Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 6 April 2026: आज इन राशियों पर होगी महादेव की अती कृपा, जानें अपना भविष्यफल -
Surya Grahan 2026: कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? नोट करें सूतक काल और भारत में दिखने का समय -
फ्रीज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना घर में आ सकता है कर्ज और बदकिस्मती -
Akshay Tritiya 2026: 19 या 20 अप्रैल, कब है अक्षय तृतीया? जानें सोना-चांदी खरीदने का महामुहूर्त -
इस राज्य में प्रेग्नेंट महिलाओं के साथ पतियों का भी होगा 'HIV' टेस्ट, इस गंभीर बीमारी की भी होगी जांच -
आपकी जीभ देगी Fatty Liver के संकेत? एक्सपर्ट से जानें पहली स्टेज के 5 शुरुआती लक्षण -
Brinjal Benefits: छोटे, लंबे या सफेद बैंगन; जानें आपकी सेहत के लिए कौन सा है सबसे बेस्ट? -
Babu Jagjivan Ram Jayanti: राजनीति के 'चाणक्य' थे बाबू जगजीवन राम, जयंती पर पढ़ें उनके अनमोल विचार और संदेश -
Happy Easter Wishes Jesus: प्रभु यीशु के पुनर्जन्म की मनाएं खुशियां, अपनों को भेजें ईस्टर संडे के संदेश -
Aaj Ka Rashifal 5 April 2026: मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगा सरप्राइज, सिंह राशि वाले रहें सावधान
12 April Horoscope: बजरंबली की कृपा से आज इन राशियों को मिलेगा मनचाहा परिणाम
अपने दिन भर का हाल जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं, क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कामकाज को लेकर काफी रहेगी। इसके अलावा रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति न होने से भी आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कोई नया अवसर लेकर आ सकता है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बेहतर होगा आप इस अवसर को भुनाने का प्रयास करें। मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको सफलता न मिले, लेकिन आप अपने प्रयास जारी रखें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख कर सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो देर तक भूखा रहने से बचें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है, खासतौर पर यदि आप तेज गाड़ी चलाते हैं तो आज के दिन आपको इससे बचने की जरूरत है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस ही नजर आप पर बनी रहेगी। हो सकता है आज वे आपके प्रदर्शन से ज्यादा संतुष्ट होना रहें। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर मिलेगा। इतना ही नहीं आज आप कुछ बड़े और महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आज आपके भाई या बहन को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आप मिलकर जश्न मनाएंगे। मित्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर के नियमों का पालन आपको सख्ती से करने की सलाह दी जाती है। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज लंबित कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें, नहीं तो बॉस आपके खिलाफ सख्त कदम उठा सकते हैं। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपके कार्य में बाधा आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आज आपको परेशान कर सकता है। आपको कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा तनाव लेने के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 29
शुभ समय: सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि लंबे समय से आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी बड़ी कंपनी से बढ़िया ऑफर मिल सकता है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने के आसार है। ऐसे में आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आप बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो इस मामले में ज्यादा जल्दबाजी न करें। इसके अलावा कानूनी मामलों में भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके प्रिय का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप खुद पर काबू रखें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। अगर आपको गठिया की शिकायतें तो आज आपकी परेशानी बढ़ती नजर आ रही है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक: 37
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 7:55 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके कारोबार में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं, साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में भी उछाल आने की प्रबल संभावना है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो अपनी योजना को आगे बढ़ाने के लिए दिन अनुकूल है। आपको अपनों का भी सहयोग मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा। अपनों का समर्थन आपको मिलेगा। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको उनका मार्गदर्शन करने का भी मौका मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि अपने बजट से अधिक खर्च न करें। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से अपने प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। इस समय आपको अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। आप अपनी ओर से परिश्रम करते हैं, आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अचानक किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जल्द ही आपकी परेशानी का अंत होगा और आपका रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार के लिए आपको आर्थिक लेनदेन बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। सेहत में सुधार के लिए आपको तनाव से दूर रहना होगा। साथ ही आपको अपने लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 39
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। दफ्तर में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ बढ़ सकता है। हालांकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आप बस शांत दिमाग से अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। यदि आप अपने कामकाज में किसी तरह के बदलाव की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय उचित है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आज कुछ समय अपने जीवनसाथी के लिए भी निकालें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आपको सिर में दर्द थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। मन में असंतोष का भाव रहेगा और आपको काफी चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। मुमकिन है आज आपका काम में भी ज्यादा मन न लगे। कार्यस्थल पर कामकाज के प्रति लापरवाही आपको मुसीबत में डाल सकती है। बेहतर होगा आप अपनी निजी जीवन की परेशानियों को अपने काम पर हावी न होने दें। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव संभव है। आपका रूखा व्यवहार आपके अपनों को दुखी कर सकता है। यदि आपको कोई परेशानी है तो आप खुलकर अपनों से अपने मन की बात साझा करें। हो सकता है आपकी परेशानी का हल आपको मिल जाए। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी पुरानी यादें एक बार फिर ताजा हो जाएंगी। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको उचित सलाह लेकर ही अपना कदम बढ़ाने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आपको सहकर्मियों के साथ अहंकार और टकराव से बचना होगा। बेवजह की बातों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन के सुख में वृद्धि होगी। साथ ही आपके बीच का प्रेम भी बढ़ेगा। पैसों को लेकर चल रहा प्रयास सफल हो सकता है। आज आप के लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। खुद को फिट और एक्टिव रहने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम जरूर करें।
शुभ रंग: हल्का पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: प्रातः 4:40 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कुछ नई रणनीतियां बना सकते हैं, साथ ही आपको अपने पार्टनर का भी पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को आज कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। किसी पुरानी संपत्ति की बिक्री हो सकती है। जल्द ही आपको कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। माता-पिता के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके पिता की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। आज जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। इस समय लापरवाही उनके लिए महंगी साबित हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक: 2
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 10 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
व्यापार से जुड़े जातकों को उधार लेन-देन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आने वाले दिनों में आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। प्रॉपर्टी, शेयर बाजार, लोहे आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अपने फैसले बड़ी समझदारी से लेने की जरूरत है। दफ्तर में आपकी क्रिएटिविटी बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। जल्द ही आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। घर का वातावरण आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। भाई बहनों के साथ रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। आपका सख्त रवैया आपको अपनों से दूर कर सकता है। बेहतर होगा आप अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखने की कोशिश करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार है। पैसों की कमी के कारण आज घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। सेहत की बात करें तो अधिक धूप में रहना आपके लिए ठीक नहीं है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 13
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरी करने वाले लोगों पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आज आपको जल्दबाजी में कोई भी काम न करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में तेजी आएगी। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपके लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है। आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-सुविधाओं की चीजों पर आज आप कुछ धन खर्च कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 7:55 से 11:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications











