Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Online Dating Mistakes: वर्चुअल डेटिंग के दौरान ना करें यह गलतियां, बाद में पड़ेगा पछताना
इन दिनों ऑनलाइन डेटिंग का चलन काफी बढ़ गया है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो स्वभाव से बहुत अधिक शर्मीले होते हैं या फिर उन्हें आमने-सामने किसी से बात करने में समस्या होती है। ऐसे में ऑनलाइन डेटिंग या वर्चुअल डेटिंग करना यकीनन एक अच्छा ऑप्शन है। इससे आप अपने घर में कंप्यूटर या मोबाइल के सामने बैठकर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ एक रिश्ते को बढ़ता हुआ देख सकते हैं। हालांकि, ऑनलाइन डेटिंग करते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। अूममन देखने में आता है कि ऑनलाइन डेटिंग करते समय लोग कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उन्हें बाद में पछतावा होता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बता रहे हैं-

प्रोफाइल को रिचेक ना करना
इंटरनेट, डेटिंग वेबसाइट और ऐप्स हर किसी के लिए ओपन है और इसलिए यहां पर धोखाधड़ी की संभावना बहुत अधिक है। ऐसी वेबसाइट पर बहुत सारे नकली प्रोफाइल और इनफार्मेशन हैं। जिसके कारण आपके शिकार होने की संभावना भी अधिक है। इसलिए, किसी भी प्रोफाइल के माध्यम से नेविगेट करते समय स्मार्ट होना बेहद महत्वपूर्ण है। हमेशा यह सुनिश्चित करें कि प्रोफ़ाइल वास्तविक है या नहीं।

बहुत अधिक एडिटिंग करना
यह सच है कि ऑनलाइन दुनिया में हम सभी सबसे अधिक बेस्ट दिखना चाहते हैं। जिसके कारण हम कई बार अपनी ऐसी तस्वीरें पोस्ट करते हैं, जैसा कि हम वास्तव में हैं ही नहीं। दरअसल, किसी भी तस्वीर को पोस्ट करने से पहले हम उसे एडिट करते हैं। लेकिन एक दूसरा पहलू यह भी है कि हम भी दूसरों की ऑनलाइन उन्हीं तस्वीरों को देखते हैं, जो वह पोस्ट करते हैं। जिसके कारण हमारे मन में एक धारणा पहले से ही बन जाती है और अगर बाद में सच्चाई अलग हो तो इससे निराशा होती है। इसलिए, अपनी नकली या बहुत अवास्तविक तस्वीरें लगाने से बचें। यह केवल दूसरों से अपनी सच्चाई को छिपाना है।

प्रोफाइल को लेकर झूठ बोलना
जैसा कि हमने कहा कि ऑनलाइन दुनिया में हम खुद को किसी भी तरह से रिप्रेजेंट कर सकते हैं। लेकिन अपनी प्रोफ़ाइल के बारे में झूठ बोलने से आप कहीं नहीं पहुंचेंगे। अपने दिखावे के बारे में या अपने व्यक्तित्व के बारे में झूठ न बोलें। किसी और की तरह दिखना या फिर अपने बारे में झूठ बोलने से यकीनन कुछ लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन जैसे ही आप अपनी सच्चाई सामने वाले पर जाहिर करना शुरू करते हैं, तो वे लंबे समय तक आपके साथ रहना पसंद नहीं करेंगे। इसलिए, जिस क्षण आप वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर किसी के साथ जुड़ते हैं, तो कोशिश करें कि आप अपने और दूसरों के प्रति सच्चे रहें।



Click it and Unblock the Notifications
