Latest Updates
-
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार
घर से छिपकली भगाने के घरेलू उपाय

घर की किसी भी दीवार पर छिपकली घूमती है तो हमें दिक्कत होती है कि कहीं नीचे न गिर जाएं, खाने में न गिर जाएं आदि। हालांकि, घर में छिपकली के होने से कीड़े-मकोड़े, पंतगी, झिंगुर आदि नहीं रहते है लेकिन छिपकली के शरीर पर गिरने का भय ज्यादा बड़ा होता है। यही कारण है कि छिपकली के दिखते ही लोग उसे भगाने के उपाय सोचने लगते हैं। आम तौर पर छिपकली खिड़की और दरवाजे के रास्ते घर में प्रवेश करती है। अगर आप दरवाजे खिड़की बंद रखते हैं तो बालकनी या बराम्दे में एक कोने में दीवार से चिपकी रहती है।
मार्केट में छिपकली को भगाने वाले कई विषैले लिक्विड आते हैं, लेकिन ये लिक्विड आपके बच्चों या पालतू जानवरों को भी नुकसान पंहुचा सकते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि छिपकलियों को भगाने के लिए कोई घरेलू उपाय किया जाये। इस आर्टिकल में छिपकलियों को भगाने के कुछ ईको-फ्रैंडली घरेलू उपाय बताएं जा रहे हैं जो आप नीचे पढ़ सकते हैं।
इस लेख में मिलेंगे छिपकली से जुड़े इन सवालों के जवाब:
- छिपकली भगाने की क्या दवा है?
- मोर पंख से छिपकली क्यों डरती है?
- घर में छिपकली हो तो क्या करें?
- घर में छिपकली क्यों आती है?
- बिस्तर पर छिपकली गिरने से क्या होता है?

1) कॉफी पाउडर
कॉफी पाउडर को तम्बाकू पाउडर के साथ मिला लें और इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर वहां-वहां रख दें जहां छिपकलियां आती है। अगर छिपकलियां इस मिश्रण को खा लेगी तो वह मर जाएगी, वरना वह भाग अवश्य जाएगी। छिपकली भगाने की दवाएं भी आती हैं, लेकिन कॉफी पॉवडर वाली यह घरेलू दवा उस मामले में सेफ है, अगर आपके घर में कोई जानवर पला है, तो उसको नुकसान नहीं पहुंचेगा।

2) नेफ्थलीन की गोलियां
नेफ्थलीन की गोलियां, एक अच्छी कीटनाशक होती है, इसे वार्डरोब, वॉशवेसिन आदि में डाला जाता है। इसे जहां भी रख देगें, वहां छिपकली नहीं आएगी। दरअसल नेफ्थलीन की गोलियों की महक से ही छिपकली दूर भाग जाती है। इसका एक कारण यह भी है कि छिपकलियां उन जगहों पर अमूमन नहीं जाती हैं, जहां कीट नहीं होते हैं, जाहिर है अगर नेफ्थलीन की महक होगी तो वहां कीट नहीं आयेंगे।

3) मोरपंख
मोर पंख से छिपकली क्यों डरती है? इस सवाल का जवाब भी आपको यहां मिलेगा। दरअसल छिपकलियों को मोर का पंख देखकर भ्रम हो जाता है कि यहां कहीं सांप है जो उन्हे खा जाएगा, इसलिए उसे देखकर वह भाग जाती हैं। मोरपंख को घर में किसी गुलदस्ते आदि में लगाकर रख दें, इससे छिपकलियां भाग जाएगी। और हां, ऐसी जगहें जैसे ट्यूबलाइट, खिड़की, रोशनदान, आदि के पास छिपकली ज्यादा दिखती है, तो उस जगह पर एक छोटा सा मोर पंख रख सकते हैं, या जिस जगह से छिपकली प्रवेश करती है वहां पर सेलोटेप से चिपका सकते हैं।

