For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

Aaj Ka Rashifal 22 December Horoscope: बुधवार के दिन इन जातकों के सितारे रहेंगे बुलंद

|

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में आपके अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं जिससे आपको राहत मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ की स्थिति बन रही है। आज आपको अपनी वाणी का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें, नहीं तो आपका दिन व्यर्थ की चीजों में ही नष्ट हो जाएगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आज किसी तीसरे की दखलअंदाजी आप दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ा सकती है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलें। साथ ही आर्थिक लेन देन बहुत ही सावधानी से करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आपको पेट में जलन, गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बाहर के भोजन से परहेज करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको अपने सही व्यवसायिक फैसलों का अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आज आप कुछ बड़े ग्राहकों से भी जुड़ सकते हैं। वही नौकरीपेशा जातकों को आज जल्दबाजी में अपने महत्वपूर्ण कार्य न करने की सलाह दी जाती है। यदि आपको कोई कठिन कार्य सौंपा गया है तो आप शांत दिमाग से उसे पूरा करने का प्रयास करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहने के आसार हैं। यदि कुछ समय से आपके घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। पैसों के मामले में आपको अमल करने की सलाह दी जाती है। आज आर्थिक नुकसान संभव है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कफ, जुखाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही विवादास्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। हो सकता है आपकी तीखी वाणी आपके बीच दूरियां बढ़ा दे। बेवजह की बातों को लेकर झगड़े झंझट से बचें। अगर आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन में एक सुंदर मोड़ आ सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आज कम प्रयास में आप ज्यादा धन कमा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो सेल्स और मार्केटिंग से जुड़ा काम करने वाले जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 36

शुभ समय: सुबह 10 बजे दोपहर 2:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं और किसी भी काम पर आप ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। यदि आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको सकारात्मक रहने की सलाह दी जाती है। व्यर्थ की चिंता आपकी मुश्किलें और बढ़ा सकती हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ कहासुनी से बचने की जरूरत है। आपका उग्र स्वभाव आज आपको मुश्किल में डाल सकता है। यदि वरिष्ठ आपको काम से जुड़ी कोई सलाह देते हैं तो आपको उस पर अमल करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको पर्याप्त समय बिताने का मौका मिल सकता है। भविष्य की योजनाओं पर आप अपने प्रिय के साथ कुछ चर्चाएं भी कर सकते हैं।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 4:35 से 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट संभव है। व्यापारिक मामलों में तेजी आएगी। आज आपका कोई अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। काम का बोझ हल्का रहने से आज आपको स्वयं के लिए भी कुछ समय मिल सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। अगर आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे, उतनी ही जल्दी आपको अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 17

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 10:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। हालांकि आपको अहंकार और टकराव से बचने की जरूरत है। इस तरह की नकारात्मक बातों से दूर रहें और मेहनत करें। अगर आप व्यापारी हैं तो आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में आपको अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। अगर आप बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उचित समय का इंतजार करें। जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ सारी गलतफहमियां दूर करने का मौका मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 9

शुभ समय: दोपहर 12:20 बजे से शाम 4 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप व्यापारी हैं और कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो हो सकता है आपके मार्ग में कुछ बाधाएं आएं। हालांकि आपको ज्यादा चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है। आप कुछ अनुभवी लोगों से सलाह लेकर इस ओर अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं। उचित समय आने पर आपकी सारी मुश्किलें दूर होगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज काम पर ध्यान देने में आपको कुछ कठिनाई महसूस हो। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। बिना सोचे समझे ज्यादा खर्च न करें। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। बच्चों की शिक्षा पर आपको अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कोई पुराना रोग उभरने के आसार हैं।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 1:55 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज वाहन का प्रयोग बहुत ही सावधानी से करें, खासतौर पर रात को गाड़ी चलाते समय आप पूरी सतर्कता बरतें अन्यथा आपको चोट लग सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में बॉस के साथ आज आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपके विचारों और आपके आत्मविश्वास से बॉस काफी प्रभावित हो सकते हैं। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। व्यापारियों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। जीवनसाथी के साथ तकरार संभव है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज नजरअंदाज करना होगा। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके रिश्तो में कड़वाहट बढ़ा सकता है। कामकाज की बात करें तो टारगेट बेस्ड काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। आपके सभी काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज गुम होने से आपके कार्य में बाधा आ सकती है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सरकारी नौकरी करते हैं तो अचानक आपका ट्रांसफर हो सकता है। वहीं दूसरी ओर प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ आज कुछ अधिक रहने के आसार हैं। ऐसे में आप काफी तनाव महसूस कर सकते हैं। व्यापारियों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। उधार लेन-देन से बचें अन्यथा भविष्य में इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के बड़े बुजुर्गों के सलाह अनुसार ही चलें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। पैसों से जुड़ी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें। तनावमुक्त रहने का प्रयास करें, साथ ही खानपान में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 9:40 से दोपहर 12:25 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

स्टेशनरी, किराना जनरल स्टोर, आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। वहीं दूसरी ओर बड़े व्यापारियों के लिए भी आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में आ रही बाधा दूर होगी और आपको अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहने के आसार हैं। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपको घर के बड़ों की मंजूरी मिल सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है, लेकिन आपके अच्छे सितारे किसी तरह की समस्या नहीं होने देंगे। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

घर के सदस्यों के साथ यदि आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज बातचीत के द्वारा आप सारी गलतफहमी को दूर करने का प्रयास करें अन्यथा बहुत देर हो सकती है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य आज कुछ कमजोर रहेगा। आज आपको डॉक्टर और अस्पतालों के कई चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपको लंबी चौड़ी मेडिकल बिल का भी भुगतान करना पड़ सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। नौकरी हो या व्यापार आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपके मार्ग में कुछ बाधाएं भी आएंगी। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको छोटी सी यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत की बात करें तो अगर आपको सांस से जुड़ी तकलीफ है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी ये परेशानी बढ़ सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक

English summary

Horoscope Today 22 December 2021 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Rashifal 22 December 2021 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vritchik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Tuesday, December 21, 2021, 15:17 [IST]
Desktop Bottom Promotion