4 November Horoscope: नौकरी व्यापार में इन राशियों को होगा आज बड़ा लाभ

अपने दिन भर से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

अगर आप विद्यार्थी हैं और अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपको अपने कर्मों से मुक्ति मिल सकती है। इसके अलावा आप पैसों से जुड़ा कोई भी लेनदेन बिना सोचे समझे न करें तो बेहतर होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज रुके हुए किसी कार्य को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आपको कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक:2

शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज बॉस का मूड काफी बढ़िया मूड रहेगा। आज आपको काम से जुड़े कुछ अच्छे सुझाव भी आपको मिल सकते हैं। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। लंबे समय से काम से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में जल्द ही बड़ा उछाल आ सकता है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बेहतर होगा आप संतुलित व्यवहार करें। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको सर्दी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक:26

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन (मई 20 से जून 20):

सेहत में सुधार आ सकता है और आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। लंबे समय से रुके हुए अपने कार्यों को पूरा करने का आप प्रयास कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। आपको वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है। माता पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज घर में आपके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप नया वाहन या अन्य किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना निर्णय लेने की जरूरत है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक:19

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो आपको उनके स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आज उनकी सेहत में भारी गिरावट आने की संभावना है। निजी हो या पेशेवर जीवन जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजना पहले ही बना लें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। आज आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल बिगड़ने के आसार हैं। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सोच बहुत से काम लेने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

शुभ रंग:नीला

शुभ अंक: 10

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज से जुड़ी किसी समस्या का समाधान हो सकता है और आज आप अपने काम पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आपके लिए उन्नति का समय चल रहा है आप जितना अधिक मेहनत करेंगे आपके लिए उतना अच्छा होगा। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ रिष्टट् प्रगाढ़ होगा। आपको अपने प्रिय का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। पैसों को लेकर चल रहे प्रयास सफल होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक:6

शुभ समय: सुबह 7:50 से रात्रि 8:18 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आप अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका क्रोध आज से आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है। घर हो या कार्यस्थल आपको इस बात का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार हैं। इस समय आपके प्रिय को लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर बात आपकी सेहत की करें तो थकान और तनाव के कारण आप का स्वास्थ बिगड़ सकता है।

शुभ रंग:गुलाबी

शुभ अंक:4

शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत पर गौर करेंगे। जरूरत पड़ने पर आपको उनका पूरा सहयोग भी मिलेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापार से जुड़े जातकों को किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। आपका कारोबार एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ेगा। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव बना रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर जीवनसाथी के साथ बहसबाजी हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहने वाला है। धन की प्राप्ति होगी। आज आपको स्वयं पर ध्यान देने का मौका नहीं मिल पाएगा। हो सकता है इस कारणवश आपकी सेहत में कुछ गिरावट आए।

शुभ रंग:गहरा लाल

शुभ अंक:17

शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप व्यापार करते हैं तो आपको जबर्दस्त आर्थिक मुनाफा हो सकता है। अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। वही नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन शानदार रहेगा और आप अपनी कड़ी मेहनत के बल पर अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन संतोषजनक रहेगा। आज छोटे मोटे खर्चे हो सकते हैं। कुछ समय से आप अपने पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित चल रहे हैं तो इस दौरान उनकी सेहत में आपको बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो खानपान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 40

शुभ समय: सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहने वाला है। इस हफ्ते आप पर काम का दबाव काफी बढ़ सकता है। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों का बर्ताव भी आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप उन्हें शिकायत का कोई भी मौका न दें। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर अब बड़ा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आपको अपने व्यवसायिक फैसले सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन लिए मिलाजुला रहेगा।

शुभ रंग:आसमानी

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक मोर्चे पर आज का आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। उच्च अधिकारी आपके काम से भी काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हो सकता है आपके प्रिय आप को नजरअंदाज करें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक:12

शुभ समय:सुबह 8:30 से दोपहर 12:50 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं और लंबे समय से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बीच में अटका है तो आपका वह काम दोबारा शुरू हो सकता है। हालांकि आपको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। हो सकता है आपको अपने व्यसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करने पड़े। परिवार के साथ आज का दिन हंसी-खुशी गुजरेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 10

शुभ समय:दोपहर 1: 55 से शाम 6:50 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। ल लंबे समय से चला आ रहा आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। मुमकिन है आप सुख सुविधा की चीजों पर ढेर सारा धन खर्च करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपके बॉस आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला हैं। पारिवारिक जीवन में स्थितियां अनुकूल रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपको जीवनसाथी के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग:हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 34

शुभ समय: प्रातः 5:25 से दोपहर 2:15 तक

Story first published: Friday, November 4, 2022, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion