Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा
Weekly Horoscope 10th to 16th March: सिंह राशि की तरक्की में आ रही बाधा होगी दूर, इन्हें भी मिलेगा शुभ परिणाम
आपका साप्ताहिक राशिफल आपको आने वाले सात दिनों से संबंधित सारी जानकारियां आपको दे सकता है। ऐसे में आप अपनी असफलता को सफलता में बदल सकते हैं। आइए देखते हैं यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान ग्रहों की बदली हुई चाल का आपको बहुत ही अच्छा परिणाम मिलेगा। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में भी सफल रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए हफ्ते की शुरुआत कुछ व्यस्त रहने वाली है, लेकिन इसके बाद का समय आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप अपने व्यावसायिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेंगे। आपको किसी सरकारी योजना से लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा जाताक यदि अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। निजी जीवन में चल रही है समस्याओं का अंत होगा और आपके रिश्तों में सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरने वाला है। आपके बीच की नजदीकियां और बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:16
शुभ दिन:मंगलवार

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आपके लिए यह सप्ताह बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप व्यापारी हैं तो आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा आप कोई जोखिम भी उठाएंगे जिसका अच्छा नतीजा आपको मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को इस हफ्ते कुछ अतिरिक्त कार्य मिल सकते हैं। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। हालांकि आपकी यह मेहनत आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। बेहतर होगा आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से यह सात दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरे रहेंगे। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आपका पैसा मिलने में विलंब हो सकता है। भविष्य में आप सोच समझकर आर्थिक लेन देन करेंगे तो बेहतर होगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपको अपने प्रिय के साथ छोटी दूरी की यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही सुखद रहने वाली है। अगर आप सिंगल हैं तो आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। आपको मनचाहा साथी मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो इस दौरान आपको छोटी-छोटी परेशानियां हो सकती है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:52
शुभ दिन:गुरुवार
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपको अपने गुरुजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। आपके निजी मामलों में परिजनों की दखलअंदाजी आपका तनाव बढ़ा सकती है। ऐसे में रिश्तों में कड़वाहट आने की संभावना है। इस अवधि में आपके घर का माहौल काफी खराब रहेगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करने की जरूरत है। इस हफ्ते आप जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें तो बेहतर होगा नहीं तो भविष्य की योजनाओं में बाधा आ सकती है। यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो इससे भी आपको बचने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए औसत रहने वाला है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। खुद को तरोताजार और ऊर्जावान रखने के लिए आप पर्याप्त आराम करें, साथ ही आप ध्यान का भी सहारा लें। इससे मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:45
शुभ दिन:बुधवार
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप व्यापारी हैं और लंबे समय से आपको अच्छे मुनाफे की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो इस दौरान आप एक नई शुरुआत कर सकते हैं। आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ जरूरी बदलाव करेंगे। मुमकिन है इसका अच्छा नतीजा आपको मिले। इस अवधि में आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। आपकी ऊर्जा और उत्साह हर किसी को प्रभावित करेगी। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं और आपके वीजा आदि को लेकर कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी दूर होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस अवधि में आपके घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। अपनों के साथ आप खूब मौज मस्ती करेंगे। पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपको उनका स्नेह और समर्थन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। हालांकि आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव ना डालने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ दिन:सोमवार
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपकी तरक्की में आ रही हर तरह की बाधा दूर होगी और आपको अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह काफी व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन सप्ताह के अंत में आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आपके कारोबार में सुधार आएगा और आप दुगनी तेजी से उत्पादन कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह कुछ कठिन रहने वाला है। शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास विफल हो सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। आप धैर्यवान रहें और पूरी सकारात्मकता के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो इस दौरान उनके स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें। पैसों के मामले में यह सप्ताह के लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आप आसानी से धन संचय कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो भागदौड़ और तनाव के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ दिन:शुक्रवार
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर यह सप्ताह आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं और किसी नए भागीदार को अपने साथ जोड़ने का विचार कर रहे हैं तो आपको अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लेने के बाद ही अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत ही अच्छा रहने की संभावना है। काम का बोझ कुछ कम रहेगा। इसके अलावा आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आपके करियर में जल्द ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले ले सकते हैं। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा नतीजा आपको मिले। वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। इस दौरान मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। हो सकता है इसका बुरा असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़े।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ दिन:बुधवार