4) पेप्पर पेस्टीसाइड स्प्रे
पानी और काली मिर्च के पाउडर (pepper) को मिला लें और एक पेस्टीसाइड तैयार कर लें। इसे अपनी किचेन, कमरों और बाथरूम अदि जगहों पर छिड़क दें। इससे छिपकलियां भाग जाती है क्योंकि काली मिर्च की तीखी गंध उन्हे अच्छी नहीं लगती है।

5) बर्फ वाला ठंडा पानी
बर्फ वाला ठंडा पानी बर्फीले पानी को छिपकली पर स्प्रे कर दं, इससे उसको ठंडा लगेगा और वह भाग जाएगी। ऐसा कई दिन तक लगातार करें, ताकि वह घर ही छोड़ दें। पानी डालने के बाद छिपकली गिर जाएं तो उसे डस्टबिन में भरकर बाहर फेंक दें।

6) प्याज
प्याज को स्लाइस में काटकर उसे धागे में बांधकर लाइट्स आदि के पास लटका दें, इससे वहां आने वाली छिपकली भाग जाएगी। प्याज में सल्फर ज्यादा मात्रा में होता है जिससे बुरी दुर्गंध निकलती है और छिपकली भाग जाती है।

7) अंडे के छिलके
अंडे के छिलके अंडे के छिलके में कोई भी महक नहीं होती है जो छिपकली वो जगह छोड़ दें, लेकिन छिपकली मानसिक रूप से सोचती है कि इस क्षेत्र में कोई और बड़ा जीव आकर रहने लगा है, इसलिए वह उस स्थान को छोड़ देती है। अंडे के छिलके को तीन-चार सप्ताह में बदलते रहें।

8) लहसुन की कलियां
जैसे हमने कटा हुआ प्याज़ लटकाने की बात कही, उसी प्रकार आप लहसुन की कलियों को धागे में पिरो कर उस जगह पर लटका सकते हैं, जहां पर छिपकली सबसे अधिक दिखती है। या फिर आप एक स्प्रे बॉटल लें और उसमें प्याज का रस और पानी भर लें। इसमें कुछ बूंद लहसून के रस की मिला लें और अच्छे से शेक कर लें। अब इसे घर के हर कोने में छिड़क दें, जहां-जहां छिपकली सबसे ज्यादा आती है वहां भी छिड़क दें। इससे भी छिपकलियां दूर भाग जाती है।
घर में छिपकली क्यों आती है?
यह सवाल भी अक्सर लोगों के ज़हन में रहता है। दरअसल घर की दीवारों के कोने में अक्सर छोटे-छोटे कीट आकर बैठ जाते हैं, या घर बना लेते हैं। ऐसी जगहों पर छिपकली अपना आहार खोजने जरूर आती है। अब बात करें कि छिपकली शाम को ही क्यों घर में आती है, तो उसका जवाब भी लाज़मी है। दरअसल शाम के वक्त जब घर की लाइट ऑन होती है, और बाहर अंधेरा होता है, तो उड़ने वाले कीड़े लाइट के पास आ आते हैं, और उस वक्त छिपकली के लिए उससे बेहतरीन आहार कुछ नहीं होता है।
बिस्तर पर छिपकली गिरने से क्या होता है?
छिपकली का शरीर पर गिरना अच्छा नहीं माना जाता है और तो और अगर छिपकली बिस्तर पर गिर जाये, तो बड़े बुजुर्ग तुरंत बेड-कवर यानी चादर बदलने को कहते हैं। इसके पीछे केवल एक ही कारण है, वो है छिपकली के शरीर से रिसने वाला पदार्थ। दरअसल इस पदार्थ के संपर्क में आने से इंफेक्शन हो सकता है। और कई बार छिपकली गिरने पर जब खतरा महसूस करती है तो अपनी पूंछ गिरा देती है। अब जिस बिस्तर पर छिपकली की पूंछ होगी, उसपर सोना तो कोई पसंद नहीं करेगा।
उम्मीद है आपको हमारा यह लेख पसंद आया होगा, अगर फायदा मिले जो हमें कमेंट करके जरूर बताइयेगा।



Click it and Unblock the Notifications
