Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Sachin-Sara Divorce:विदेश में प्यार, परिवार के खिलाफ जाकर शादी, गुपचुप तलाक; फिल्मी है सचिन-सारा की लवस्टोरी
Sachin-Sara love story: राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का उनकी पत्नी सारा पायलट से तलाक हो चुका है। नामांकन के लिए दिए गए शपथ पत्र के जरिए पहली बार इस बात का खुलासा हुआ है। दरअसल, सचिन पायलट ने मंगलवार को टोंक से नामांकन दाखिल किया। नामांकन भरने के बाद दिए एफिडेविट में पत्नी के नाम के आगे उन्होंने 'तलाकशुदा' लिखा है। पायलट और सारा ने 2004 में लव मैरिज की थी। करीब 19 साल बाद दोनों ने अपनी राहें बदल लीं। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि पायलट और सारा का तलाक कब हुआ? आइए, जानतें हैं इनकी लव स्टोरी कहां और कैसे शुरू हुई...।

विदेश में हुई थी मुलाकात
कांग्रेस नेता सचिन पायलट का जन्म 7 सितंबर 1977 में हुआ। सचिन पायलट के पिता का नाम राजेश पायलट और मां का नाम रमा पायलट है। सचिन ने नई दिल्ली के एयर फोर्स बाल भारती स्कूल से पढ़ाई की इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की और गाजियाबाद के आई.एम.टी से मार्केटिंग में डिप्लोमा हासिल किया।
इसके बाद गुडगांव की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में ढाई-तीन साल नौकरी की। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह विदेश चले गए। विदेश में पढ़ाई के दौरान पायलट की मुलाकात सारा अब्दुल्ला से हुई। सारा जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला की बेटी और उमर अब्दुल्ला की बहन हैं। सारा और सचिन के बीच हुई पहली मुलाकात में दोस्ती हो गई और ये प्यार में बदल गई।
मजहब बना प्यार में दीवार
पढ़ाई पूरी करने के बाद सचिन पायलट विदेश से भारत लौट आए, लेकिन सारा ने अमेरिका रुककर अपनी पढ़ाई पूरी की लॉन्ग डिटेंस में भी दोनों के बीच का प्यार कम नहीं हुआ। दोनों ईमेल के जरिए बात किया करता थे। इसके बाद दोनों ने तय कि अब अपने-अपने परिवार को इस बारे में बताया जाए। जब दोनों के परिवार वालों के सामनें दोनों के रिश्ते की बात सामने आई तो दोनों के बीच मजहब की दीवार आ गई। सारा के मुस्लिम और पायलट से हिंदू होने के कारण परिवार सपोर्ट में नहीं आया।
2004 में दोनों ने की शादी
दोनों परिवारों ने उनकी शादी कराने से साफ इनकार कर दिया। फारूक अब्दुल्ला इस शादी के सख्त खिलाफ थे। सारा ने अपने पिता को शादी के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। उधर, पायलट के परिवार ने उनके फैसले पर सहमति की मोहर लगा दी। इसके बाद 2004 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। लेकिन, इस शादी में सिर्फ पायलट परिवार के सदस्य ही शामिल हुए। अब्दुल्ला का परिवार शामिल नहीं हुआ था। उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आरन पायलट और छोटे बेटे का नाम विहान पायलट है।
सांसद बने तो अब्दुल्ला परिवार ने स्वीकार किया
पिता राजेश पायलट की मौत के बाद परिस्थितियां ऐसी बनीं कि सचिन पायलट को राजनीति में आना पड़ा। महज 26 साल की उम्र में दौसा से पहला लोकसभा चुनाव लड़कर बड़े अंतर से जीतकर सबसे युवा सांसद बने। इसके कुछ समय बाद अब्दुल्ला परिवार ने भी नाराजगी भुलाकर सचिन पायलट को अपने दामाद के रूप में स्वीकार कर लिया। दिसंबर 2018 में जब सचिन पायलट ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली तो शपथ ग्रहण समारोह में सारा पायलट, दोनों बेटे और फारूक अब्दुल्ला भी शामिल हुए थे।
सचिन-सारा 2018 में साथ, 2023 में तलाक
सचिन पायलट ने राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में टोंक सीट से दाखिल किए नामांकन पत्र में पत्नी के नाम सामने तलाकशुदा लिखा है जबकि 2018 के चुनाव में पत्नी का नाम लिखा है। इसका मतलब है कि पांच साल में ही सारा व सचिन पायलट का रिश्ता इतना खराब हो गया कि दोनों ने गुपचुप तरीके से तलाक तक ले लिया। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 में भी सचिन पायलट व सारा के अलग होने की बात चली थी, मगर तब इसे महज अफवाह बताया गया था।



Click it and Unblock the Notifications
