आंखों के नीचे काले घेरे ऐसे करें कम

 Dark Eyes Circles
आपका चेहरा कितना भी खूबसूरत क्‍यों न हो पर आंखों के नीचे बने काले घेरों की वजह से उसमें कमी आ ही जाती है। आजकल मार्केट में इतनी सारी क्रीम और लोशन उपलब्‍ध हैं पर सब बेकार। अगर आपको अपने डार्क सर्कल हटाने हैं तो बाजारु क्रीम को छोडिये और अपनी दिनचर्या में सुधार लाइये। आज हम बात करेगें की यह क्‍यों होते हैं और इनसे निपटने के घरेलु उपाचार क्‍या हैं।

कारण-

थकान
तनाव
बुढापा
बीमारी
अनुवांशिक
नींद की कमी
विटामिन की कमी

घरेलू उपचार-

हर दिन आपको लगभग 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।

हर इंसान के लिए 8 घंटो की नींद बहुत जरुरी है और खासकर उन लोगों के लिए जिनके डार्क सर्कल्‍स हैं।

कभी भी किसी भी प्रकार की क्रीम आंखों के नीचे या आस पास ज्‍यादा देर के लिए लगा न रहने दें।

खीरे की स्‍लाइस को आंखों पर 15-20 मिनटों के लिए रखें और फिर उसे हटा कर हल्‍के गरम पानी से धो लें।

आलू और खीरे के रस को समान मात्रा में मिला लें और उसमें रुई के टुकड़े को डुबोकर आंखों पर 20 मिनट तक के लिए रखें। आंखों को ठंडे पानी से धोएं।

आंखों के काले घेरे पर नींबू और टमाटर का जूस दिन में दो बार लगाएं और फिर उन्‍हें ठंडे पानी से धो लें।

पुदीने का रस भी इसमें कारगर होता है।

दो हफ्ते लगातार अपनी आंखों के नीचे बादाम के तेल से मालिश करें। इससे जरुर लाभ होगा।

शहद और अंडे का सफेद भाग लें कर अपनी आंखों के डार्क सर्कल पर लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।
User Comments
[ कमेंट लिखें ]
इस लेख पर दीजिए अपना कमेंट.