For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

20 नवंबर राशिफल: शुक्रवार का दिन इन सभी राशियों के लिए रहेगा शुभ

|

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरी होगी किसकी मनोकामना, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है। सबसे पहले बात करते हैं आपके कामकाज की, अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज आप मन लगाकर अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे और वरिष्ठ अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज ठीक-ठाक मुनाफा हो सकता है। अगर आपका कारोबार कपड़ों का है तो आपके हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू सुख सुविधा की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। मानसिक और शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 6:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि इस तरह के मामलों में जल्दबाजी करना ठीक नहीं होता इसलिए आप कोई भी फैसला बहुत ही सोच समझ कर लें। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आज आप काफी यादगार समय बिताएंगे। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरीपेशा हैं और अपनी नौकरी से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने उच्च अधिकारियों से सलाह जरूर ले लें। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 11

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में काम के प्रति जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आपकी नौकरी खतरे में पड़ सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य की बात करें तो देर रात तक आपको जागने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक

Aaj Ka Rashifal 20 November 2020 | आज का राशिफल 19 नवंबर 2020 | Dainik Rashifal | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। दफ्तर के कर्मचारियों की गलती पर ज्यादा क्रोधित होने से बचें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। पैसों के मामले में आप बहुत ही सोच समझ कर अपने फैसले लें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में आज कुछ नरमी देखने को मिल सकती है। बेहतर होगा आप भी अपने प्रिय के साथ प्यार से पेश आएं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। फिजूलखर्ची से बचें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आज कान से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का लाल

शुभ अंक: 45

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य को लेकर आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। यदि इस समय छोटी सी भी समस्या हो रही है तो फौरन किसी अच्छे डॉक्टर से आप सलाह लें। पारिवारिक जीवन में आज कुछ उथल पुथल रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर नियंत्रण रखें और अप्रिय शब्दों का प्रयोग करने से बचें। जीवनसाथी के साथ भी रिश्ते में तालमेल बिगड़ने की संभावना है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। सोच समझकर ही खर्च करने में आपकी भलाई है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपनी छवि मजबूत करने का प्रयास करें। इसके लिए आपको और जमकर मेहनत करने की जरूरत है और सभी के साथ अपना तालमेल भी आप बेहतर करें। व्यापारियों को आज कड़े संघर्ष के बाद अच्छा फायदा हो सकता है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:25 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आज अचानक आपको किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो जाए। ऐसे में आप काफी तनाव में रहेंगे। हालांकि इस तरह की परिस्थिति में आपको अपना दिमाग शांत रखने की जरूरत है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा। आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। व्यापार करने वाले लोगों को कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेना चाहिए। जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में आप कोई भी गलत निर्णय न लें। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। आज आप मौज मस्ती पर बिना सोचे समझे काफी पैसा खर्च कर सकते हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेगा लेकिन बावजूद इसके आप स्वयं के लिए समय निकाल पाएंगे। आपको अपने मनपसंद कार्य और रुचियों के ऊपर भी ध्यान देने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। आज आप सुख सुविधा की चीजों पर भी कुछ धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा सकता है। आपके बॉस आपके काम से बेहद प्रभावित नजर आएंगे। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 36

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज के दिन आपको वाद-विवाद व झगड़े झंझट से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा लंबे समय के लिए आप कानूनी मामले में फंस सकते हैं। आपको बहुत ही सोच समझकर अपने शब्दों का प्रयोग करना होगा। आपकी फिसली हुई जुबान आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। दफ्तर में यदि आप वरिष्ठ अधिकारियों की बातों से सहमत नहीं हैं तो अपना पक्ष शांति से रखें। गुस्से में आकर ऐसा कोई काम न करें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े जिससे बात आपकी नौकरी पर आ जाए। व्यापारियों को आज कुछ खास मुनाफा नहीं मिल पाएगा। हालांकि इससे आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। व्यापार में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। इस समय आपको उनका पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 44

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने बॉस की दी हुई जिम्मेदारियों को प्राथमिकता दें। आज छोटे से छोटे काम को भी आप ध्यानपूर्वक करने का प्रयास करें। व्यापार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है विशेष रूप से यदि आपका काम इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा है तो आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको सैर सपाटे पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। माता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप किसी विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। आप इसी तरह परिश्रम करते रहें और आगे बढ़ते रहें। लकड़ी से जुड़ा कारोबार करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक रूप से मजबूती के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण कदम ले सकते हैं। यदि लंबे समय से आप किसी पुश्तैनी संपत्ति को बेचने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुछ समय से यदि आपका कारोबार घाटे में चल रहा है तो जल्दबाजी में कोई भी ऐसा फैसला न लें जिससे आपकी परेशानी और बढ़ जाए। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। अगर आप नयी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप कोई भी विवादित मुद्दा न उठाएं। माता-पिता का स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा और आज आपको उनके साथ कुछ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिलेगा। आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहेगा। इस वजह से आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस कर सकते हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

भौतिक सुख सुविधाओं के प्रति आपका मोह बढ़ सकता है। आज आप कोई बड़ी खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि इस समय आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। हाथ खोलकर खर्च करना, आने वाले दिनों में आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने बॉस की बातों को गंभीरता से लें। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। यदि आपके पिता कुछ दिनों से परेशान चल रहे हैं तो आज उनकी समस्या का समाधान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी तंदुरुस्त और फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 30

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 20 November 2020 Friday

What does your Friday, November 20, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Thursday, November 19, 2020, 15:24 [IST]
Desktop Bottom Promotion