Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रमा एकादशी के दिन शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें कपल्स के लिए क्या है नियम
Rama Ekadashi 2024: हिंदू सनातन धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार हर माह दो एकादशी तिथियां आती हैं। एकादशी व्रत रखने और भगवान श्री हरि विष्णु की सच्चे मन से पूजा करने से सुख, शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
कार्तिक माह एकादशी को रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है। रमा एकादशी के दिन कई तरह के नियमों का पालन करने का भी विधान है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि दंपत्तियों को रमा एकादशी के दिन किन नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

रमा एकादशी 2024 कब है? (Rama Ekadashi 2024)
रमा एकादशी सोमवार, अक्टूबर 28, 2024 को
एकादशी तिथि प्रारम्भ - अक्टूबर 27, 2024 को 05:23 ए एम बजे
एकादशी तिथि समाप्त - अक्टूबर 28, 2024 को 07:50 ए एम बजे
29वाँ अक्टूबर को, पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 06:31 ए एम से 08:44 ए एम
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - 10:31 ए एम
रमा एकादशी के दिन शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? (Rama Ekadashi Rules for Couples)
श्री हरि को प्रसन्न रखने के लिए एकादशी के दिन सही आचरण का पालन करना आवश्यक है। किसी भी व्रत या हिंदू त्योहार के दौरान तामसिक भोजन और अनुचित व्यवहार वर्जित माने जाते हैं। इस दिन शारीरिक संबंध बनाने से मन, आत्मा, और शरीर अशुद्ध हो सकते हैं, जो भगवान की भक्ति के लिए उचित नहीं माना जाता। इसलिए, एकादशी पर शारीरिक संबंध से बचना चाहिए।
इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। एकादशी का व्रत कठिन होता है, क्योंकि इसमें अक्सर भोजन और पानी से परहेज किया जाता है, जिससे शरीर में कमजोरी आ सकती है। इस स्थिति में शारीरिक संबंध बनाना शरीर को और कमजोर कर सकता है। इस प्रकार, धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टिकोण से एकादशी पर संयम का पालन करने की सलाह दी जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
