Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Aaj Ka Rashifal 20th May: शनि जयंती पर इन राशियों की पूरी होगी मनोकामना, शनिदेव की रहेगी आज विशेष कृपा
आज 20,मई शनिवार का दिन सभी 12 राशियों के जीवन में कौन से बदलाव लेकर आएगा। अगर आप पर यह जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी।
इससे आप अपने दैनिक योजनाओं को भी व्यवस्थित कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत के चमकेंगे सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको मनचाहा परिणाम मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। वहीं प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को भी अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि संतान की शिक्षा से जुड़ी कोई चिंता आपको सता रही है तो आज आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपको कर्ज या उधार लेना पड़ सकता है। आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको क्रोध और अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर ध्यान दें और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है।
शुभ रंग:आसामानी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1:35 से शाम 4:35 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आज कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। आपको अपनों की खुशियों का ख्याल रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहना होगा। कंपटीशन बढ़ सकता है, ऐसे में आप लापरवाही करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको इस यात्रा से उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की संभावना है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो आज अचानक आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8:20 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह दी जाती है। यदि जल्द ही आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप कड़ी मेहनत करें अन्यथा आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। नौकरी हो या व्यापार आज काम का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। ऐसे में आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। धन कमाने का मौका आपके हाथ लग सकता है। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। सेहत की बात करें तो आपको आंखों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 12:55 से शाम 6 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
माता की सेहत में गिरावट आने की संभावना है। यदि पहले से ही कोई समस्या है तो आज उनकी परेशानी बढ़ सकती है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से कुछ असंतुष्ट रहेंगे। आज आपको उनके गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। आप खुद पर भरोसा रखें और अपनी गलतियों से सबक लें। व्यापार से जुड़े जातकों की मेहनत रंग लाएगी। आज आपके हाथ कोई बढ़िया डील लग सकती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च न करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:20 से 7:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। यदि आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपने बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव किए हैं तो उसके अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। इसके अलावा आज आपको कोई नया और बढ़िया आईडिया भी आ सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करने की जरूरत है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम अधूरा है तो आज आप उसे जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें, नहीं तो बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:28
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:45 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप रोजगार की तलाश में यहां-वहां भटक रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। जीवनसाथी की ओर से आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आज आर्थिक रूप से आप किसी करीबी की मदद भी कर सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 8:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में ज्यादा इधर-उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। आज आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रह सकता है। ऐसे में आपको समय का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई नया व्यवसाय शुरू किया है तो आपको प्रचार-प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। काम के साथ आप परिवार को भी पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो छोटी मोटी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। आपके लिए जल्दबाजी ठीक नहीं होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की आवश्यकता है। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो गलतियां करने से बचें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज घर पर पूजा पाठ हवन आदि का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 6:55 से 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों से जुड़ी चिंता गहरी होती नज़र आ रही है। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दैनिक खर्चों को पूरा करने में भी आपको मुश्किल होगी। जीवनसाथी की सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है। इस समय आपके प्रिय को उचित देखभाल की जरूरत है। खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव डालने से बचें। आपको एक साथ कई कार्य निपटाने से बचने की आवश्यकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:34
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
