Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्योतिष उपाय: गुरूवार के दिन इन 4 कामों की है मनाही, बनते हैं आर्थिक तंगी का कारण
आम जीवन में ऐसी कई चीजें हैं जो हम कर जाते हैं और उनका बुरा प्रभाव हमें झेलना पड़ता है। कई बार हम जानकारी के अभाव में गलतियां कर बैठते हैं। यही छोटी-छोटी बातें हमारे जीवन को प्रभावित कर जाती हैं। सप्ताह के सभी दिन भी विशेष भगवानों को समर्पित बताये गए हैं। वीरवार के दिन भगवान विष्णु का स्मरण किया जाता है। साथ ही इस दिन से जुड़ी कुछ मान्यताएं भी हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं श्रीहरि को समर्पित गुरुवार के दिन किन कामों को करने से बचना चाहिए।

काले रंग के वस्त्र धारण न करें
गुरुवार के दिन व्यक्ति को काले रंग के वस्त्र धारण करने से बचना चाहिए। यदि संभव हो तो आप इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें। इससे आप सकारात्मकता की अनुभूति करेंगे। ऐसी मान्यता है कि भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है।

घर में न करें ये काम
गुरुवार के दिन घर में न तो पोंछा लगाएं और न ही कपड़े धोएं। इस दिन घर का कबाड़ भी बाहर निकालने से बचें। यदि आप ऐसा काम करते हैं तो इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी संतान, शिक्षा और धर्म पर पड़ेगा।

घर की महिलाएं न धोएं अपने बाल
शस्त्रों की मानें तो गुरुवार के दिन महिलाओं को अपने बाल नहीं धोने चाहिए। महिलाओं की कुंडली में बृहस्पति पति और सन्तान का कारक होता है। गुरुवार के दिन बाल धोने से यह ग्रह कमजोर होता है और इसके अशुभ फल झेलने पड़ सकते हैं। यदि आप अपने पति व बच्चों के जीवन में तरक्की चाहती हैं तो इस दिन बाल धोने और कटवाने से बचें।

जीव हत्या न करें
सृष्टि की हर एक चीज की रचना भगवान से जुड़ी हुई है। ऐसे में किसी को भी छोटा समझने की भूल न करें। गुरुवार ही नहीं, सप्ताह के किसी भी दिन न तो आप किसी जीव को सताएं और न ही उन्हें नुकसान पहुंचाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से न सिर्फ पाप लगता है बल्कि आने वाले समय में दुःख में वृद्धि भी होती है।



Click it and Unblock the Notifications
