Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Bhanu Saptami 2023 Daan: भानु सप्तमी पर करें राशिनुसार दान, सूर्य देव की होगी कृपा, बढ़ेगा मान-सम्मान
Bhanu Saptami Daan 2023: भगवान सूर्य की कृपा पाने की दृष्टि से भानु सप्तमी का दिन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
यदि कुंडली में सूर्य कमजोर है तो इस दिन भगवान सूर्य की आराधना से स्थिति में सुधार आता है। सूर्य देव के आशीर्वाद से समाज में मान-सम्मान बढ़ता है और परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं।
आषाढ़ माह की भानु सप्तमी 25 जून को पड़ रही है। इस दिन न सिर्फ भगवान सूर्य की उपासना की जाती है बल्कि दान करने से कई गुना फल की प्राप्ति भी होती है। यदि आप सूर्य भगवान की कृपा अपने जीवन में बनाये रखना चाहते हैं तो इस भानु सप्तमी पर अपने राशि के अनुसार दान जरूर करें।

मेष राशि:
मेष राशि के लोगों को भगवान सूर्य की कृपा पाने के लिए मूंग दाल का दान करना चाहिए।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातक इस भानु सप्तमी पर गुड़ का दान करके सूर्य देव को प्रसन्न कर सकते हैं और मनोवांछित फल प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लोग भानु सप्तमी के दिन भगवान सूर्य की कृपा पाने के लिए मूंग दाल की खिचड़ी बनाये और भूखे व जरूरतमंदों को भोजन कराए।
कर्क राशि:
भगवान सूर्य की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए आपको भानु सप्तमी के मौके पर काले तिल और चावल का दान करना चाहिए।

सिंह राशि:
भानु सप्तमी के दिन सिंह राशि के लोगों के लिए काले तिल, गुड़, चिक्की आदि चीजों का दान करना लाभकारी रहेगा।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातक भानु सप्तमी के शुभ दिन पर मूंग दाल का दान कर सकते हैं। सूर्य देव की कृपा पाने के लिए आप जरूरतमंदों को खिचड़ी बनाकर भोजन कराएं।

तुला राशि:
भानु सप्तमी के दिन चीनी और चावल का दान करें, इस उपाय से सूर्य देव जरूर कृपा बरसायेंगे।
वृश्चिक राशि:
सूर्य देव के आशीर्वाद से जीवन में सुख समृद्धि पाने के लिए भानु सप्तमी के मौके पर गुड़ और काले तिल का दान करें।

धनु राशि:
भानु सप्तमी के दिन हरी सब्जियों का दान करना धनु राशि के लोगों के लिए हितकारी रहेगा। आपको मनवांछित फल की प्राप्ति होगी।
मकर राशि:
मकर राशि के लोग इस साल भानु सप्तमी के अवसर पर वस्त्र और अनाज का दान करें। इससे कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होगी और सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि:
इस भानु सप्तमी के मौके पर कुम्भ राशि के लोगों को सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए चावल, चीनी या गुड़ और मूंग दाल का दान करना चाहिए।
मीन राशि:
भानु सप्तमी पर पीली सरसों और केसर का दान करके आप भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। इस उपाय से आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
