Latest Updates
-
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय -
World Polio Day 2026: पोलियो कैसे होता है? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और बचाव के उपाय -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
आंखों के नीचे पडे़ डार्क सर्कल को ऐसे करें दूर
खूबसूरती पर दाग लगाने के लिये कई त्वचा सम्बन्धी समस्याएं हैं जिनमें से आंखों के नीचे पडे़ डार्क सर्कल आम होते हैं। यह दिक्कत कई वजहों जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना, नींद न आना, मानसिक तनाव या फिर बहुत ज्यादा देर तक कंप्यूटर सिस्टम पर काम करने के कारण भी हो सकती है। इन डार्क सर्कल की वजह से व्यक्ति थका हुआ और उम्रदराज भी नजर आता है, इसलिए यह जरूरी है कि आप इनसे छुटकारा पाने की तरकीब जान लें। तो क्या हैं इस समस्या के 5 उपाय, आइए जानें।
जिन युवतियों का हीमोग्लोबिन का स्तर 10 से कम हो जाए, उनमें काले घेरे की संभावना देखी जाती है। यदि हीमोग्लोबिन का स्तर दवा व आहार से नियंत्रित कर लिया जाए, तो काले घेरे की समस्या भी खुदबखुद चली जाती है। तो अगर आपके आंखों के नीचे डार्क सर्कल है तो उसे दूर करने के लिये आप क्या करती हैं। ये देखने में बहुत ही भद्दे लगते हैं।
बाजार में मिलने वाले कॉस्मैटिक प्रोडक्ट्स बेकार ही साबित होते हैं और उल्टा संवेदनशील त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। हमारी प्रकृति के पास ऐसी कई सामग्रियां हैं, जो आपके डार्क सर्कल को दूर भगा सकती है और फिर दुबारा उन्हें वापस भी नहीं आने देगी।

टमाटर का पेस्ट
1 टामटर लें, 1 चम्मच नींबू का रस और चुटकीभर बेसन और हल्दी ले कर मिक्सी में पीस लें। इस गाढे पेस्ट को अपनी आंखों के चारों ओर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। ऐसा हफ्ते में 3 बार जरुर करें।

खीरा और आलू
खीरे या फिर आलू का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए खीरे या आलू को क्रश करके आंखो के ऊपर रखें। कुछ देर तक आंखें बंद रखने के बाद डार्क एरिया पर इसे हल्के-हल्के से घुमाएं। इससे आंखों के आसपास का थुलथुलापन कम होगा साथ ही कालापन भी घटेगा।

ठंडी टी बैग
डार्क सर्कल्स पर प्रयोग किए गए ठंडे टी-बैग्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। टी-बैग्स में मौजूद तत्व टैनिन आंखों के आसपास की सूजन और छाई डार्कनेस को कम करता है।

बादाम तेल
आंखों के आस पास की संवेदनशील त्वचा पर आप बादाम तेल लगा कर रात को सो सकती हैं। दूसरी सुबह ठंडे पानी से मुंह धो लें।

गुलाब जल
बंद आंखों पर गुलाब जल से भिगोई हुई रूई को आंखों पर रखें। ऐसा केवल 10 मिनट तक करें। ऐसा करने से आंखों के आस पास की त्वचा चमक उठेगी।

पुदीना पत्ता
पुदीने की पत्तियों को पीस लें और आंखों के आस पास लगा लें। इसे कुछ देर छोड़ दें और फिर आंखों को पानी से धो लें। इससे आपको काफी सहायता मिलेगी।

संतरे का रस और ग्लीसरीन
संतरे का रस और ग्लीसरीन को एक साथ मिला कर रोजाना आंखों और आस पास के एरिया पर लगाएं। यह बहुत ही प्रभावशाली है और डार्क सर्कल से निजात भी दिलाता है।

पानी पियें
अगर आप कम पानी पीती होंगी तो भी डार्क सर्कल हो सकते हैं। कम पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता और आंखों के नीचे की नसों को पूरा खून नहीं मिल पाता, जिससे डार्क सर्कल हो जाते हैं। तो, इसलिये खूब सारा पानी और फ्रेश फ्रूट जूस पीजिये।

अच्छी डाइट लें
अपने आहार में दूध, दही, खट्टे फल, दालें, हरी-सब्जियां, अंकुरित अनाज आदि लें। इसके अलावा कलरफुल फूड्स जैसे येलो बेल पेपर, रेड बेल पेपर, टमाटर और ओमेगा 3 युक्त वॉलनट्स जरूर खाएं। आयरन और विटामिन-ए युक्त आहार का भी सेवन जरूर करें।

मेकअप का सहारा
काले घेरे को कंसीलर से भी छुपाया जा सकता है। इसके साथ ही कॉम्पेक्ट पाउडर लगाएं आंखों के नीचे काले घेरे बहुत हद तक छिप जाएंगे। कंसीलर खरीदते समय इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि कंसीलर का शेड फाउंडेशन के शेड से मेल खाता हो।



Click it and Unblock the Notifications
