Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
Pitru Paksha 2024: घर पर खुद से श्राद्ध कैसे करें, जानें सामग्री से लेकर आसान विधि
Ghar Par Shradh Kaise Kare: पितृपक्ष में श्राद्ध का विशेष महत्व है, क्योंकि यह हिंदू धर्म में पूर्वजों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए समर्पित अनुष्ठान है। पितृपक्ष भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन अमावस्या तक 15 दिनों तक चलता है। इस दौरान लोग अपने पितरों (पूर्वजों) का श्राद्ध कर्म करते हैं, जिसमें तर्पण, पिंडदान और ब्राह्मण भोज शामिल होते हैं।
श्राद्ध का उद्देश्य पूर्वजों की आत्मा को तृप्त करना और उनके आशीर्वाद से परिवार में सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति करना है। माना जाता है कि पितृपक्ष के समय पितर धरती पर आते हैं और अपने वंशजों द्वारा किए गए कर्मों से संतुष्ट होते हैं। तर्पण और पिंडदान के माध्यम से जल और अन्न अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है।

इस कर्म को श्रद्धा और सम्मान के साथ करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और परिवार को आशीर्वाद देते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि घर पर श्राद्ध कर्म ऐसे किया जा सकता है और इसके लिए किन किन सामग्री की आवश्यकता होती है।
श्राद्ध करने की सामग्री -
10 ग्राम काले तिल
गंगाजल
लोटे में स्वच्छ जल
कच्चा दूध
अक्षत (बिना टूटे हुए चावल के दाने )
कुशा
परात
श्राद्ध कैसे करें आईए जानते हैं कुछ नियम -
* सर्वप्रथम एक स्वच्छ लोटे में साफ जल, गंगाजल, कच्चा दूध और काले तिल को मिश्रित कर लें।
* हाथ के ठीक नीचे परात लकड़ी की चौकी पर रखें।
* अब हाथ में कुशा धारण करें।
* फिर हाथ में अक्षत लेकर जल डालते हुए उंगलियों के तरफ तीन अंजलियों देते हुए भगवान ब्रह्मा, विष्णु, महेश को बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ अर्पित करें।
* अब अपने जिन पितृ देवताओं को श्राद्ध दे रहे हैं उन्हें बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ मन ही मन स्मरण करके उनका नाम लेकर के "ॐ पितृभ्यो नमः" मंत्र का जाप करें।
* बाएं हाथ में लोटे की सामग्री समेत जल दाएं हाथ में डालें।
* दाएं हाथ को जल देने के दौरान अंगूठे की तरफ झुका कर रखें। ताकि तिल युक्त जल परात पर गिरता जाए।
* अंत में पितृ देवताओं को विनम्र भाव से सदैव आशीर्वाद बनाए रखने के लिए प्रार्थना करें। उसके पश्चात परात का जल पौधे में डाल दें।
* यह विधि 12:00 बजे के पूर्व करें तो बहुत ही शुभ समय रहता है।
* या फिर आप उस दिन श्राद्ध के दिए शुभ समय के अनुसार यह कार्य करें।
* अब श्रद्धा के अनुसार ब्राह्मण को भोजन कराएं।
* श्रद्धा के बिना श्राद्ध असंभव है। इसलिए जब भी आप अपने पितृ देव को श्राद्ध दे रहे हैं तो अपने मनोहर भाव में हमेशा श्रद्धा बनाए रखें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications