टेबिलिटी काफी महत्वपूर्ण है। इसलिए, यह बेहद आवश्यक हो जाता है कि आप फैमिली प्लानिंग को लेकर बात करें। मसलन, आप शादी के कितने वक्त बाद बच्चे चाहते हैं। अगर आप अपनी मैरिज लाइफ को एन्जॉय करना चाहते हैं और बच्चे जल्द नहीं चाहते हैं तो आप किन उपायों को अपना सकते हैं। इन सभी विषयों पर बात करने से आप अपनी मैरिज को अधिक हैप्पी बना सकते हैं।

पैरेंटिंग स्टाइल को लेकर करें चर्चा
कपल्स के बीच अक्सर पैरेंटिंग स्टाइल अलग होने से उनके बीच समस्या पैदा हो जाती है। जिससे ना केवल उनके रिश्ते पर बल्कि बच्चे पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। इसलिए, कोशिश करें कि आप बच्चे के जन्म के बाद पैरेंटिंग स्टाइल को लेकर भी चर्चा करें। ऐसा करने से आप अपने बच्चे की बेहतर परवरिश कर पाते हैं।

अपने पार्टनर की खूबियों-खामियों पर करें बात
अक्सर हमें अपने पार्टनर से कुछ शिकायतें होती हैं या फिर हमें उनकी कुछ आदतें काफी पसंद होती हैं। लेकिन हम कभी भी अपने पार्टनर से इस बारे में कुछ नहीं कहते हैं। हालांकि, अगर आप अपने रिश्ते को अधिक बेहतर व खुशहाल बनाना चाहते हैं तो अपने पार्टनर से इन विषयों पर चर्चा करें।



Click it and Unblock the Notifications
