Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
काली हल्दी के तिलक से बनेंगे सारे बिगड़े काम
वशीकरण और सारे टोने टोटके में वैसे तो पीली हल्दी का बहुत प्रयोग किया जाता है लेकिन एक अलग रंग हल्दी है जिससे सारे बिगड़े हुए कामों का अंजाम दिया जाता है, वो है काली हल्दी। सुनकर थोड़ा चौंक गए हो गए न काली। अभी तक आपने सिर्फ एक ही हल्दी के बारे में सुना होगा वो भी पीली हल्दी।
काली हल्दी को घर में मसालों के रूप में प्रयोग नहीं किया जाता है, इसका प्रयोग तांत्रिक क्रियाओं में किया जाता है। आइए आपको बताते हैं काली हल्दी के चमत्कारी प्रभावों के बारे में....

शुभ फल के लिए
किसी की जन्मपत्रिका में गुरु और शनि पीड़ित हैं, तो वह जातक यह उपाय करें- शुक्लपक्ष के प्रथम गुरुवार से नियमित रूप से काली हल्दी पीसकर तिलक लगाने से ये दोनों ग्रह शुभ फल देने लगेंगे।

बिजनस में फायदें के लिए
यदि आपके व्यवसाय में निरंतर गिरावट आ रही है, तो शुक्ल पक्ष के प्रथम गुरुवार को पीले कपड़े में काली हल्दी, 11 अभिमंत्रित गोमती चक्र, चांदी का सिक्का व 11 अभिमंत्रित धनदायक कौड़ियां बांधकर 108 बार ‘ऊँ नमो भगवते वासुदेव नमः' का जाप कर धन रखने के स्थान पर रखने से व्यवसाय में वृद्धि होती है।

मशीनों की सलामती के लिए
यदि आपका व्यवसाय मशीनों से संबंधित है और आए दिन कोई महंगी मशीन आपकी खराब हो जाती है, तो आप काली हल्दी को पीसकर केसर व गंगा जल मिलाकर प्रथम बुधवार को उस मशीन पर स्वास्तिक बना दें। यह उपाय करने से मशीन जल्दी खराब नहीं होगी।

स्वास्थय के लिए
यदि परिवार में कोई व्यक्ति निरंतर अस्वस्थ रहता है, तो गुरुवार को आटे के दो पेड़े बनाकर उसमें गीली चने की दाल के साथ गुड़ और थोड़ी सी पिसी काली हल्दी को दबाकर रोगी व्यक्ति के ऊपर से सात बार उतार कर गाय को खिला दें। तीन गुरूवार तक ये उपाय करें रोगी ठीक होने लगेगा।

नजर उतारने के लिए
बच्चे को नजर से बचाने के लिए काले कपड़े में काली हल्दी को बांधकर 7 बार बच्चे के ऊपर से उतार कर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें, नजर उतर जाएगी।

धन वृद्धि के लिए
शुक्लपक्ष के प्रथम शुक्रवार को चांदी की डिब्बी में काली हल्दी, नागकेशर व सिंदूर को साथ में रखकर मां लक्ष्मी के चरणों से स्पर्श करवा कर धन रखने के स्थान पर रख दें। यह उपाय करने से धन में वृद्धि होती है।

इस तरह घर लाए काली हल्दी के पौधे को..
अगर आप काली हल्दी के पौधे को अपने घर लाना चाहते है तो आप होली से 1 दिन पहले उस पौधे के पास जाएँ और हाथ जोड़कर विनम्र भाव से निम्नलिखित विधि अपनाकर उन्हें घर आने के लिए निमंत्रित करें।

विधि
सबसे पहले तो आप नहा धोकर खुद को पवित्र करें और कोरे कपडे पहने फिर एक थाली में थोड़े से पीले अक्षत, अगरबत्ती, शुद्ध जल का एक कलश और कुमकुम रखें। आप पेड़ के पास जाएँ और जल से पेड़ को साफ़ करें, फिर उन्हें कुमकुम और चावल अर्पित करके 5 अगरबत्ती जलाएं। आप उन्हें घर चलने के लिए निमंत्रित करे और प्रार्थना करें। अगले दिन आप दोबारा पौधे के पास जाएँ और उन्हें एक लौटा शुद्ध जल अर्पित करते हुए चलने का आग्रह करें। इसके बाद आप उन्हें जड़ सहित अपने घर ले आए।



Click it and Unblock the Notifications
