Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Mahakumbh 2025: कठोर तप करने वाले नागा साधु इस एक मौके पर नहीं रोक पाते हैं अपने आंसू
Mahakumbh 2025: हिंदू धर्म में सनातन का अर्थ है शाश्वत, यानी जो न कभी शुरू हुआ और न कभी खत्म होगा। नागा साधु इस शाश्वत परंपरा और धर्म की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं।
सांसारिक सुखों और अपने व्यक्तिगत जीवन का त्याग कर, वे ईश्वर की भक्ति और सनातन धर्म की सेवा में लीन हो जाते हैं।

नागा साधुओं का मां से जुड़ाव
नागा साधु अपनी जीवन यात्रा में भले ही हर सांसारिक बंधन तोड़ देते हों, लेकिन उनकी भावनाएं मां गंगा से अलग नहीं हो पातीं। गंगा को वे अपनी मां मानते हैं। गंगा से उनका यह आध्यात्मिक संबंध केवल पवित्रता और शुद्धि तक सीमित नहीं, बल्कि एक गहरी ममता और आत्मीयता का प्रतीक है।
शाही स्नान: भावनाओं का चरम
जब नागा साधु शाही स्नान के लिए गंगा के पास पहुंचते हैं, तो उनकी भावनाओं में गहराई आ जाती है। मां गंगा को देख वे बच्चों की तरह ममता और निर्भीकता से भर जाते हैं। उनका कठोर तपस्वी स्वरूप इस क्षण में कोमलता और स्नेह से भरा नजर आता है। गंगा के पास पहुंचकर उनकी आंखों से आंसू छलक जाते हैं, मानो मां से मिलन की प्रतीक्षा अब पूरी हो गई हो।
मां गंगा के प्रति अगाध श्रद्धा
शाही स्नान से पहले नागा साधु गंगा से मिलने की बेताबी और अठखेलियां करते हैं। उनका यह व्यवहार अध्यात्म की चरम सीमा को दर्शाता है। मां गंगा के पास पहुंचना उनके लिए किसी ईश्वर से मिलन जैसा अनुभव होता है। यह क्षण उनकी कठोर तपस्या और भक्ति का फल प्रतीत होता है।
नागा साधु भले ही हर सांसारिक बंधन को त्याग देते हैं, लेकिन गंगा से उनका रिश्ता हमेशा जीवित रहता है। शाही स्नान के दौरान गंगा मां से मिलन उनके लिए केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक पुनर्जन्म होता है। यह क्षण उन्हें न केवल शांति और ममता का अनुभव कराता है, बल्कि सनातन धर्म की गहराई को भी उजागर करता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications