Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
13 जनवरी राशिफल: इन पर बरसेगी आज ईश्वर की कृपा, पूरे होंगे अधूरे काम
अपने आज से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त करने के लिए पढ़े अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र की जानकारी मिलेगी।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। छोटी छोटी बातों पर आप दोनों के बीच टकराव संभव है। ऐसे में आपको शांति बनाए रखने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में कामकाज का बोझ आपको परेशान कर सकता है। आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। बेहतर होगा आज आप ज्यादा काम करने से बचें क्योंकि इससे आपका तनाव बढ़ेगा और आपकी सेहत भी प्रभावित होगी। आज कुछ समय स्वयं के लिए निकालें और आराम करें। परिजनों से कुछ वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। अगर आप सूझ बुझ से काम लेते हैं तो कई तरह की परेशानियों से बच सकते हैं। आज हारने का डर आपके दिमाग पर छाया रहेगा जिसके कारण मन बेचैन रहेगा। बेहतर होगा कि आप इस डर से बाहर निकलें और थोड़ा जोखिम उठाएं, सफलता आपको जरूर मिलेगी।आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रोमांटिक लाइफ की बात करें तो आप अपने पार्टनर के सामने खुलकर अपने दिल की बात कहेंगे। आज आप उन्हें शादी के लिए भी राजी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत कर रहे हैं तो माता पिता का आशीर्वाद लेने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज दफ्तर का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा जिससे आप आसानी से अपने काम पूरे कर पाएंगे। आज आपके वरिष्ठ भी आप पर कुछ अधिक मेहरबान रहेंगे। यदि आपका कोई काम बीच में अटक जाता है तो आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन खूबसूरत मोड़ लेगा। आज जीवनसाथी का रोमांटिक अंदाज देखकर आप काफी चकित हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत बनी रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
अचानक खर्चों में हुई वृद्धि आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर कर देगी। आज मिलने वाले आर्थिक मुनाफे में देरी होने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। आज आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। आज आपके जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आप दोनों के बीच मतभेद करा सकता है। बेहतर होगा आप धैर्य से काम लें ताकि परिस्थिति ज्यादा न बिगड़े। मुश्किल घड़ी में आपको अपने माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। यदि आज आप अपने दिन भर की योजना पहले ही बना लेंगे तो आपको काफी फायदा मिलेगा। आज दफ्तर में आपका काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा बेहतर होगा आप ऐसी लापरवाही न दोहराएं अन्यथा मुश्किल हो सकती है। खानपान में गड़बड़ी के कारण पेट दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7
शुभ समय: दोपहर 12:25 से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप स्वयं को बेहतर और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अगर पिछले कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान थे तो आज का दिन आपको कुछ अच्छे परिणाम देगा। पारिवारिक मोर्चे पर दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। घर में किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। वहीं दूसरी ओर आज आपके पिता किसी बात पर आपसे नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप उनसे इस विषय पर बातचीत करके उनके मन की बात जानने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। आर्थिक मोर्चे पर दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज किया हुआ निवेश आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती लाएगा।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 32
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दांपत्य जीवन में कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी से आपके मतभेद गहरे हो सकते हैं। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए आप बात को संभालने का प्रयास करें। आप दोनों को यह समझना होगा कि आपके इन झगड़ों से न सिर्फ आपके संबंध बिगड़ रहे हैं बल्कि इसका नकारात्मक प्रभाव आपके बच्चों पर भी पड़ रहा है। आपके ऐसे बर्ताव से घर के अन्य सदस्य भी परेशान रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन ज्यादा लाभदायक नहीं है। आज आमदनी से अधिक आपके खर्च हो सकते हैं। दफ्तर में आपके जरूरी कार्यों में अड़चन आ सकती है। यदि आप अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों के साथ अपना तालमेल बिठाकर चलेंगे तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अपना व्यापार बढ़ाने के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं लेकिन पैसों के मामले में आप सावधान रहें, आप ठगे जा सकते हैं।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 16
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
