Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
चार-चार पार्टनर्स का एक्सपीरियंस: पवित्रता की कमी, प्रेमानंद महाराज ने खोला राज क्यों शादियां हो रहीं असफल?
Premanand Maharaj Relationship Tips: आज के दौर में चाहे लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज, शादियां पहले की तुलना में ज्यादा टूट रही हैं। तलाक के मामलों में बढ़ोतरी और रिश्तों में दरार अब सामान्य होती जा रही है। अब तो हालात ऐसे हैं कि रिश्ते से छुटकारा पाने के लिए पति हो या पत्नी एक दूसरे की जान लेने से भी पीछे नहीं हटते हैं। बीते कुछ समय से ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें अपने जीवनसाथी को मौत के घाट उतार दिया गया है।
ऐसे में ये एक बड़ा सवाल बनकर सामने आ गया है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है? इस सवाल का जवाब हाल ही में वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने दिया। उनकी कही बात ने लोगों को हैरान कर दिया और इस विषय पर सोचने पर मजबूर कर दिया।

क्यों टूट रही शादियां?
प्रेमानंद महाराज से सवाल पूछा गया कि आज कल लव मैरिज हो या अरेंज मैरिज फिर भी शादी के अच्छे परिणाम क्यों नहीं आ रहे? इस सवाल पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कैसे आएंगे अच्छे परिणाम जब बच्चों के चरित्र ही पवित्र नहीं हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी को चार होटलों का खाना खाने की आदत हो जाए तो उसे घर की रसोई का खाना कैसे अच्छा लगेग। ऐसा ही आजकल की बच्चियों और लड़कों के साथ है।

अगर बाहर 4 पुरुषों से मिलने की आदत हो जाए तो पति को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं होगी। इसी तरह जो लड़के 4 लड़कियों से व्यभिजार करता हो वो पत्नी से संतुष्ट नहीं रह सकता।
आज के समय में कम ही दामाद और बहू सच्चे होंगे
प्रेमानंद महाराज ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आज के समय में 100 में से कुछ ही लड़कियां ऐसी होंगी जो अपना जीवन पवित्र रखकर किसी एक पुरुष को समर्पित होंगी। वो लड़की कैसे सच्ची बहू बनेगी जो पहले ही 4 लड़कों से मिल चुकी होगी। इसी तरह वो लड़का भी कैसै सच्चा दामाद बनेगा जो पहले ही 4 लड़कियों से मिल चुका हो।

पहले होती थीं पवित्र महिलाएं
महाराज जी ने आगे कहा कि मुगलों के समय में होती थीं सच्ची महिलाएं जो अपने प्राण देने को तैयार हो जाती थीं लेकिन किसी को अपने शरीर को हाथ नहीं लगाने देती थीं।
हमारे देश में अपने पति के लिए प्राण देने की भावना सदियों पुरानी है लेकिन आज तो पतियों के साथ ही क्या अनर्थ हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि कोई आज के समय में पवित्र मिल जाए तो उसे वरदान ही समझो।



Click it and Unblock the Notifications