Varalakshmi Vrat 2026 Upay: हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन, वैभव, सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी माना जाता है। हर साल श्रावण मास आखिरी यानी शुक्ल पक्ष के शुक्रवार को वरलक्ष्मी व्रत रखा जाता है, जिसे दक्षिण भारत के साथ-साथ अब पूरे देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाने लगा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार वरलक्ष्मी व्रत 28 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से मां वरलक्ष्मी की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर होती है, घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इस शुभ अवसर पर किए जाने वाले 5 प्रभावी उपाय, जो धन-धान्य और खुशहाली का मार्ग खोल सकते हैं।
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत
कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत?
वरलक्ष्मी व्रत का हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व माना जाता है। इस बार वरलक्ष्मी व्रत की तिथि को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार वरलक्ष्मी व्रत 28 अगस्त 2026, दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। इसी दिन रक्षाबंधन भी है और इस दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ऐसे में इस दिन एक खास और दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है।
वरलक्ष्मी व्रत का धार्मिक महत्व
'वरलक्ष्मी' का अर्थ है वरदान देने वाली मां लक्ष्मी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत को रखने से मां लक्ष्मी अपने भक्तों को धन, सुख, संतान, सौभाग्य और लंबी आयु का आशीर्वाद देती हैं। विशेष रूप से विवाहित महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए यह व्रत रखती हैं।
1. सात प्रकार के अनाज का दान करें
वरलक्ष्मी व्रत के दिन गेहूं, चावल, जौ, चना, मूंग, उड़द और तिल जैसे सात प्रकार के अनाज का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है और घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं रहती।
2. कमलगट्टे की माला से करें 'श्रीं' मंत्र का जाप
मां लक्ष्मी का प्रिय पुष्प कमल है, इसलिए इस दिन कमलगट्टे की माला से 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का 108 बार जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक बाधाएं दूर होने लगती हैं।
3. घर में करें श्री यंत्र की स्थापना
वरलक्ष्मी व्रत के दिन शुभ मुहूर्त में श्री यंत्र स्थापित कर उसकी विधिवत पूजा करें। इसके बाद नियमित रूप से दीपक जलाकर पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और मां लक्ष्मी का स्थायी निवास माना जाता है।
4. सुहागिन महिलाओं को दें श्रृंगार सामग्री
इस दिन किसी सुहागिन महिला को सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी, चुनरी, कंघी, मेहंदी और अन्य श्रृंगार सामग्री भेंट करना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
5. मां लक्ष्मी को अर्पित करें कमल का फूल और खीर
वरलक्ष्मी व्रत की पूजा में मां लक्ष्मी को कमल का फूल, सफेद मिठाई, खीर और नारियल अर्पित करें। पूजा के बाद परिवार के सभी सदस्यों में प्रसाद बांटें। मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है।
More VARALAKSHMI VRAT 2026 News
- Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
- जेठ का छठा बड़ा मंगल आज: बंद किस्मत का ताला खोल देंगे बजरंगबली के ये 3 अचूक उपाय, बरसेगा पैसा ही पैसा
- आज है विभुवन संकष्टी चतुर्थी; विघ्नहर्ता को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये अचूक उपाय, दूर होंगे सभी संकट
- Adhik Maas 2026: 17 मई से शुरू हो रहा पुरुषोत्तम मास, भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए करें ये 5 उपाय
- वैशाख पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये 5 सरल उपाय, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
- शनि, राहु-केतु और नजर के प्रकोप से बचाएगा बैंगन का यह टोटका, जान लें करने का सही तरीका
- Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत
- Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि