For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

24 फरवरी राशिफल: धनु राशि वालों का भाग्यपक्ष रहेगा आज मजबूत

|

आज का का दिन किन राशियों के लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

भावनात्मक रूप से आज आप स्वयं को काफी कमजोर पाएंगे। कुछ पुरानी बातों को लेकर मन अशांत रहेगा। ऐसे में आपको परिजनों और दोस्तों के साथ समय बिताना चाहिए ताकि नकारात्मक विचारों से आप दूर रह सकें। यदि कोई बात आपको परेशान कर रही है तो आप अपने दिल की बात अपनों से शेयर करें। इस तरह मन ही मन में घुटने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो आपको अपने क्षेत्र में लोगों से जान पहचान बढ़ानी होगी ताकि आपका काम आगे बढ़े और आपका कुछ फायदा हो सके। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप निवेश की योजना बना रहे हैं तो शेयर बाजार में निवेश आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपना तनाव कम करने के लिए आप ध्यान का सहारा लें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 22

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

रोमांटिक लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। यदि पार्टनर के साथ आपकी किसी बात पर विचार नहीं मिलते हों तो बहसबाजी करने की जगह आप शांति और प्यार से उन्हें अपनी बात समझाने का प्रयास करें। उग्र होकर आप बात को न बढ़ाएं। वहीं शादीशुदा जोड़ों को भी बेवजह की बातों को लेकर एक दूसरे से लड़ने झगड़ने से बचना होगा अन्यथा आपका दिन बेकार के झंझटों में ही चला जाएगा। यह समय अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने का है इसलिए जहां तक हो सके अपने काम पर ध्यान दें। आर्थिक रूप से आज आप काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। पुराने किसी निवेश से आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। यदि दफ्तर में आपको कोई परेशानी हो रही है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपना काम छोड़ दें और बेकार की चिंता करें। आपको अपने वरिष्ठों से बातचीत करके अपनी इस समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास करना चाहिए।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 2

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आप अपनी व्यस्त दिनचर्या में से अपने लिए भी कुछ समय निकालने में सफल रहेंगे जिससे आप स्वयं पर भी ध्यान दे पाएंगे। अपनी शारीरिक सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप खूबसूरत पोशाकों की खरीदारी कर सकते हैं। आज आप खुद को एक नया लुक देने का प्रयास कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन बहुत ही स्पेशल रहेगा। लंबे समय से चली आ रही आपकी दोस्ती आज आखिरकार प्यार में बदल जाएगी। मुमकिन है आपके सामने जब प्रेम प्रस्ताव रखा जाएगा तो आप फौरान उसे स्वीकार कर लेंगे क्योंकि कहीं न कहीं आपके दिल में भी उनके लिए भी वही जगह है जो उनके दिल में आपके लिए है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज पैसों को लेकर आप निश्चिंत रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आप अपने सभी काम काफी तेजी से पूरे करेंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आपका कोई आर्थिक प्रयास विफल होने से आपको निराशा हो सकती है। पैसों की तंगी के कारण आज कुछ दिक्कतें भी आ सकती हैं। कल के बारे में सोचकर आप अपना आज नष्ट न करें बल्कि इस समय का आनंद लें। अपने भविष्य को उज्जवल और बेहतर बनाने के लिए आपको अपनी योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप अपने उच्च अधिकारियों की तारीफ और सहयोग प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और मेहनत करनी होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है। यह समय आत्मनिर्भर बनने का है। दूसरों के भरोसे अपना कोई भी काम न छोड़ें। यदि आपके विचार अच्छे रहेंगे तो आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपका ज्यादा ध्यान पैसों पर ही रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। आपके मन में अचानक भौतिक वस्तुओं के प्रति मोह बढ़ेगा। आपको समझना होगा कि जीवन में पैसा ही सब कुछ नहीं होता है बल्कि मानसिक संतुष्टि भी बेहद जरूरी है। इस समय आपको सकारात्मक विचारों पर ध्यान देना चाहिए। पारिवारिक जीवन में कोई समस्या आ सकती है। आपका आक्रामक मिजाज परिजनों को दुखी कर सकता है। आप अपना बर्ताव सभी के साथ ठीक रखें। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही यादगार रहेगा। आप सिंगल हैं तो किसी खूबसूरत और आकर्षक व्यक्तित्व वाले व्यक्ति से आज आप टकरा सकते हैं। मुमकिन है आज पहली नजर में आपको प्यार हो जाएगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

मेहनत ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है इसलिए सफलता पाने के लिए आपको और भी मेहनत करने की जरूरत है। चीजें आज आपके मुताबिक नहीं होंगी, ऐसे में निराश होने और किस्मत को कोसने से कोई फायदा नहीं है। इससे आप अपना कीमती वक़्त ही बर्बाद करेंगे। बेहतर होगा आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। आर्थिक समस्या के कारण आज मन परेशान रहेगा। आज पैसों की कमी के कारण आपका कोई महत्वपूर्ण काम बीच में ही अटक सकता है। आज जीवनसाथी की व्यस्त दिनचर्या के कारण वे आपको पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। इस बात को लेकर आप दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो सकती है। इस तरह की बातों पर बहसबाजी करने से बचें। सेहतमंद रहने के लिए आपको तैलीय खाने से परहेज करना चाहिए। आर्थिक मोर्चे पर दिन सामान्य रहने वाला है। अपने तयशुदा बजट के अनुसार खर्च करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज सेहत को नजरअंदाज करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। बाहर का खाना खाने से बचें अन्यथा पेट से जुड़ा पुराना रोग दोबारा उभर सकता है। दफ्तर में काम के प्रति आपकी लगन और मेहनत देख हर कोई प्रभावित होगा। आज आपके विरोधी भी पीठ पीछे आपकी तारीफ़ करेंगे। आप अपने शानदार प्रदर्शन से अपने बॉस का भी दिल और भरोसा जीत लेंगे। आज वे आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। व्यापार में साझेदारी फायदेमंद साबित होगी। आज आपके पार्टनर की वजह से आपका कोई बड़ा फायदा हो सकता है। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपका रहस्मयी बर्ताव आपके जीवनसाथी को परेशान कर सकता है। यदि आप उनसे नाराज हैं तो उनसे बात कर उन्हें उनकी गलती बताएं। स्वास्थ्य का मामला अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 7

शुभ समय: दोपहर 2 से शाम 4:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

रोमांटिक लाइफ में अगर कोई दिक्कत आ रही है तो आज का दिन सकारात्मक परिणाम देने वाल रहेगा। आज आपके पार्टनर के साथ चल रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और आप दोनों काफी अच्छा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आप कुछ रचनात्मक कर सकते हैं जिसका परिणाम आपको आपकी उम्मीद से काफी अच्छा मिलने की संभावना है। पैसों की बात करें तो कोई भी आर्थिक फैसला बिना सोचे समझे न लें तो बेहतर होगा। अपने पिता या किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह जरूर लें, इससे आपका ही फायदा होगा। आपका एक गलत निर्णय आपके पूरे परिवार को प्रभावित कर सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने साझेदार से बहसबाजी करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपके आपसी मनमुटाव का बुरा असर आपके काम पर पड़ सकता है। कुछ महत्वपूर्ण बाते हैं जिन पर आज आपको ध्यान देने की जरूरत है।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 6:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपका भाग्यपक्ष मजबूत रहने वाला है और आपको अपने सभी कार्यों में सफलता मिलने का योग बन रहा है। दफ्तर में आज जो भी काम आपको सौंपा जाएगा आप पूरी ईमानदारी और मेहनत से उसे पूरा करेंगे। आज आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी हासिल हो सकती है जिससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अपनी ऊर्जा को सार्थक कामों में लगाएं। इधर उधर की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें क्योंकि इस समय आपको अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित करना है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास और भी बढ़ जाएगा। लंबे समय के बाद आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। अगर आप अपने लंबित कार्यों को समय पर पूरा कर लेते हैं तो इस वीकेंड परिवार के साथ मौज मस्ती के लिए कुछ ज्यादा समय आपको मिल जाएगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन ठीक ठाक रहेगा।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 से 7:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा वित्तीय लाभ मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। साथ ही आज आप समझ पाएंगे कि सच्चा प्रेम क्या होता है। आज आप कामकाज को अलग रखकर मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। खुद को तरोताजा रखने के लिए यह भी जरूरी है। आपको अपने निजी जीवन और काम के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो लापरवाही आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन कुछ ज्यादा ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके प्रेमी/प्रेमिका आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज देने वाले हैं। हंसी मजाक में कही हुई बातों को ज्यादा गंभीरता से न लें, नहीं तो आज छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। जरूरत से ज्यादा क्रोध करने से आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। बेहतर होगा इस बात का ध्यान रखें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 12:05 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आप बेहद रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं और आज का दिन यादगार बनाने के लिए अपने जीवनसाथी के साथ घूमेंगे फिरेंगे और ढेर सारी मौज मस्ती करेंगे। आज आपको अपने वैवाहिक जीवन में पहले की तरह प्रेम का एहसास हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि संभव है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आप किसी बड़े लेन देन को अंजाम दे सकते हैं। यह व्यावसायिक सौदेबाजी आपके व्यापार को एक नयी दिशा देगी। दफ्तर में आपके काम में रफ़्तार रहेगी और वरिष्ठों से सहयोग मिलने से आपका काम और भी आसान हो जाएगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप खुद को जोश, उत्साह और ऊर्जा से भरा हुआ पाएंगे।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 11 से दोपहर 2:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आने की संभावना है क्योंकि आज पुराने निवेश से आपको कोई फायदा मिलने वाला है लेकिन अगर आपके खर्चे बढ़ रहे हैं तो आपको अपने बजट पर भी विशेष ध्यान देना होगा। आज उधार देने से भी आपको बचना होगा अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन सकारात्मक रहने वाला है। आप अपना काम पूरी एकाग्रता और मेहनत के साथ पूरा कर पाएंगे। अगर आप ऐसे ही अपने काम पर ध्यान केंद्रित करेंगे तो सफलता शीघ्र ही आपके कदम चूमेगी। आज इस बात पर भी आपको ध्यान देना होगा कि आप अपने कार्यस्थल पर किसी भी तरह की गप्पेबाजी में न पड़ें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। आपके रिश्ते में मधुरता और प्रेम बना रहेगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 8:05 तक

English summary

Daily Horoscope for 24 February 2020 Monday

What does your Monday, February 24, 2020 horoscope have in store? Find out here.
Desktop Bottom Promotion