For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

27 August Horoscope: ईश्वर की कृपा से आज इन राशि वालों का होगा बेड़ा पार

|

क्या है आज आपके भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका दुगना फायदा आपको मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने के आसार हैं। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपकी मेहनत और सकारात्मकता से वे काफी प्रभावित नजर आएंगे। जल्द ही इसका फायदा आपको हो सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां सुखद रहेगी। छोटे भाई बहनों के साथ रिश्ते में तालमेल और बेहतर होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो यदि लंबे समय से आपने अपना रूटीन चेकअप नहीं करवाया है तो उसके लिए आज का दिन उचित है।

शुभ रंग:हरा

शुभ अंक:32

शुभ समय:सुबह 6:20 से 11:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर कुछ समय से आप पर काम का बोझ अधिक है और आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन कुछ बेहतर साबित हो सकता है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप घूमने फिरने, मूवी, शॉपिंग आदि के लिए जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि जोश में आकर अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती न करें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस की ओर से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की आवश्यकता है। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। यदि जीवनसाथी किसी कारणवश आपसे नाराज है तो उन्हें मनाने के लिए आज का दिन अच्छा है। हो सके तो आप अपने प्रिय के लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो खानपान में गड़बड़ी करने से बचें।

शुभ रंग:मैरून

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। अचानक आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ने से बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से बचें। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की जरूरत है अन्यथा आपकी लेटलतीफी आपको मुसीबत में डाल सकती है। बॉस आपके कार्यों की समीक्षा भी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। घरेलू खर्चों में आपको कुछ कटौती करने की आवश्यकता है। घर के सदस्यों के साथ आपको प्यार और सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:4

शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

मीडिया, फैशन, राजनीति आदि से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने के आसार हैं। हालांकि रुके हुए धन की प्राप्ति ना

होने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। आपके प्रिय का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:20

शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप विद्यार्थी है और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने गुरुजनों की मदद लेनी चाहिए। हो सकता है आपकी समस्या का समाधान हो जाए। बेवजह की चीजों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें और अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। छोटी सी लापरवाही के कारण आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। आज आपका काफी पैसा भी खर्च होने के आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपको कुछ नया सीखने को भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की प्रबल संभावना है। सेहतमंद रहने के लिए आपको पर्याप्त आराम की आवश्यकता है।

शुभ रंग:हल्का पीला

शुभ अंक:16

शुभ समय:शाम 6 से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। कामकाज से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। नौकरी हो या व्यापार आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आपका यह परिश्रम आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। परिवारिक जीवन में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके गलत रवैये की आलोचना भी हो सकती है। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अगर बात आपके स्वास्थ्य की करें तो आपको नसों से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।

शुभ रंग:गहरा नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 6:20 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सेहत आपकी कमजोर रहेगी और आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। खराब स्वास्थ्य के कारण आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। बेहतर होगा काम के साथ-साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। लापरवाही मुश्किलें बढ़ा सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां तनावपूर्ण रहने के आसार हैं। पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। कामकाज के मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग:भूरा

शुभ अंक:3

शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। लाभ कमाने का बढ़िया मौका आपके हाथ लग सकता है। आप इस अवसर को जाने न दें। वहीं नौकरीपेशा जातक यदि प्रमोशन के लिए लंबे समय से परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती है, ऐसे में आपको पहले से ही खुद को तैयार रखना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। माता-पिता आप से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने से आपको बड़ा फायदा हो सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक:28

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। यदि आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको बड़ा फायदा हो सकता है। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। यह सब आपके गलत फैसलों का नतीजा है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप पर वर्क लोड अधिक है तो आप शांत दिमाग से और धीरे-धीरे अपना काम पूरा करने का प्रयास करें। आपको अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो उनके चोरी या गुम होने के आसार हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय:सुबह 9 बजे से 11 बजे तक

 मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति होगी और आज आपके हाथ धन कमाने का कोई बढ़िया मौका भी लग सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। काम के साथ-साथ आपको अपने व्यवहार का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है, विशेष रूप से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप संभलकर करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई पुराना कानूनी मामला परेशान कर सकता है। अपने वकील से सलाह लेने के लिए आज का दिन उचित है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। एक दूसरे से आप खुलकर अपने मन की बात साझा कर सकते हैं। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।

शुभ रंग:लाल

शुभ अंक:12

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि हाल ही में आपने किसी नए व्यापार की शुरुआत की है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके कामकाज में तेजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा काम से जुड़ी किसी समस्या का भी हल निकल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। यदि किसी कारणवश आपकी सैलरी अटकी हुई है तो आज यह परेशानी दूर होगी। घर का माहौल शांत रहेगा। बड़े भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी को अधिक समय देने का प्रयास करें। आपका लापरवाह रवैया आपको अपने प्रिय से दूर कर सकता है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। इस राशि की गर्भवती महिलाओं को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:गहरा हरा

शुभ अंक:18

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि हाल ही में आपका कोई ऑपरेशन या सर्जरी हुई है तो आपको आराम पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। इस समय लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। अपने बड़ों की बातों को आप नजर अंदाज करने की गलती न करें अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातक काम का दबाव महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप किसी भी तरह का तनाव न लें। सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 5

शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक

English summary

Horoscope Today 27th August 2022 Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope in Hindi

Aaj Ka Rashifal- Get Today's Today's Rashifal 27th August 2022 in Hindi, Daily Rashifal, Dainik Rashifal today horoscope, and Daily Zodiac Forecast for every Zodiac Sign: mesh, vrishab, mithun, karka, simha, kanya, tula, vrischik, dhanus, kumbh, meen.
Story first published: Friday, August 26, 2022, 15:08 [IST]
Desktop Bottom Promotion