भावुक होकर या फिर गुस्से में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें, नहीं तो भविष्य में केवल पछतावा ही आपके हाथ लगेगा। आज का दिन वित्तीय तौर पर अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कोई बड़ा आर्थिक मुनाफा मिलने के आसार हैं। आज आप अपने छोटे मोटे कर्ज भी चुकाने में सफल रहेंगे। यदि आप निवेश करने का मन बना रहे हैं तो एक बार फिर विचार कर लें, जल्दबाजी न करें। आपके पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज का दिन परिजनों के साथ बहुत ही शांतिपूर्वक बीतेगा लेकिन जीवनसाथी से बातचीत के दौरान आप ज्यादा उग्र होने से बचें। बहुत ही सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करें। आपकी छोटी सी गलती आपके घर की शांति को भंग कर देगी। लगातार काम करने की वजह से आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन कई मामलों में आपके धैर्य की परीक्षा ले सकता है। घर हो या कार्यस्थल आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके परिजन किसी बात को लेकर आपसे नाराज रहेंगे। अपनी बात उन्हें समझाना आज बेहद मुश्किल होगा। घरेलू परेशानियां आपके काम पर भी बुरा असर डालेंगी। आज चाहकर भी आप अपने काम पर एकाग्रता नहीं बना पाएंगे लेकिन इन सबके बीच जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप ज्यादा खर्च करने के मूड में नहीं रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही आपकी पढ़ाई लिखाई में कोई बाधा दूर होने से आपको आगे बढ़ने का कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपके पार्टनर के स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 29
शुभ समय: शाम 4 से 7:30 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज काम से जुड़ी यात्रा करने का योग बन रहा है। आज आप अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक नहीं है। पैसों को लेकर किसी से वाद विवाद हो सकता है या फिर पुराना कोई कर्ज आप पर दबाव बना सकता है। ऐसे में आपको अपने किसी करीबी या भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। पारिवारिक जीवन पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनको अतिरिक्त देखभाल की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत बना रहेगा। आप दोनों के बीच का प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। वहीं अविवाहित जातकों के लिए आज परिजनों द्वारा जीवनसाथी चुना जा सकता है। सेहत की दृष्टि से दिन ठीक नहीं है। आपको कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 12:25 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। माता, पिता, भाई बंधुओं के साथ आपका तालमेल भी अच्छा रहेगा। आज पिता की तरफ से आपको कोई भेंट मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ भी आज आप एक शांति भरा दिन गुजार पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा। दफ्तर में आपको अनावश्यक तर्क और विवाद से बचना होगा, नहीं तो आप स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। व्यापारियों को भी आज कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। यदि आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए किसी अच्छे अवसर का इंतजार कर रहे हैं तो मुमकिन है आज वो आपको मिल जाए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन कठिन रहेगा। कई प्रयासों के बाद भी पढ़ाई में आ रही रूकावट दूर न होने से आपको काफी निराशा हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप अपनी भावनाओं को जीवनसाथी के साथ साझा करेंगे। साथ ही एक खूबसूरत दिन बिताने के लिए आप कुछ खास प्लान भी कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा हालांकि किसी बड़े आर्थिक संकट से दूर रहने के लिए आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी होगी। इसके अलावा निवेश से जुड़े फैसले भी सोच समझकर ही लें। दोस्तों रिश्तेदारों से मेल मिलाप के लिए दिन बढ़िया है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को कोई महत्वपूर्ण कार्यभार संभालने का अवसर मिल सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन रोमांटिक रहेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा और यादगार समय बिताएंगे। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप स्वस्थ्य महसूस करेंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 12
शुभ समय: सुबह 9 से दोपहर 3:40 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज पैसों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने आर्थिक प्रयास में कोई बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। निवेश के मामले में भी आप भाग्यशाली रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। परिजनों के बीच गलतफहमी दूर होने से घर का माहौल आज शांत रहेगा। आज पिता से गंभीर घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा हो सकती है। दफ्तर में आज वरिष्ठों का नकारात्मक व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। हो सकता है आपकी किसी गलती से वे आपसे अप्रसन्न रहें। व्यवसाय से जुड़े जातकों को अपने साझेदार से अनबन से बचना होगा, नहीं तो आपका कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन में आज स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। स्वस्थ्य रहने के लिए आपको पर्याप्त आराम और समय पर भोजन करने की जरूरत है। मानसिक व्यायाम आपके लिए फायदेमंद रहेगा, बेहतर होगा आप ध्यान करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 3
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि आप अपने खाली समय का सदुपयोग करेंगे तो आज आप अपने अधूरे काम निपटा सकते हैं। पैसों के मामले में दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आज किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। साथ ही आज आप कुछ धन अपनी मौज मस्ती पर भी खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के बर्ताव में कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहने से आपका तनाव दूर होगा। साथ ही आज आप अपने परिवार के साथ कुछ बेहतरीन समय बिता सकते हैं। आज आपको नए नए लोगों से मिलने जुलने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत की बात करें तो आज आप मानसिक रूप से बहुत ही अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 22
शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications
