Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कहीं आपकी ये आदत तो नहीं है बच्चों से दूरी की वजह, रखें इन बातों का ध्यान

दुनिया में हर माता-पिता सिर्फ यहीं चाहते है कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर कुछ बन जाएं। इसके लिए माता-पिता अपने बच्चों की अच्छी से अच्छी परवरिश करना चाहते हैं, उन्हें अच्छी शिक्षा देने की कोशिश करते हैं। यहीं कारण है कि आज कल माता-पिता दोनों ही अपने बच्चों के लिए नौकरी कर रहे हैं। और उन्हें अच्छी शिक्षा देने के लिए मेहनत कर रहे हैं। लेकिन अपने बच्चों को ही अच्छी शिक्षा और रहन-सहन देने के पीछे वो अपने बच्चों की अच्छी परवरिश पर बिल्कुल ध्यान नहीं दें पा रहे हैं।
आज कल बच्चों के साथ माता-पिता की बीच की दूरियां बढ़ती जा रही हैं। जिसका कारण खुद पेरेंट्स हैं। काम से वापस लौटने के बाद पेरेंट्स अपने बच्चों को समय नहीं दें पाते। उनके साथ सहीं से व्यवहार नहीं करते। हर वक्त बच्चों के साथ सख्ती से पेश आते हैं। आपकी इन सभी आदतों का बच्चों के ऊपर गलत प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण बच्चे अपने पेरेंट्स से बातें छिपाने लगते हैं। इन्हीं कारणों की वजह से पेरेंट्स और बच्चों के बीच दूरियां आने लगती हैं, जो धीर-धीरे बच्चों के मन में कड़वाहट पैदा कर देती है। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे की पेरेंट्स ऐसी कौन-सी गलतियां करते हैं, जिसके कारण बच्चे उनसे दूर होने लगते हैं।
इन कारणों से पेरेंट्स और बच्चों में आती हैं दूरियां
1. बच्चों को अटेंशन न देना: हर बच्चा अपने माता-पिता की अटेंशन पाने की कोशिश करता रहता है। कुछ बच्चे पढ़ाई में, तो कुछ खेल-कूद में अपने आपको आगे रखकर अपने पेरेंट्स की तारीफ पाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जब उन्हें किसी कारण अटेंशन नहीं मिलती, तो वो चिड़चिड़े हो जाते हैं। जिसके बाद वो आपसे, अपने बड़ों से गलत व्यवहार करने लगते हैं।

3. बातचीत के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल: जब बच्चा आपसे बात करने की कोशिश करें, तो आप पूरी तरह उनकी बातें सुनें। अगर आप बातचीत के दौरान अपना मोबाइल यूज करने लगेंगे तो उन्हें लगेगा की आप उन्हें सीरियस नहीं लें रहे हैं। ऐसा करने से वे आपसे दूरी बनाने लगेंगे।
4. जरुरत पर साथ न देना: बच्चों को जब आपकी जरूरत हो, आप उनका हौसला बढ़ाने के लिए उसके साथ खड़े रहे। ऐसा न करने पर वे डिप्रेशन में जा सकते हैं। इतना ही नहीं उनके और आपके बीच बनी दूरी भी बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। जिसके खत्म करना मुश्किल हो जाएगा।
5. अपने विचार न रखने देना: कई माता-पिता ऐसे होते हैं, जो अपने बच्चों को अपनी बात रखने का मौका ही नहीं देते। जिसके कारण बच्चों के मन में माता-पिता को लेकर नकारात्मक विचार बन जाते हैं। इसलिए जरुरी है कि पेरेंट्स अपने बच्चों को उनकी बात रखने का पूरा मौका दें।

6. बच्चे पर पर्फेक्ट बनने का दबाव: दुनिया में कोई भी पर्फेक्ट नहीं है। लेकिन बहुत कम पेरेंट्स ये बात समझ पाते हैं। जिसके कारण वो अपने बच्चों पर पर्फेक्ट बनने का दबाव बनाए रखते हैं। यही पर्फेक्शन बच्चे के मन में उनके लिए कड़वाहट पैदा कर सकता है। इसलिए बच्चे की छोटी कामयाबी पर भी उसकी तारीफ जरुर करें।
7. बच्चों पर अविश्वास: पेरेंट्स को अपने बच्चों के प्रति विश्वास बनाए रखना चाहिए। कई बार पेरेंट्स अपने हर चीज में अपने बच्चों की कमियां और गलतियां निकालने लगते हैं। जिससे बच्चों का मनोबल तो गिरता ही है। साथ ही अपने पेरेंट्स से उनकी दूरियां भी बढ़ती जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
