Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए खीरा, सेहत को फायदे के बजाय हो सकता है गंभीर नुकसान -
Gudi Padwa 2026: 19 या 20 मार्च कब है गुड़ी पड़वा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Phool Dei 2026 Wishes: 'फूलदेई छम्मा देई'... पहाड़ी स्टाइल में दें बधाई, भेजें ये कुमाऊंनी और गढ़वाली विशेज -
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग'
Aaj Ka Rashifal 11th April: देवी लक्ष्मी की कृपा से आज ये राशियां होंगी मालामाल
दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों के दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां विस्तार से दी जाती हैं। इसके माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।
अपना दैनिक राशिफल पढ़कर आप असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं।तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। ग्रहों की स्थिति के नकारात्मक प्रभाव के कारण आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। मुमकिन है मानसिक रूप से आज आप काफी दबाव भी महसूस करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको उधार लेन-देन से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल और भी बेहतर होगा। आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ दिन:23
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7:15 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि किसी पुराने मित्र के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आज एक बार फिर वे आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं। बेहतर होगा आप भी सारे गिले-शिकवे भूलकर एक नई शुरुआत करें। दफ्तर का माहौल आज काफी अच्छा रहेगा। वर्क लोड भी कुछ कम रहने से है आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों का आज कोई बड़ा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कुछ ज्यादा अनुकूल नहीं है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:18
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आपको कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको आंख बंद करके किसी पर भी जल्दी भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज का दिन बड़ी राहत लेकर आएगा। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है और आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से ध्यान भी दे पाएंगे। पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक लेनदेन करने से बचें। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। यदि लंबे समय से आपके मन में कोई इच्छा है तो आज आपके प्रिय उसे पूरा कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:18
शुभ समय:सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। धन-धान्य में वृद्धि होगी। घर का माहौल शांत रहेगा। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाई बहनों के साथ भी संबंध बेहतर होंगे। अगर आप व्यापारी हैं और कई प्रयासों के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी मेहनत जारी रखें, जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा। यदि आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो रही है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:34
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 3:35 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। विशेष रूप से नवविवाहित जोड़ों की शादीशुदा जिंदगी में नया मोड़ आ सकता है। अगर कुछ समय से कामकाज का बोझ कुछ अधिक है और आप काफी थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:प्रातः 5:05 से दोपहर 2 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कोर्ट कचहरी के किसी पुराने मामले से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। हालांकि आपका काफी धन खर्च होने की संभावना है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप जमकर परिश्रम करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता मिले। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। बड़े भाई या बहन के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। उनकी ओर से आपको कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:26
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। आपके दिखावे की आदत के कारण आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। अगर आप व्यापारी हैं और कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो आज आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जरूरत है। आप कड़ी मेहनत करें। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आपको अपनों का सहयोग मिलेगा। यदि आपको पेट से संबंधित कोई परेशानी है तो आप खानपान में गड़बड़ी न करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:34
शुभ समय:सुबह 8:55 से दोपहर 2 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। परीक्षा में उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने से आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी तरक्की के रास्ते खुलेंगे। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। पार्टनर पर से आपका विश्वास डगमगा सकता है। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:3
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। यदि कोई पुराना लेनदेन अटका है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। नौकरी में बदलाव का समय चल रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो किसी बड़ी कंपनी से आपको ऑफर भी आ सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। अतीत में लिए हुए किसी महत्वपूर्ण फैसले का अच्छा नतीजा आज आपको मिल सकता है। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:26
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से शाम 6:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की सलाह दी जाती है। अभी आपको और भी आगे जाना है। व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। हिसाब किताब में गड़बड़ी के कारण आज कुछ नुकसान हो सकता है। अगर आप अपने घर का माहौल शांत रखना चाहते हैं तो आपको अपने उग्र स्वभाव पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय:सुबह 11:20 से रात्रि 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आपको उनकी ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको एक ही गलती बार-बार करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी लेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको परिजनों के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आप अपनों के लिए तो तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:21
शुभ समय:दोपहर 2:55 से रात्रि 8:05 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप व्यापारी हैं तो आपको सरकारी नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। जीवनसाथी के साथ आप अधिक समय बिता पाएंगे। आपके प्रिय के व्यवहार में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज अचानक धन की प्राप्ति होगी। यदि पहले से ही आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आप ज्यादा लापरवाही न करें अन्यथा आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय:शाम 4:15 बजे से रात्रि 9:50 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











