For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

5 जून राशिफल: मकर राशि वाले पैसों के मामले में रहेंगे आज लकी, इन राशियों को भी मिलेगा भाग्य का साथ

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ जानने के लिए पढ़ें, अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं तो आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। इसके अलावा यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया है तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी का मूड आज काफी अच्छा रहेगा। लंबे समय बाद एक दूसरे के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ दिन: 8

शुभ समय: सुबह 11:45 से शाम 6:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

कामकाज के मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखें। हो सकता है वे आप के प्रदर्शन से ज्यादा संतुष्ट न रहें। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए आपको अपने काम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। आपको अच्छा बिजनेस पार्टनर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी आप से कुछ नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने प्रिय को प्यार से मनाने का प्रयास करें और झगड़े झंझट से दूर रहें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ दिन: 7

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

अगर आप व्यापार करते हैं तो अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लें। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। इसके अलावा यदि आप कारोबार में बड़े बदलाव करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। आज आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताकर आपका तनाव कम होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। बेहतर होगा आप खानपान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ दिन: 23

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से रात्रि 9:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज लाभ कमाने का कोई बढ़िया मौका हाथ से निकल सकता है। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। जल्द ही आपको अपने इस नुकसान की भरपाई करने का अवसर मिल सकता है। दफ्तर में बॉस का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। उनका कड़क रवैया आपको परेशान कर सकता है। छोटी-छोटी गलतियों पर भी आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप विद्यार्थी है तो आपकी पढ़ाई लिखाई में कोई बड़ी अड़चन आ सकती है। करियर से जुड़े फैसले आप सोच समझ कर लें। निजी जीवन की बात करें तो घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है जिससे आज आप काफी तनाव में रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ दिन: 2

शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 6 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

घर के किसी सदस्य के साथ आज आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। ऐसी परिस्थिति में आपको गुस्से से नहीं बल्कि शांति से काम लेने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको प्रमोशन मिल सकता है खासतौर पर अगर आप बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं तो आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। अगर आप सोने चांदी का कारोबार करते हैं तो आपको ठीक-ठाक फायदा हो सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो व्यर्थ की चिंता से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सेहतमंद रहने के लिए आपको संतुलित भोजन के साथ रोजाना व्यायाम करने की जरूरत है।

शुभ रंग: पीला

शुभ दिन: 6

शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से रात्रि 8:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपको अपनी इस मेहनत का अच्छा फल जरुर मिलेगा। वहीं प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं तो अति आत्मविश्वास में ऐसा कोई फैसला न लें जिसे लेकर भविष्य में आपको पछताना पड़े। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर पर भरोसा मजबूत करें। साथ ही पैसों के लेन देन में भी पारदर्शिता बनाए रखें। निजी जीवन की बात करें तो घर के छोटे सदस्यों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपका कड़क रवैया आपको उनसे दूर कर सकता है। बेहतर होगा आप अपने बर्ताव में नरमी लाने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ भी कहासुनी हो सकती है। आज अचानक आपकी सेहत में गिरावट संभव है।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 11:15 से दोपहर 3 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए थकान भरा और तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। अगर आप सफलता का स्वाद चखना चाहते हैं तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। इस समय जरा सी लापरवाही आने वाले दिनों में आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको अपने बजट के अनुसार ही खर्च करना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपके प्रिय का गुस्सैल स्वभाव आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। यदि आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट सौंपा जा सकता है। हालांकि काम का बोझ आपकी थकान और तनाव बढ़ा सकता है, लेकिन आपको सब कुछ भूल कर अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है, रुके हुए धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता पिता के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और उनका आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि आज छोटी सी भी समस्या होती है तो आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। लापरवाही महंगी साबित हो सकती है।

शुभ रंग: हल्का नीला

शुभ अंक: 15

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा और आज आप अपनों के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आप शांति से इस समस्या का समाधान करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपके प्रिय की ओर से आर्थिक लाभ भी संभव है। दफ्तर में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आज बॉस आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी है तो कारोबार पर छाई हुई मंदी आपका तनाव बढ़ा सकती है। काफी प्रयासों के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अगर आपको नशे की बुरी आदत है तो आपको जल्द से जल्द इससे छुटकारा पाने का प्रयास करना होगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। घर के बड़ों की मदद से आर्थिक लाभ संभव है। इसके अलावा आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। दफ्तर में आपको नई जिम्मेदारियां उठाने के लिए तैयार रहना होगा। आज बॉस अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी न करने की सलाह दी जाती है। शारीरिक स्वस्थ आपका अच्छा रहेगा और आज आप मानसिक रूप से भी काफी मजबूत रहेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ तनाव संभव है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कहासुनी हो सकती है। इसके अलावा आपकी छोटी सी लापरवाही के कारण वरिष्ठ अधिकारी भी आपसे नाराज हो सकते हैं। बेहतर होगा कार्यस्थल पर आप झगड़े झंझट से दूर रहें और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाएं। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। अगर आप विद्यार्थी है और उच्च शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। वहीं दूसरी ओर जीवनसाथी के साथ विश्वास में कमी आने न दें। छोटी-छोटी बातों पर अपने प्रिय के साथ कहासुनी से बचें। अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने किसी भी काम के लिए सहकर्मियों पर निर्भर न रहें। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक आपका बड़ा आर्थिक नुकसान करा सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। अचानक किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है। इसके अलावा संपत्ति को लेकर चल रहा कोई विवाद भी शांत हो सकता है। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके रिश्ते की बात भी चल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। बेवजह अपना तनाव न बढ़ाएं और समय पर भोजन करने की आदत डालें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 13

शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:15 तक

English summary

Daily Horoscope for 5 June 2021 Saturday

What does your Saturday June 5, 2021 horoscope have in store? Find out here.
Story first published: Friday, June 4, 2021, 15:56 [IST]
Desktop Bottom Promotion