Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
मोबाइल का नंबर भी खोल सकता है आपकी पर्सनालिटी से जुड़े राज
व्यक्तित्व, भविष्य में कामयाबी मिलने की संभावना, शादी, करियर आदि सब जानने में अंकों का बहुत बड़ा रोल होता है। अंक सिर्फ हमारे व्यक्तित्व को ही नहीं बल्कि हमारे आसपास होने वाली घटनाओं पर भी असर डालता है।
यहां हम विस्तार से लेकर आए हैं कि कैसे आपके मोबाइल के अंक आपकी मौजूदा जिंदगी को प्रभावित कर रहे हैं।
सही अंक जानने के लिए अपने मोबाइल अंक को इस तरह से जोड़ें।
उदाहरण के लिए मान लीजिए मोबाइल नंबर है 89191112234, तो आपको अपना अंक प्राप्त करने के लिए इन सभी नंबरों को आपस में जोड़ना होगा- 8 +9 +1 +9 +1 +1 +1 +2 +2 +3 +4 = 41; 4 +1 = 5.
इस बताए तरीके से आप भी अपने मोबाइल अंकों को जोड़ें और एकल संख्या प्राप्त करें और जानें ये आपके बारे में क्या बताती है।

अंक #1
इसे मजबूत अंक माना जाता है। ये ऊर्जा बढ़ाने के साथ साथ दूसरों को प्रभावित करने में भी मदद करता है। आपको अचानक मिले ख़ुशी के मौकों पर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेसमैन और करियर बिल्डर्स के लिए एक से ज्यादा बार 1 आना अच्छी बात है। जो लोग प्यार की तलाश में है उनके अंकों का जोड़ 1 ना हो तो बेहतर होगा।

अंक #2
ये अंक रोमांटिक और जो अपने प्यार से मिलना चाहते हैं, उन लोगों के लिए परफेक्ट है। मोबाइल के अंकों में ये एक से ज्यादा बार है तो व्यक्ति काफी दयालु और डिप्लोमेटिक जवाब देने वाला होता है। ये उन लोगों के लिए उचित अंक है जो मजबूत हैं, अपना ओपिनियन रखते हैं और जो सेल्स के काम से जुड़े हैं।

अंक #3
जिन लोगों के मोबाइल के अंकों का जोड़ 3 है वो काफी क्रिएटिव माने जाते हैं और लोगों को उनके साथ रहने में मजा आता है। ये अंक आर्टिस्ट, संगीतकार और युवा लोगों के लिए अच्छा है। ये अंक लेखकों या फिर लेखन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उपयुक्त है। अगर आप बहुत ज्यादा उत्साही हैं और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करना चाहते हैं तो ये अंक आपके लिए नहीं है।

अंक #4
ये नंबर स्थिर और भरोसेमंद माना जाता है। इस वजह से ये बैंकिंग, लॉ फर्म, साख और भरोसे से जुड़े दूसरे सेक्टर्स के लिए उपयुक्त मानी जाती है। अगर आपका परिवार बड़ा है तब भी आप अंक 4 का चयन कर सकते हैं। अगर आप अकेले रहते हैं या फिर इन बताए गए किसी भी सेक्टर से ताल्लुक नहीं रखते हैं तो आपको ये अंक नहीं रखना चाहिए।

अंक #5
माना जाता है कि ये किसी की भी जिंदगी में रोमांच और बदलाव ला सकता है। इस अंक को रखने वाले लोग कुछ भी उम्मीद कर सकते हैं। ये उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो आजादी, घूमना फिरना और अकेले रहना पसंद करते हैं। ये परिवार के साथ रहने वाले और किसी मानसिक तनाव से गुजरने वाले लोगों के लिए ठीक नहीं है।

अंक #6
ये परिवार के प्रति रुझान रखने वाले व्यक्ति के लिए बेस्ट नंबर है। ये व्यक्ति में केयर और सुरक्षा की भावना लेकर आता है। साथ ही ये परिवार के साथ रिश्ते और दोस्ती को मजबूत बनाता है। जो लोग प्यार की तलाश में हैं उन्हें कोई दूसरा अंक चुनना चाहिए।

अंक #7
ये अंक काफी मजबूत माना जाता है इसलिए ये विद्यार्थियों और चिंतन करने वाले लोगों के लिए अच्छा है। ये आपको स्थिरता प्रदान करेगा और साथ ही एक संतुलित जीवन देगा।

अंक #8
ये अंक उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनका खुद का बिजनेस है क्योंकि ये धन को आकर्षित करता है और पार्टनर्स के बीच कॉन्फिडेंस को भी बढ़ाता है। ये उन लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालता है जो आशावादी हों और अपने करियर तथा आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ करना चाहते हों।

अंक #9
इस अंक की दो मुख्य विशेषता है: आदर्श और दया भाव। ये सबसे लकी नंबर है क्योंकि इसे रखने वाले व्यक्ति को भाग्य का साथ मिलता रहता है। लेकिन ये अंक उन लोगों के लिए अच्छा नहीं है जिन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी रहती है।



Click it and Unblock the Notifications
