Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ब्रेकअप के बाद मूव ऑन में आ रही है मुश्किलें, इन सेलेब्स से सीखें आगे बढ़ाने का तरीका
प्यार बहुत ही खूबसूरत एहसास है जो दो लोगों के बीच के रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाने का काम करता है। लेकिन किसी भी कारण से इस रिश्ते का टूटना व्यक्ति को अंदर तक तोड़ देता है।
कई लोग तो अपना रिश्ता टूटने का सदमा बर्दास्त नहीं कर पाते हैं और डिप्रेशन में चले जाते हैं। प्यार में पड़ने और दिल टूटने का ये सिलसिला बॉलीवुड सेलेब्स के बीच में भी काफी मशहूर है। लेकिन इन सेलेब्स से हम रिश्ता टूटने के बाद मूव ऑन करने की कला सीख सकते हैं।

किसी भी रिश्ते से मूव ऑन करना बिल्कुल भी आसान नहीं है, खासकर अगर आप उस रिश्ते में दिल से जुड़े हो। लेकिन आगे बढ़ने के लिए मूव ऑन करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आइए बॉलीवुड कपल्स से सीखते हैं ब्रेकअप के बाद आसानी से मूव ऑन होने का आसान तरीका...
1. रणवीर और अनुष्का शर्मा
रणवीर और अनुष्का शर्मा दोनों ही मौजी स्वभाव के हैं। ये अपने मनमौजी बिहेव के कारण फैंस और बॉलीवुड इंडस्ट्री में मशहूर हुए हैं। ये दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी खुश थे लेकिन अलग होने के थोड़े समय बाद ये दोनों वापस से नॉर्मल हो गए और अपनी खुशी दोबारा ढूंढ ली। आज के समय में इन दोनों ही कपल को किसी से कोई शिकायत नहीं है।
2. ऋतिक रोशन और सुजैन खान
बॉलीवुड में ऐसे कई कपल है जिन्होने एक होने के बाद यानि शादी करने के बाद एक दूसरे से अलग हो गए। जिसमें ऋतिक रोशन और सुजैन खान का नाम भी शामिल है। भले ही एक पति-पत्नि के रूप में वो एक दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन एक फैमिली के तौर पर अपने बच्चों के लिए एक साथ ही है। तलाक के बाद ऋतिक और सुजैन ने एक दूसरे को एक दोस्त के तौर पर समय बिताते हैं और अपनी लाइफ नए सिरे से शुरू कर चुके हैं।
3. शाहिद और करीना
शाहिद कपूर और करीना कपूर खान का रिश्ता काफी मशहूर हुआ था। लेकिन जब दोनों एक दूसरे से अलग हुए तो इनके साथ इनके फैंस भी काफी उदास हुए थे। इन दोनों से ही सीखने वाली बात ये है कि दोनों ही सेलेब ब्रेकअप के बाद अपनी लाइफ में मूल ऑन हो चुके हैं। इतना ही नहीं फैमिली भी आगे बढ़ा चुके हैं और अपने परिवार में खुश हैं।
4. रणबीर और दीपिका
रणबीर कपूर अपने हर रिश्ते में बहुत ही सीरियस नजर आए, फिर चाहे वो रिश्ता दीपिका पादुकोण से हो या फिर कैटरीना कैफ से। रणबीर और दीपिका के रिश्ते को तो फैंस भी काफी पसंद कर रहे थे, लेकिन जब इनका रिश्ता टूटा तो दीपिका पादुकोण काफी डिप्रेशन में चली गई। लेकिन जब उन्होने मूव ऑन के बाद वापसी की तो सब हैरान रह गए।



Click it and Unblock the Notifications
