Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Husband Wife Same Zodiac Sign: आपके और जीवनसाथी की राशि है एक तो जरूर जानें इसका विवाह पर असर
यह माना जाता है कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती है और धरती पर विवाह के साथ उनका मेल होता है। हिंदू धर्म में शादी-विवाह को बहुत ही शुभ कार्यक्रम के तौर पर देखा जाता है।
विवाह की हर रस्म के लिए जिस तरह से मुहूर्त का पालन किया जाता है, ठीक उसी तर्ज पर विवाह से पहले लड़के और लड़की की कुंडलियों का मिलान भी बहुत संजीदगी के साथ किया जाता है।

ऐसा करने के पीछे सिर्फ एक ही उद्देश्य होता है कि शादी के बाद नवदंपत्ति का वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहे। कई बार चाहे-अनचाहे में पति और पत्नी की राशि मेल खा जाती है। इस लेख के माध्यम से ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि पति और पत्नी की राशि यदि एक है तो वैवाहिक जीवन पर इसका कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि (ग्रह का स्वामी- मंगल)
ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि को परिश्रमी राशि के तौर पर जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि पति पत्नी की राशि मेष है तो उनका दाम्पत्य जीवन सुखी रहता है। ये जीवन भर हर परिस्थिति में एक दूसरे का साथ निभाते हैं।

वृषभ राशि (ग्रह का स्वामी- शुक्र)
यदि पति और पत्नी दोनों की ही राशि वृषभ है तो इनके वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है। ये एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं और एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखते हैं। इनकी शादी सही ढंग से आगे बढ़ती है।
मिथुन राशि (ग्रह का स्वामी- बुध)
ऐसा माना जाता है कि यदि मिथुन राशि के लोग आपस में शादी करते हैं तो उनके वैवाहिक जीवन में थोड़ा उतार चढ़ाव आता है। संतान सुख में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। विवाह में कलह की स्थिति आती है जिससे मानसिक परेशानी झेलनी पड़ जाती है।
कर्क राशि (ग्रह का स्वामी- चंद्र)
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक यदि पति पत्नी दोनों ही कर्क राशि के हैं तो उन्हें वैवाहिक जीवन में विवाद का सामना करना पड़ता है। आपस में प्रेम की कमी रहती है और ज्यादातर समय लड़ाई और मनमुटाव रहता है।

सिंह राशि (ग्रह का स्वामी- सूर्य)
पति पत्नी दोनों का सिंह राशि का होना ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता है। इनके बीच विवाद और झगड़े होते हैं। मगर ये शांत रहकर मामले को सुलझाने पर भी ध्यान देते हैं।
कन्या राशि (ग्रह का स्वामी- बुध)
इस राशि के दंपत्ति के बीच मिलेजुले परिणाम देखे जाते हैं। कई मौके पर आपस में असंतुष्टि का भाव रहता है तो कई बार इनके बीच अटूट रिश्ता भी नजर आता है। वैसे ये आपस में एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं।
तुला राशि (ग्रह का स्वामी- शुक्र)
यदि पति पत्नी की राशि तुला है तो ये बहुत ही सुखद वैवाहिक जीवन बिताते हैं। ये अपने जीवन में ही मगन रहते हैं और हर छोटे-बड़े मौकों का आनंद उठाते हैं। इनके बीच बहुत प्यार रहता है।

वृश्चिक राशि (ग्रह का स्वामी- मंगल)
यदि दम्पत्ति की राशि वृश्चिक है तो उनके वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आती हैं। घर में परेशानी और तनाव का माहौल बना रहता है। हर बात पर विवाद रहता है और किसी भी बात पर दोनों एक मत नहीं होते हैं।
धनु राशि (ग्रह का स्वामी- गुरु)
धनु राशि के जातकों का विवाह यदि एक दूसरे से होता है तो उनका वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहता है। ये अपनी शादीशुदा जिंदगी में तालमेल के साथ आगे बढ़ते हैं। इनके बीच विवाद की स्थिति बहुत कम देखने को मिलती है।

मकर राशि (ग्रह का स्वामी- शनि)
मकर राशि के पति पत्नी हों तो इनका दाम्पत्य जीवन बहुत अच्छा रहता है। इनके वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहता है। ये एक दूसरे का सम्मान करते हैं और मिलकर फैसले लेने में यकीन रखते हैं।
कुंभ राशि (ग्रह का स्वामी- शनि)
यदि पति और पत्नी की राशि कुंभ है तो इनकी शादीशुदा जिंदगी आनंद में बितती है। ये लोग काफी मेहनती होते हैं। ये एक दूसरे की ख़ुशी के लिए काफी प्रयास करते हैं।
मीन राशि (ग्रह का स्वामी- गुरु)
यदि पति और पत्नी की राशि मीन है तो उनका वैवाहिक जीवन अनुकूल रहता है। ये अपने पार्टनर का ख्याल रखते हैं और उनकी ख़ुशी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इनके बीच अच्छा तालमेल रहता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
