16 दिसंबर राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

क्या है आज आपके भाग्य में, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। धन संबंधित चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज समय पर पूरा होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का कोई अवसर प्राप्त होगा। परिजनों और दोस्तों के साथ आज के दिन का आप भरपूर आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी का सम्मान करें। यदि आपके प्रिय के स्वभाव में कुछ बदलाव नजर आ रहा है तो बातचीत के द्वारा उनकी परेशानी जानने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज का दिन ठीक रहेगा। आपको नियमित रूप से योग और ध्यान करना चाहिए।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज काम का दबाव कुछ कम रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बना रहेगा। वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों को इस समय अपना हर फैसला सोच समझकर लेना होगा। यदि आप नए व्यापर के बारे में सोच रहे हैं तो किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवारिक जीवन में तनाव संभव है। घर के किसी सदस्य के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है। सेहत की बात करें तो खाने पीने का अधिक ध्यान रखें। ज्यादा तला भुना या मसालेदार खाना खाने से बचें। आपको ताजा फलों और हरी सब्जियों का सेवन अधिक करना चाहिए।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही कठिन रहेगा। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। बेहतर होगा कि पैसों के मामले में आप अपने फैसले सोच समझ कर ही लें। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करना चाहिए। अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें अन्यथा इसका गलत परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है। दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को आज कुछ राहत मिल सकती है। किसी कानूनी मामले में आपको राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उनका भावनात्मक समर्थन भी आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है और वे आपका विरोध कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप शांत रहकर ही बात को संभालने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर आप अपने घर की शांति बनाए रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना बर्ताव ठीक रखें। आपका गुस्सैल स्वभाव आपको अपनों से दूर कर सकता है। सेहत की बात करें तो ज्यादा तनाव लेने या गुस्सा करने से आज आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 3:30 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आर्थिक संकट से बचने के लिए आपको कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना होगा। सबसे पहले आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगानी होगी। इसके अलावा अगर आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज के दिन आपके हाथ निराशा लग सकती है लेकिन आप कोशिश करते रहें जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी करने वाले जातक संभलकर रहें काम के बीच में ज्यादा इधर उधर की बातें न करें और समय का पूरा ध्यान रखें। व्यापारियों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपको छोटा मोटा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। हालांकि अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आपको अपनों के लिए भी निकालने की जरूरत है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पीठ से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 19

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको सकारात्मकता की अनुभूति होगी और आप बहुत उत्साहित रहेंगे। काफी समय से जो कार्य लंबित पड़े हैं आज आप उन्हें पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज धार्मिक कार्यों में आपका मन कुछ ज्यादा ही लगेगा। आप जरूरतमंदों की मदद भी कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं और आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल रहा है तो इस समय आपको धैर्य से काम लेना होगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। व्यापारियों को जल्दबाजी में कोई भी काम हाथ में लेने से बचना होगा। आज पैसों को लेकर किसी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। जोश में आकर कोई काम न करें अन्यथा नुकसान आपका होगा। सेहत के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। शारीरिक रूप से आप अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी। आपकी सूझबूझ और कार्यकुशलता से आपके बॉस काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। पैसों की बात करें तो आपको बड़ा कर्ज लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले समय में आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। साथ ही आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने की कोशिश करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों से भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अगर आप घर से दूर रहते हैं तो जल्द ही आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 29

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

पैसों के मामले में आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आप किसी पुराने कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अटके हुए कार्यों को दोबारा शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी करने वाले जातकों को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। आपकी प्रतिभा निखर कर सबके सामने आएगी। वहीं शेयर बाजार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप थोड़ी सी कोशिश और करेंगे तो आपकी समस्या दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर का वातावरण शांत रहेगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आपको ज्यादा भागदौड़ से बचना होगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आज आपका हर काम आपकी योजना के अनुसार ही पूरा होगा। नौकरी हो या व्यापार आपको सफलता मिलेगी। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की कमी के कारण रुके हुए काम आज पूरे होंगे और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई समस्या आ सकती है। घर के किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ने के कारण आप काफी तनाव में रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी कुछ कहासुनी हो सकती है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 1:25 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

निजी जीवन पर आज आप अधिक ध्यान देंगे। आपके रिश्तों में चल रही कड़वाहट के कारण मन में जो उथल पुथल है आप उसे शांत करने की भी कोशिश करेंगे। आज आप अपने पूरे परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रह सकते हैं। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेना होगा। पैसों के मामले में लापरवाही न करें अन्यथा इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को आज काफी कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें तो ज्यादा क्रोध करने से बचें अन्यथा आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। ठंडा पानी, कोल्ड्रिंक आदि से बचें अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। बेहतर होगा आज आप घर पर ही आराम करें। इस समय सेहत को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए सबसे पहले आप बिना सोचे समझे अपने खर्च करने की आदत को बदलें। इसके अलावा आर्थिक लेन देन सोच समझकर करें। नौकरी करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं व्यापारियों को साझेदारी में किए हुए किसी कार्य से अच्छा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आज परिजनों की मदद से आपकी परेशानी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आपके प्रिय आपका उत्साह बढ़ाएंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 15

शुभ समय: दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 10:10 तक

 मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही बढ़िया है। आज आपके हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है जिससे आपका करियर आगे बढ़ेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा जिससे आप आसानी से अपने काम पूरे कर पाएंगे। व्यापारियों को भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर आज घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आपका बजट संतुलित रहेगा और किसी तरह की आर्थिक समस्या आपको नहीं आएगी। बेवजह की बातों को लेकर आप अपना समय व्यर्थ न करें बल्कि अपनी ऊर्जा को अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में लगाएं। दाम्पत्य जीवन में आज कुछ सुधार आने की संभावना है। स्वास्थ्य आपका एकदम बढ़िया रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

Story first published: Wednesday, December 16, 2020, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion