Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
अपने रिश्ते में तय करें ये बाउंड्री, जीवन में कभी नहीं होना पड़ेगा अलग
कहते हैं कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है। जब दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो वे एक-दूसरे के साथ सबकुछ शेयर करते हैं। उनके बीच की हर दीवार टूट जाती है। सुनने में भले ही यह काफी अच्छा लगे, लेकिन किसी भी रिश्ते की खुशहाली उसकी सीमाओं में ही छिपी है। हद से ज्यादा प्यार या शेयरिंग भी आपको बाद में तकलीफ ही देती है। कब हम प्यार के नाम पर एक-दूसरे के पर्सनल स्पेस में घुसते चले जाते हैं, इसका हमें खुद भी पता नहीं चलता है। इसलिए जरूरी है कि रिश्ते में हमेशा एक हेल्दी बाउंड्री बनाई जाए।

ये सीमाएं आपको ना केवल अपने प्यार का ख्याल रखना सिखाती हैं, बल्कि आपको यह भी बताती हैं कि कब और कहां आप अपनी लाइन क्रॉस कर रहे हैं और आपको वास्तव में पीछे हट जाना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही हेल्दी बाउंड्रीज के बारे में बता रहे हैं, जो हर रिश्ते में होनी ही चाहिए-
सेट करें पर्सनल बाउंड्री
जिस तरह हर व्यक्ति अलग है, ठीक उसी तरह उसकी व्यक्तिगत पसंद और नापसंद भी अलग होती है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि रिश्ते में पर्सनल बाउंड्री तय की जाए। ऐसे में हर व्यक्ति को किसी रिश्ते में रहते हुए भी अपनी पसंद से जीने का हक होना चाहिए। साथ ही, उसका साथी भी उसकी व्यक्तिगत पसंद का सम्मान अवश्यक करें। यदि आप खुद को या अपने साथी को अक्सर एक-दूसरे की व्यक्तिगत पसंद का मज़ाक उड़ाते या उसकी आलोचना करते हुए पाते हैं, तो इससे रिश्ते में सम्मान कम होता है। इसलिए पर्सनल बाउंड्री तय करना बेहद आवश्यक है।
सेट करें फाइनेंशियल बाउंड्री
अधिकतर यह देखा गया है कि कपल्स का एक-दूसरे से अलग होने का एक महत्वपूर्ण कारण पैसा ही होता है। लोग यह मानते हैं कि जहां प्यार है, वहां पैसे का कोई स्थान नहीं है। जबकि वास्तव में जीवन जीने के लिए प्यार की तरह ही पैसा भी उतना ही जरूरी है। कई बार कपल्स फाइनेंशियल बाउंड्री सेट नहीं करते हैं, जिसके कारण बाद में उनके रिश्ते में हमेशा ही एक तनातनी बनी रहती है। इसलिए, रिलेशन की शुरूआत में ही फाइनेंशियल बाउंड्री सेट की जानी चाहिए। दोनों पार्टनर अपनी कमाई के आधार पर खर्चे आपस में बांट सकते हैं। साथ ही साथ, उन्हें एक-दूसरे की वित्तीय स्वतंत्रता का सम्मान करना भी आना चाहिए।
सेट करें टाइम बाउंड्री
हो सकता है कि एक रिलेशन में लोग टाइम बाउंड्री को लेकर शायद उतने सहमत ना हो, लेकिन आज के समय में अगर किसी के पास सबसे ज्यादा जिस चीज की कमी है, वह है समय। कई बार तो एक-दूसरे को समय ना देने या फिर दूसरे व्यक्ति के टाइम की वैल्यू ना करने के कारण भी कपल्स एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं। इसलिए, जरूरी है कि टाइम को लेकर भी बाउंड्री तय की जाए। दिन का कुछ वक्त ऐसा हो, जो सिर्फ उन दोनों के लिए हो और उसमें किसी तीसरे व्यक्ति को इजाजत ना मिले। इसी तरह, जो समय परिवार-रिश्तेदारों, दोस्तों या काम का है, उसमें पार्टनर को दखल नहीं देना चाहिए। टाइम बाउंड्री कपल्स को अपने जीवन को बैलेंस तरीके से जीने का गुण सिखाती है।
अपेक्षाओं को लेकर बाउंड्री सेट करना
किसी भी रिश्ते में जुड़ते वक्त व्यक्ति अपने पार्टनर से कई तरह की अपेक्षाएं या उम्मीदें रखता है। लेकिन बहुत अधिक व अवास्तविक अपेक्षाएं आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकती हैं। इसलिए, यह जरूरी है कि इन्हें लेकर भी बाउंड्री सेट की जाएं। बेहतर होगा कि इसके लिए आप अपने पार्टनर से बात करें और एक-दूसरे की अपेक्षाओं के बारे में जानने को प्रयास करें। साथ ही, आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं दे सकते हैं, इस बारे में बातचीत करें। इससे पार्टनर शुरूआत से अपनी अपेक्षाओं को लेकर कुछ बाउंड्री सेट कर लेगा और फिर रिश्ते की उलझनें काफी कम हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
