Latest Updates
-
Papmochani Ekadashi Vrat Katha: पापमोचनी एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों का होगा नाश और मिलेगी मुक्ति -
Papmochani Ekadashi Wishes: विष्णु जी का आशीर्वाद मिले...पापमोचनी एकादशी पर प्रियजनों को दें ये शुभकामना संदेश -
Papamochani Ekadashi Wishes in Sanskrit: पापमोचिनी एकादशी पर शेयर करें ये दिव्य संस्कृत मंत्र और संदेश -
पापमोचिनी एकादशी पर 10 मिनट में बनाएं चटपटे व्रत वाले आलू, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी -
क्या Papmochini Ekadashi के दिन बाल धो सकते हैं? जानें इस दिन क्या करें और क्या न करें -
कौन थी 'फ्यूंली' जिसकी याद में मनाया जाता है फूलदेई त्योहार? पढ़ें भावुक लोककथा -
कौन हैं कुलदीप यादव की होने वाली पत्नी? मेहमानों के लिए शाही इंतजाम, 6000 की प्लेट और पहाड़ी 'कंडाली का साग' -
क्या फिर सच हो रही बाबा वेंगा की भविष्यवाणी! इजराइल-ईरान युद्ध के बीच LPG संकट की आहट -
Phool Dei 2026: उत्तराखंड की देहरियों पर कब बरसेंगे फूल? जानें 'फूलदेई' त्योहार की तिथि, महत्व और परंपरा -
शनिवार को तेल खरीदना शुभ या अशुभ? जानें धार्मिक कारण और पौराणिक कथा
Aaj Ka Rashifal 2nd May: ये राशियां रहेंगी आज लकी, कम प्रयास में मिलेगी बड़ी सफलता
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।
इससे आप अपनी दैनिक योजनाएं पहले ही बना सकते हैं और अपनी असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में बॉस आप से काफी नाराज रहेंगे। यदि आप इसी तरह से गलतियां दोहराते रहेंगे तो आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की आवश्यकता है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेंगी। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय:सुबह 8:45 से दोपहर 1:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका दुगना फायदा आपको हो सकता है। आप इसी तरह से समझदारी भरे फैसले लेते रहें। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। मुमकिन है आज आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे और एक दूसरे के साथ आप अधिक समय भी बिताएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको फूड पोइज़निंग हो सकती है। आप बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी की बड़ी तरक्की हो सकती है। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज भी मिल सकता है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप जरा सी भी लापरवाही न करें। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। आज आपको किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आपके हाथ धन कमाने का बढ़िया मौका लग सकता है। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती न करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 11:25 से दोपहर 2 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। कामकाज को लेकर आज आप आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे, लेकिन आप अपनी मेहनत और सूझबूझ से अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे। जीवनसाथी की गुस्सैल स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर सकता है। मुमकिन है आज आपके बीच बड़ा झगड़ा भी हो। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। सेहतमंद रहने के लिए आपको पर्याप्त आराम भी करना होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:9
शुभ समय:प्रातः 6:35 से 10 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। आज वे आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। इससे आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। यदि कुछ समय से पिता की सेहत को लेकर आप चिंतित हैं तो आज आपकी यह चिंता कुछ कम हो सकती है। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। यदि आप कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह काम बीच में अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 1:05 से 2:25 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
कठिन दौर से गुजर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए उम्मीद की नई किरण लेकर आ सकता है बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें और ईश्वर पर भरोसा रखें क्योंकि लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है आपको कोई नया व्यवसाय प्रस्ताव मिल सकता है नौकरी पर शक जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है अगर लंबे समय से आपको मनचाही ट्रांसफर का इंतजार है तो मुमकिन है आज आपको कोई अच्छी खबर मिले पैसों के मामले में दिन ठीक नहीं रहेगा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है घर का माहौल शांत रहेगा सेहत का ध्यान रखें
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:17
शुभ समय:शाम 4:45 से 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। परिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के किसी सदस्य के साथ आपका विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय:सुबह 7:10 से 11:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
भूमि मकान से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने की संभावना है। आज पुराने किसी विवाद से आपको छुटकारा मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा पैसा लेने से बचें अन्यथा भविष्य में आप पर दबाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। किसी गलतफहमी की वजह से आज आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती हैं। आप एक दूसरे पर अपना भरोसा मजबूत रखने की कोशिश करें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आपका गलत बर्ताव आज आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को आज कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको अचानक काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप अपने सारे जरूरी कागज साथ रखना न भूलें नहीं तो आपकी यह यात्रा व्यर्थ ही जाएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भाई या बहन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदी या बिक्री करना चाहते हैं तो आज आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। जीवनसाथी आज आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच खट्टी मीठी नोकझोंक होने की संभावना है। सेहत की बात करें तो आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:6
शुभ समय:शाम 5:20 से रात्रि 8:45 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में उच्च अधिकारी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप मन लगाकर अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपका कामकाज तेजी से आगे बढ़ेगा। परिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता की ओर से लाभ संभव है। पैसों के मामले में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा न करें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:22
शुभ समय: सुबह 9:20 से दोपहर 1 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











