Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026 Rashifal: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की बदलेगी किस्मत, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल -
World Oral Health Day 2026: क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
Chaitra Navratri Day 2: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की करें पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Cheti Chand 2026 Wishes: झूलेलाल जी का हो आशीर्वाद...इन खूबसूरत संदेशों के साथ अपनों को दें चेटी चंड की बधाई -
Jhulelal Jayanti 2026: झूलेलाल जयंती कब है? जानें तिथि, पूजा का मुहूर्त और महत्व -
Navratri व्रत के दौरान संभोग करना सही या गलत? पढ़ें धार्मिक और वैज्ञानिक तर्क -
Eid Mubarak Wishes For Love: इस ईद अपने 'चांद' जैसे लवर को भेजें ये रोमांटिक संदेश और शायरी -
मिलावटी कुट्टू का आटा बिगाड़ सकता है सेहत, खरीदारी से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान -
Navratri 2026: क्या कॉफी पीने से टूट जाता है नवरात्रि का व्रत? जानें क्या कहते हैं धर्म और विज्ञान -
Saudi Arabia में आज Eid है या नहीं? शव्वाल का चांद न दिखने पर किस दिन मनाई जाएगी मीठी ईद
1 दिसंबर राशिफल: इन राशियों को मिलेगा आज भाग्य का साथ
क्या है आज आपके भाग्य में, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रोमांटिक लाइफ के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। लंबे समय से चली आ रही छोटी छोटी बातों पर आपके पार्टनर से अनबन आज किसी बड़े झगड़े का रूप ले सकती है। अगर आप अपने साथी से सच्चा प्रेम करते हैं तो बेहतर होगा कि आप शांत रहकर बात को संभालने की कोशिश करें। अकेलेपन को खुद पर हावी न होने दें। हो सके तो परिवार के साथ समय बिताएं या अपनी रुचियों पर ध्यान दें। कामकाज की बात करें तो अतिरिक्त काम का बोझ आज आपको मानसिक और शारीरिक दोनों ही रूप से थका सकता है। बेहतर होगा आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा है। कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो जाएगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 1:05 से शाम 6 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
धार्मिक व आध्यात्मिक क्रियाकलापों में आज आप अधिक दिलचस्पी लेंगे। अगर आपके पास ज्यादा कुछ करने को नहीं है तो अपने खाली समय में बेकार बैठने से बेहतर होगा कि आप कोई अच्छी किताब पढ़ लें। इससे आपका ज्ञान बढ़ेगा। नौकरी में परिवर्तन संभव है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आज किस्मत आपका साथ दे सकती है। आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें और ऐसी भाषा का प्रयोग करने से बचें जिससे आपके जीवनसाथी की भावनाओं को ठेस पहुंचे। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आप कई तरह की चिंताओं से घिरे रहेंगे, बेहतर होगा आप अपना कीमती समय अपने महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में लगाएं। आज आपको अपना हर कदम सोच समझकर आगे बढ़ाने की जरूरत है क्योंकि आपका एक गलत फैसला आपके सुंदर भविष्य के सपने पर पानी फेर सकता है। ऐसे लोगों से बचें जो अपनी जरूरत के लिए आपका इस्तेमाल करें। ये लोग आपको गलत राह पर भी ले जा सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में बच्चों के साथ समय बिताकर आपका तनाव काफी कम होगा। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो किसी नई व्यवसायिक योजना पर काम करने के लिए दिन अच्छा है। अगर पैसों को लेकर आपकी योजना में कोई बाधा आ रही है तो आज उसका अंत होगा।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों की स्थिति में आज गिरावट संभव है। अचानक धन हानि होने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश करने व सट्टे-लॉटरी से बचें। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें, नहीं तो भविष्य में केवल पछतावा ही आपके हाथ लगेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। आज आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे और यह झुंझलाहट का कारण बन सकती है। मानसिक तनाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डाल रहा है इसलिए बेहतर होगा आप ठंडे दिमाग से अपनी समस्याओं का हल ढूंढें। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग आपको मुश्किल हालातों का सामना करने में मदद करेगा। माता पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके के लिए अच्छा साबित होगा। आज आप सुख सुविधाओं की चीज़ों पर भी खर्च कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में बढ़ोतरी होने से आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधित परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आज लंबे समय बाद आप दोनों कुछ अच्छा समय बिताएंगे। अपने माता पिता की भावनाओं का आदर करें। आपका गलत रवैया उन्हें दुखी कर सकता है। मुमकिन है आज किसी करीबी से आपकी नोकझोंक हो। ऐसे में आपको मर्यादित रहकर अपने शब्दों का प्रयोग करना होगा। सेहत से जुड़ी परेशानी असहजता का कारण बन सकती है। आपको लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पारिवारिक सदस्यों से विवाद व मनमुटाव हो सकता है। आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर संतान की शिक्षा को लेकर भी आज आप कुछ तनाव में रहेंगे। अगर बात आपके वैवाहिक जीवन की करें तो आपके जीवनसाथी आपकी परेशानियों को समझेंगे और आपका पूरा साथ देंगे। इससे आपके प्रेम में वृद्धि होगी। आज आप पूजा पाठ में ज्यादा ध्यान देंगे। पैसों की बात करें तो कोई भी अधिक खर्च करने से बचें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहेंगे। आपका ज्यादा समय आज घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जाएगा। माता पिता का पूर्ण सहयोग व प्रेम आपको प्राप्त होगा जिससे आज आपकी प्रसन्नता दोगुनी हो जाएगी। साथ ही पिता की मदद से आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ होने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी। आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और आप एक दूसरे के और करीब आ सकते हैं। कार्यस्थल पर आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको वह काम करने का मौका मिलेगा जिसे आप लंबे अर्से से करना चाहते थे। अगर आप अपने खाने पीने पर ध्यान नहीं देंगे तो सेहत से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज मौज-मस्ती व मनोरंजन के साधनों में आपका मन रमा रहेगा। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम व लगाव को देखकर आप मानसिक प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। वैवाहिक जीवन के असली मायने आज आप सही तरीके से समझ पाएंगे। आपके प्रिय आपको दिल से सराहेंगे। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो अपनी परेशानी अपने जीवनसाथी से बांटने में संकोच न करें। हो सकता है आपकी समस्या का अंत हो जाए। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन अत्यंत शुभ है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। आज किया गया निवेश आर्थिक रूप से आपको मजबूती देगा। अच्छी सेहत के लिए सुबह जल्दी उठें, साथ ही योग और ध्यान करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपके सभी कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। घर का माहौल अच्छा रहने से आपकी मानसिक अशांति दूर रहेगी। परिजनों का स्नेह मिलने से आपको खुशी का अनुभव होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा खर्च करने की आपकी आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है। मुमकिन है इस वजह से आज आपके जीवनसाथी भी आपसे नाराज रहें। हालांकि शाम तक सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन आपको इस बारे में सोचना चाहिए। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपको अपने बेपरवाह रवैये के कारण उच्च अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अपने व्यक्तित्व को निखारने में आज आप काफी मेहनत कर सकते हैं जिसका आपको संतोषजनक परिणाम भी मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
ख़र्चों में बढ़ोतरी होने के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई पुराना मामला आज आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। पारिवारिक कलह आपकी एकाग्रता भंग कर देगा और आप अपने काम पर ध्यान नही दे पाएंगे। बेहतर होगा आप जल्द से जल्द अपने निजी मामलों को सुलझाएं, नहीं तो इसका बुरा प्रभाव आपके कामकाज पर भी पड़ सकता है। शाम को दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिता पाएंगे जिससे आपको काफी राहत मिलेगा। आज यात्रा करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं और किसी विषय में आपको परेशानी हो रही है तो गुरुजनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पिता का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। आज उन्हें कोई बड़ा मान-सम्मान मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। अगर आज आप खुले दिल से पैसे खर्च करते हैं तो मुश्किल हो सकती है। साथ ही आर्थिक तंगी के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा रह जाएगा। अपनी व्यस्त दिनचर्या की वजह से आज आप अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। मुमकिन है इस बात से आपके प्रिय नाराज रहें। दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के सामने तोल मोल कर बोलना ही आपके लिए बेहतर होगा, नहीं तो आज आपका कहा आप ही के खिलाफ जा सकता है। हाल ही में लिया हुआ कोई व्यवसायिक निर्णय लाभप्रद रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है, नहीं तो आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। इस समय आपको समझदारी से काम लेना होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो अपने वरिष्ठों को प्रसन्न करने के लिए अतिरिक्त काम का बोझ लेकर खुद को न थकाएं, नहीं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। आपको समझना होगा कि आपकी सेहत भी जरूरी है। वैवाहिक जीवन मे स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। ससुराल पक्ष की दखलंदाजी आप दोनों के बीच विवाद का कारण बन सकती है। किसी की भी बात पर आंख बंद कर भरोसा करने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कोई बढ़िया अवसर ला सकता है। आप मेहनत करते रहें। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











