Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
पितृपक्ष में नहीं खानी चाहिए ये चीजें, मिल सकते हैं बुरे परिणाम
हिंदू धर्म में पितृपक्ष बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ये वो समय होता है जब परिवार अपने पूर्वजों को याद करता है और पितरों की मुक्ति के लिए पूरे विधि विधान से श्राद्ध कर्म करता है। घर के वो बड़े बुजुर्ग जो परलोक जा चुके हैं उनका धन्यवाद करने के लिए ये 15 दिन बेहद पवित्र माने जाते हैं। इस दौरान कई परहेज और सावधानियां बरतनी पड़ती है ताकि पूर्वजों का आशीर्वाद मिल सके।

पितृपक्ष में खानपान का बहुत महत्व होता है। पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए ब्राह्मणों को भी भोज कराया जाता है। धर्म शास्त्रों के मुताबिक ऐसी कुछ चीजें हैं जिनका सेवन पितृपक्ष में नहीं करना चाहिए। जानते हैं पितृपक्ष में क्या नहीं खाना चाहिए।

गाय का दूध
पितृपक्ष के दौरान गाय का दूध पीने से बचना चाहिए। खासतौर से वो गाय जिसने हाल ही में जन्म दिया है उसके दूध से विशेष रूप से बचना चाहिए।

बासी भोजन
इस दौरान आपके भोजन का संबंध आपके पूर्वजों से होता है। श्राद्ध के दिन तर्पण किया जाता है और प्रार्थना की जाती है कि पूर्वज इसे स्वीकार करें। इन 15 दिन के अंतराल में आप ताजा भोजन ही करें। संभव हो तो फ्रिज में रखे खाने से भी बचे।

चना और चने से बनी चीजें
श्राद्ध में चने का सेवन नहीं करना चाहिए। चने से तैयार दूसरी चीजें, जैसे सत्तू आदि भी भोजन में शामिल करने से बचें।

साग, मूली, लौकी, खीरा
श्राद्ध में सरसों का साग, मूली, लौकी और खीरा ना तो स्वयं खाएं और ना ही दूसरों को खाने के लिए दें।

मसूर दाल
पितृपक्ष में मूंग और उड़द की दाल का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन 15 दिनों तक मसूर की दाल से परहेज करें।

पितृपक्ष में खाना बनाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
श्राद्ध में खीर का खास महत्व रहता है। ये गाय के दूध से तैयार होना चाहिए। सिर्फ इस बात का ध्यान रखें कि जिस गाय का दूध आप इस्तेमाल कर रहे हैं उसने हाल ही में बच्चा ना जन्मा हो।
आप भोजन बनाने के लिए सफ़ेद की जगह सेंधा नमक का इस्तेमाल करें।
श्राद्ध के दौरान खाना बनाने वाले अपना चेहरा पूर्व की तरफ रखकर भोजन तैयार करें।



Click it and Unblock the Notifications