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा लोगों को अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। इस दौरान आपका वेतन बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के कई मौके मिलेंगे। ऐसे में आपके कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। इसके अलावा खुदरा व्यापारियों के लिए भी यह समय बहुत ही शुभ रहेगा। इस अवधि में घर के सदस्यों के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। ऐसे में आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। अगर लंबे समय से आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आपको कई अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी और आप हर मौके से धन कमाने का भरपूर प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ दिन: सोमवार
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर महिला सहकर्मियों के साथ आप सम्मान से पेश आएं अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है, साथ ही इसका बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। व्यापारी यदि कोई आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह काम बीच में अटक सकता है। इस दौरान आपके हाथ आया हुआ कोई बढ़िया मौका भी निकलने की संभावना है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। कठिन विषयों पर आप अधिक ध्यान दें। जरूरत पड़ने पर आप अपने बड़ों और गुरुजनों की भी मदद लें। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगा। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद आपके घर की शांति भंग कर सकता है। आपको अपने बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी लेकिन आपको दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको सिगरेट और शराब के सेवन से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:22
शुभ दिन:रविवार
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर का माहौल इस दौरान काफी अच्छा रहेगा। आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करेंगे। हो सकता है बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दें। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का भरपूर प्रयास करेंगे। हालांकि आप अपनी मेहनत का श्रेय दूसरों को ना ले जाने दें। व्यापारियों को इस दौरान विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि होने का संकेत मिल रहा है। इसके अलावा आपको कोर्ट कचहरी के भी चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपको समय बिताने के कई मौके मिलेंगे। आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर भी जा सकते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपको उनका प्रेम और सम्मान मिलेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लेने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:29
शुभ दिन:शनिवार
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस हफ्ते आपकी सेहत में बड़ा सुधार आएगा और आप बेहतर महसूस करेंगे। इतना ही नहीं आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव भी आ सकता है। आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। ऐसे में आप अपनी खुशियों को अपनों के साथ साझा करेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। आप अपनों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद और समर्थन आपको मिलेगा। सप्ताह के मध्य में आप किसी शुभ कार्य में हिस्सा ले सकते हैं और आप कुछ अच्छे कार्यों पर पैसा भी खर्च करेंगे। इस राशि के बेरोजगार जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को कारोबार आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा आपके किसी नुकसान की भरपाई भी हो सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलने की संभावना है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:18
शुभ दिन: रविवार
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। दैनिक खर्चों को पूरा करने में भी आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। इस दौरान आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को दिल पर लगाने की आपकी आदत आपके रिश्तों में खटास पैदा कर सकती है। अपनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें और रिश्तों की मधुरता को बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान आपको काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों का बर्ताव भी आपकी परेशानी की वजह बनेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को इस दौरान निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने से बचें। स्वास्थ्य में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। खासतौर पर अगर आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो इस दौरान आपको संभलकर रहना होगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:4
शुभ दिन:शनिवार
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर के किसी सदस्य का खराब स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है। ऐसे में घर का माहौल भी अशांत रहेगा। इस दौरान आपको अस्पताल के कई चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा दवाइयों पर भी काफी पैसा खर्च होने की संभावना है। यदि आप कर्ज या उधार लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको आसानी से पैसा नहीं मिल पाएगा। ऐसे में आपको काफी निराशा होगी। निजी जीवन की परेशानियां काम पर हावी हो सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके कई कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। इस दौरान आपको बॉस के गुस्से का भी सामना करना पड़ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। सप्ताह का अंत आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऐसे में आपका तनाव कुछ कम होगा। आपको अपनी सेहत का भी ख्याल रखने की जरूरत है। लापरवाही आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ दिन:शुक्रवार
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











