Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
घर पर ऐसे बनाइये शुगर स्क्रब
चाय या मिठाई में चीनी का बहुत बड़ा योगदान होता है। भारतीय घरों में चीनी बहुत खाई जाती है क्योंकि इसके बिना हमारा काम ही नहीं चल सकता। पर ज्यादा चीनी के सेवन से भी बड़ी बड़ी बीमारियां पैदा हो जाती हैं। लेकिन अगर चीनी को खाने के बजाए चेहरे पर स्क्रब के रूप में लगाया जाए तो यह बहुत फायदेमंद हो सकती है। शुगर स्क्रब को आप घर पर ही बना सकती हैं। शुगर स्क्रब चेहरे की डेड स्किन को साफ कर के चेहरे को चमकदार बनाती है।
कुछ दिन पहले हमने आपको चेहरे के लिये प्रभावकारी ब्राउन शुगर के बारे में भी बताया था। पर स्क्रब बनाने के लिये आप किसी भी प्रकार की चाहे वह ब्राउन शुगर हो या फिर वाइट शुगर का इस्तमाल कर सकती हैं। चेहरे पर अगर झुर्रियां पड़ गई हैं तो आप चीनी का स्क्रब लगा कर चेहरे को टाइट कर सकती हैं। तो चलिये देखते हैं चमकता और साफ चेहरा पाने के लिये होममेड शुगर स्क्रब कैसे तैयार किया जाता है।

चीनी
अगर आप जल्दी में हैं तो अपने चेहरे को पानी से धो लें और उस पर थोड़ी सी चीनी रगडे़। इसे 3 से 4 मिनट करें और साफ तथा ग्लोइंग चेहरा पाएं।

क्लींजर
आप क्लींजर में थोड़ी सी चीनी मिला कर गीले चहरे पर रगड़ सकती हैं। फिर इसे साफ तौलिये से पोंछ लें और फिर पानी से चेहरे को धो लें।

नींबू
नींबू का रस एक कटोरी में निकालें , फिर उसमें चीनी मिला कर चेहरे की स्क्रबिंग करें। इससे चेहरा गोरा और साफ होगा।

ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटी एजिंग तत्व होते हैं और घाव को जल्दी भरने में सहायक होता है। ग्रीन टी को पानी में मिला कर छान लें और उसमें चीनी मिलाएं। अब इस शुकर स्क्रब को लगाएं और झुर्रियों से मुक्ती पाएं ।

नारियल तेल
चीनी और नारियल तेल को मिक्स करें। आप किसी भी प्रकार का तेल जैसे, बादाम, रोजमेरी, जोजोबा या ऑलिव ऑयल का प्रयोग कर सकती हैं।

दूध
थोड़े से दूध के साथ चंदन पाउडर और चीनी मिक्स करें। स्क्रब तैयार करें और चेहरे पर रगडे़। इससे त्वचा साफ होगी और चमकेगी भी।

बादाम
बादाम को रातभर पानी में भिगोएं, सुबह पीस कर पेस्ट बनाएं। फिर उसमें चीनी और बादाम तेल का कुछ बूंद मिलाएं। इस तैयार स्क्रब से चेहरे को चमकाएं।



Click it and Unblock the Notifications
