For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

22 मई राशिफल: धनु राशि वाले सेहत को लेकर न करें आज लापरवाही

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। कपड़े के व्यापारियों को आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा और बॉस आपके कार्यों की खूब प्रशंसा करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपनी आमदनी में वृद्धि चाहते हैं तो आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपको ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। आप खुलकर अपने मन की बात अपने प्रिय से साझा कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो काम के साथ आपको आराम पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 37

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

थोक व्यापारियों को आज अपने फैसले संभलकर लेने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामलों में समझदारी से काम लें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। छोटे व्यापारियों को कानूनी नियमों का पालन सख्ती से करने की जरूरत है। दफ्तर में बॉस के साथ महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। बेहतर होगा आप अपना पक्ष पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर बच्चों की पढ़ाई लिखाई को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे। अगर आपकी संतान छोटी है तो बेहतर होगा आप उनकी पढ़ाई में पूरा सहयोग करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई लिखाई पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आप लगातार अभ्यास करते रहें। जरा सी लापरवाही आपके भविष्य की योजनाओं पर पानी फेर सकती है। कामकाज की बात करें तो अगर आप वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो आपको और गंभीरता से अपने काम पूरे करने होंगे। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपकी मेहनत का फल आपको तरक्की के रूप में मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ नया करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपके पास जो है जितना है इस समय उसी को आगे बढ़ाने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर में कलह बढ़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अधिक क्रोध करने से बचने की जरूरत है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 39

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

22 May 2021 AAJ KA RASHIFAL | आज का राशिफल मेष से मीन तक | Daily Astrology | Boldsky
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप नौकरी करते हैं और प्रमोशन पाना चाहते हैं तो आपको अपने सभी काम एक बेहतर योजना के अनुसार पूरे करने का प्रयास करना होगा। इसके अलावा आपको पहले से अधिक मेहनत करने की जरूरत है। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके समक्ष कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। आपके कारोबार में भी गिरावट संभव है। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों के साथ बेवजह की बहसबाजी से आपको बचने की जरूरत है। इससे आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवनसाथी के साथ सम्मान से पेश आने की जरूरत है। इसके अलावा आपको एक दूसरे पर अपना विश्वास भी बढ़ाना होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो देर रात तक जागना आपके लिए ठीक नहीं है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपना तालमेल बेहतर करने का प्रयास करें। इसके अलावा अतिरिक्त जिम्मेदारी लेने में भी आपको आनाकानी करने से बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपको बढ़िया आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। हो सकता है आज आपके प्रिय आपसे कोई बड़ा वादा भी करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने खाने-पीने का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। गरिष्ठ भोजन से आपको परहेज करने की जरूरत है।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपकी मेहनत सफल हो सकती है और आपको किसी अच्छी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर अगर आप पहले से ही नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने महिला सहकर्मियों के साथ ठीक से बर्ताव करें। जरा सी भूल आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। अगर आपको डायबिटीज की बीमारी है तो आज अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए अपनी नौकरी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप सारी बातों को भूलकर अपने काम पर फोकस करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। खाने पीने की चीजों का व्यापार करने वाले जातकों को स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। होटल या रेस्टोरेंट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के हाथ निराशा लगेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। घर के बड़ों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। बेहतर होगा आप समझदारी से काम लें। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो खानपान में लापरवाही बिल्कुल न करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 9

शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर का वातावरण आज काफी अच्छा रहेगा। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ लंबे समय बाद आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कुछ ईर्ष्यालु स्वभाव के सहकर्मी आपके किसी कार्य में बाधा डाल सकते हैं। यदि आपके बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें सहकर्मियों से साझा करने से बचें। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और आपके पार्टनर के साथ आपकी अनबन चल रही है तो सारी गलतफहमियों को दूर करने के लिए आज का दिन अच्छा है। यदि आप ठंडे दिमाग से काम लेंगे तो इसमें आपका ही फायदा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

सेहत में गिरावट आने से आज आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। आपको सर्दी जुकाम या गले से जुड़ी तकलीफ होने की आशंका है। बेहतर होगा आप लापरवाही न करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो आज घर के बड़ों के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें। कामकाज की बात करें तो सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को अपने बड़े ग्राहकों के साथ तालमेल अच्छा रखने की जरूरत है। मुमकिन है अच्छे फायदे के लिए आज आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 14

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपको अच्छा आर्थिक फायदा भी हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ असंतुष्ट नजर आएंगे। हो सकता है आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी वापस ले ली जाए। पैसों के मामले में आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। किसी तीसरे की दखलअंदाजी आपके बीच मतभेद गहरे कर सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे जिसका नकारात्मक प्रभाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरू किया है तो आपको अपने ग्राहकों की पसंद नापसंद का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अगर आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो कुछ अनुभवी लोगों से सलाह जरूर ले लें। इसका अच्छा फायदा आपको जरूर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा लेकिन आप पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने सभी काम तय समय पर पूरे कर पाने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के बड़ों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। माता की ओर से आज लाभ संभव है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 39

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

जीवनसाथी के साथ विनम्रता से पेश आएं अन्यथा आपके बीच बड़ा झगड़ा हो सकता है। इस तरह की बातों का बुरा असर आपके बच्चों पर भी पड़ सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप जल्दबाजी में पैसों से जुड़ा कोई भी काम न करें। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको बड़ी राहत मिल सकती है। आपके काम में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर हो सकती है और लंबे समय से अटका हुआ आपका काम पूरा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज छोटी सी भी गलती न करने की सलाह दी जाती है अन्यथा दफ्तर में आपको अपमानजनक परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 30

शुभ समय: प्रातः 4:55 से सुबह 11 बजे तक

English summary

Daily Horoscope for 22 May 2021 Saturday

What does your Saturday May 22, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, May 21, 2021, 16:42 [IST]
Desktop Bottom Promotion