Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
घर बर्बाद कर देती हैं ऐसे लक्षण वाली स्त्रियां, पति हमेशा रहता है परेशान
शादी दो लोगों के बीच एक नए जीवन की साझा शुरुआत है। आपसी समझदारी और प्रेम ही इस रिश्ते का आधार है। इस संसार में हर इंसान खुश रहना चाहता है। मगर विवाह में यदि पार्टनर्स का व्यक्तित्व मेल नहीं खा पाता है तो रिश्ते में परेशानियां पैदा होने लगती हैं। ऐसे में एकदूसरे को समझना और अपने भविष्य की योजना तैयार करने पर जोर दिया जाता है।
'कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता कहीं ज़मीं तो कहीं आसमाँ नहीं मिलता', विवाह का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। मनचाहा जीवनसाथी मिलने के बावजूद कई बार रिश्ते में कुछ समस्याएं आ ही जाती हैं। वहीं अगर ऐसी पत्नी से शादी हो जाये जो बिल्कुल भी एडजस्ट करने को तैयार नहीं है तो यह मुश्किलें बढ़ाने वाली बात है। इस लेख में हम पत्नियों के उन लक्षणों का जिक्र कर रहे हैं जो एक पति के लिए सिरदर्द का कारण बनते हैं।

शक करने की बीमारी
अक्सर देखा गया है कि पत्नियों में शक करने की बीमारी पारिवारिक रिश्तों में परेशानी का कारण बनती है। इससे परिवार में अशांति और कलह पैदा होती है। कई पति अपनी पत्नियों से डरते हैं और खुलकर संवाद नहीं कर पाते हैं। हमारे आसपास ऐसे कई पति हैं जिनका फोन बजने पर भी वो अपनी पत्नियों के शक के घेरे में आ जाते हैं। दाम्पत्य जीवन में समस्याओं का एक मुख्य कारण यही है।
छोटी छोटी बातों पर आंसू बहाने वाली
कई महिलाएं काफी सेंसेटिव होती हैं। वो कई बार बातों को दिल से लगा लेती हैं और उसकी वजह से वो रोने भी लगती हैं। लेकिन अगर आपकी पत्नी छोटी-छोटी बातों पर रोने लगती है, तो इससे अक्सर परिवार में अशांति पैदा होती है। उन्हें समझना होगा कि रोकर अपना मन हल्का करने के पश्चात् मामले को लंबा खींचने के बजाय उसपर बात करके हल निकाला जाये। इसमें कोई शक नहीं है कि ज्यादा रोना पतियों के लिए सिरदर्द बन जाता है।
बेवजह बहस करना
बेवजह की बातों पर बहस करने वाली महिलाएं, मजाक की बात को भी तूल देकर बड़ी समस्या में बदल देती हैं। जरा सी बात पर इतना बवाल हो जाता है कि घर की शांति ही खत्म हो जाती है। ऐसी स्त्री की वजह से पति को असुविधा और बेचैनी महसूस होती है।
एकतरफा निर्णय
अक्सर एकतरफा निर्णय कई परिवारों में झगड़े और समस्याओं का कारण बनता है। अच्छे रिश्ते के लिए ऐसे फैसले न लेना ही बेहतर है। महत्वपूर्ण मामलों पर निर्णय लेते समय पति-पत्नी को एक-दूसरे से सलाह लेकर निर्णय लेना चाहिए। अन्यथा यह सभी प्रकार की समस्याओं का कारण बनता है।
बातचीत करने को राजी नहीं
कई बार देखा गया है कि पत्नी पत्नी एक-दूसरे से बात करके समस्याओं का समाधान निकालने को तैयार नहीं होती हैं। महिला हो या पुरुष, किसी भी समस्या को एक-दूसरे से बात करके सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। सही संवाद न होने पर परिवार में और भी परेशानियां पैदा हो जाती हैं। किसी भी समस्या को परिवार से बाहर सुलझाने का प्रयास न करें।
आपसी सम्मान की कमी
अक्सर पत्नी द्वारा पति और पति द्वारा पत्नी को सम्मान की कमी पारिवारिक रिश्ते की नींव को हिला देती है। यदि पत्नी पति की इज्जत नहीं करती है और अपमानजनक कार्य करती है तो इससे पति आहत होता है। आपसी सम्मान परिवार की नींव है। यदि रिश्ते की उम्र लंबी करनी है तो दोनों को गाडी के दो पहिये के समान साथ चलना होगा, वरना ये सफर बहुत मुश्किल हो जायेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications