Latest Updates
-
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
कितना खतरनाक है इबोला वायरस जो बनता है मौत का कारण? जानें लक्षण और बचाव के उपाय
Ebola Virus Outbreak 2026: अभी कुछ दिन पहले तक हंता वायरस ने लोगों की चिंत बढ़ाई हुई थी अब अफ्रीकी देश कांगो में इबोला वायरस संक्रमण ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब 80 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने इसे गंभीर स्वास्थ्य संकट मानते हुए अलर्ट जारी किया है। इबोला वायरस दुनिया के सबसे खतरनाक वायरल संक्रमणों में गिना जाता है जो बंदरों से फैलता है और इस वायरस से हर साल 15000 से ज्यादा लोग मर जाते हैं। क्योंकि यह शरीर में गंभीर ब्लीडिंग, अंगों के फेल होने और तेजी से मौत का कारण बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि समय रहते संक्रमित व्यक्ति का इलाज और आइसोलेशन न किया जाए तो यह वायरस तेजी से फैल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर इबोला वायरस क्या है, यह कैसे फैलता है, इसके लक्षण क्या हैं और इससे बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

क्या है इबोला वायरस?
इबोला एक गंभीर और जानलेवा वायरल बीमारी है, जो मुख्य रूप से इंसानों और प्राइमेट्स जैसे बंदर, गोरिल्ला आदि को संक्रमित करती है। यह वायरस पहली बार साल 1976 में अफ्रीका के कांगो क्षेत्र के पास इबोला नदी के आसपास पाया गया था, जिसके कारण इसका नाम "इबोला" पड़ा। यह बीमारी "फिलोवायरस" परिवार से जुड़ी होती है और संक्रमित व्यक्ति के शरीर में गंभीर आंतरिक और बाहरी रक्तस्राव (Bleeding) का कारण बन सकती है।
कांगो में क्यों बढ़ी चिंता?
हाल के दिनों में कांगो के कई इलाकों में इबोला संक्रमण तेजी से फैला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दर्जनों लोग बुखार, उल्टी और ब्लीडिंग जैसे लक्षणों के बाद मौत का शिकार हुए हैं। स्वास्थ्य एजेंसियों का कहना है कि सीमित मेडिकल सुविधाएं और संक्रमण नियंत्रण में कमी इसके तेजी से फैलने की बड़ी वजह बन रही हैं। WHO ने इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निगरानी बढ़ाने और संक्रमित क्षेत्रों में मेडिकल टीम भेजने की घोषणा की है।
इबोला वायरस कैसे फैलता है?
इबोला वायरस एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बहुत आसानी से फैल सकता है। यह संक्रमण मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता है। नीचे बताया गया है कि कैसे फैलता है इबोला वायरस...
संक्रमित व्यक्ति के खून के संपर्क में आना
उल्टी, पसीना, लार या पेशाब से संक्रमण
संक्रमित व्यक्ति के कपड़े या सामान छूना
संक्रमित जानवरों के संपर्क में आना
अंतिम संस्कार के दौरान संक्रमित शव को छूना
क्या हवा से फैलता है इबोला?
विशेषज्ञों के अनुसार, इबोला वायरस कोविड-19 की तरह हवा में लंबे समय तक नहीं फैलता। यह मुख्य रूप से सीधे संपर्क के जरिए संक्रमण फैलाता है। हालांकि संक्रमित व्यक्ति के बेहद करीब रहने पर खतरा बढ़ सकता है।
इबोला वायरस के शुरुआती लक्षण क्या हैं
तेज बुखार
कमजोरी और थकान
सिरदर्द
गले में खराश
मांसपेशियों में दर्द
गंभीर लक्षण
लगातार उल्टी
दस्त
पेट दर्द
आंखों और नाक से ब्लीडिंग
शरीर के अंदरूनी हिस्सों में रक्तस्राव
किडनी और लिवर फेल होना
कितना खतरनाक है इबोला, क्या इलाज संभव है?
इबोला वायरस का मृत्यु दर (Mortality Rate) बहुत अधिक माना जाता है। WHO के अनुसार, कई मामलों में यह संक्रमण 50% से 90% तक जानलेवा साबित हो सकता है। अगर समय पर इलाज न मिले तो मरीज की हालत तेजी से बिगड़ सकती है। फिलहाल इबोला का कोई एक निश्चित इलाज पूरी तरह उपलब्ध नहीं है, लेकिन समय पर इलाज मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। कुछ वैक्सीन और एंटीबॉडी आधारित दवाएं भी विकसित की गई हैं, जिनका उपयोग संक्रमित क्षेत्रों में किया जा रहा है।
इबोला से बचाव कैसे करें?
बचाव के जरूरी उपाय
संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें
हाथों को बार-बार साबुन से धोएं
संक्रमित क्षेत्रों की यात्रा से बचें
मास्क और ग्लव्स का उपयोग करें
जंगली जानवरों के संपर्क से बचें
संक्रमित व्यक्ति के कपड़े या सामान न छुएं
किन लोगों को ज्यादा खतरा?
डॉक्टर और हेल्थ वर्कर्स
संक्रमित मरीज के परिवार वाले
कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग
संक्रमित क्षेत्रों में रहने वाले लोग
क्या भारत में भी खतरा बढ़ सकता है?
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल भारत में इबोला का कोई बड़ा खतरा नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रा और वैश्विक संपर्क के कारण सतर्क रहना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य एजेंसियां एयरपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी बढ़ा सकती हैं।
WHO क्यों मानता है इबोला को बेहद खतरनाक?
इबोला वायरस तेजी से फैलने, उच्च मृत्यु दर और गंभीर ब्लीडिंग की वजह से दुनिया की सबसे खतरनाक बीमारियों में शामिल है। यही कारण है कि WHO इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की श्रेणी में रखता है। विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता, समय पर पहचान और संक्रमण नियंत्रण ही इस बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
