Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जान लें साल 2021 में केतु के गोचर से सभी 12 राशियों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव, साथ ही इसके उपाय
केतु के गोचर से हर राशि के जातक पर किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ता है। केतु के गोचर को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि ये छाया ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए एक से सवा साल तक का समय लेता है। केतु सभी 12 राशियों में गोचर करने के लिए करीब 18 साल का लंबा समय लेता है।

साल 2021 में केतु का गोचर किसी भी राशि में नहीं हो रहा है। मगर इस वर्ष वह अपने नक्षत्र में परिवर्तन करके सभी राशियों को प्रभावित जरूर करेगा। साल की शुरुआत में केतु बुध ग्रह के आधिपत्य वाले ज्येष्ठा नक्षत्र में स्थित रहेंगे और 2021 के मध्य तक वहां रहने के बाद 2 जून को शनि ग्रह के नक्षत्र अनुराधा में प्रवेश करेंगे और साल के अंत तक वहीं बने रहेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि केतु के स्थान परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि:
साल के शुरुआत में मेष राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपको चोट लगने की संभावना है। आप मानसिक तनाव बढ़ता हुआ महसूस कर सकते हैं। त्वचा से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। आपके व्यवहार में काफी बदलाव आ सकता है। इस दौरान आप वाद-विवाद में फंस सकते हैं।
जून के लगते ही आपके कामकाज में कई तरह के उतार चढ़ाव आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक नहीं रहेगी। पिता की सेहत का विशेष ध्यान रखें। आपके जीवनसाथी को भी सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
उपाय: केतु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए जरूरतमंदों और गरीबों को कंबल दान में दें।

वृषभ राशि:
साल के शुरुआत में इस राशि के जातकों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी और आप विवाह बंधन में भी बंध सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम गहरा होगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान जीवनसाथी की सेहत का थोड़ा ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए ये समय सामान्य रहेगा।
जून की शुरुआत में आपके लिए समय काफी सुखद रहेगा। निजी जीवन में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को भी कामकाज के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। इस दौरान सेहत से जुड़ी कोई भी लापरवाही न करें।
उपाय: इस अवधि में केतु के नकारात्मक प्रभाव को कम करने के लिए आप रोजाना मां दुर्गा की आराधना करेंऔर नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को केतु के प्रभाव के कारण साल के शुरुआत में सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आप हर वाद-विवाद में जीत हासिल करेंगे। कोर्ट-कचहरी के फैसले भी आपके हक में आएंगे। खर्चे कुछ बढ़ सकते हैं लेकिन आपका बजट संतुलित बना रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक माहौल थोड़ा संजीदा रह सकता है।
जून लगने के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे और आप अपना कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। सेहत के प्रति लापरवाही न करें। इस अवधि में भाग्य का साथ थोड़ा कम मिलेगा।
उपाय: घर की छत पर एक लाल रंग का झंडा लगाने से आपको शुभ परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशि:
साल के शुरुआत में आपका वैवाहिक जीवन कुछ ठीक नहीं रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपने लक्ष्य के प्रति लापरवाह रवैया अपनाने से बचें। आपकी आय में इजाफा होने के आसार दिख रहे हैं। भाई-बहनों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
जून का महीना लगने के बाद आपको घूमने जाने का मौका मिल सकता है। आपके जीवनसाथी को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस अवधि में संतान पक्ष से आप चिंतित रह सकते हैं। पैसों को लेकर भी आपको कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है।
उपाय: आप केतु के प्रभाव को कम करने के लिए रोजाना किसी एक समय पर कुत्ते को भोजन जरूर कराएं।

सिंह राशि:
साल के शुरुआत में सिंह राशि के जातकों को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी के मामले में कुछ लाभ मिलने की उम्मीद है। आपके व्यय में वृद्धि होगी। यात्रा करने का योग बन रहा है। मगर इससे कुछ खास लाभ नहीं होगा। इस पूरे दौर में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग हासिल होगा।
जून का महीना लगने के बाद से ही आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। आप खुद को वाद-विवाद से दूर रखने की कोशिश करें अन्यथा आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं। परिवार का माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। इस अवधि में आप मानसिक तौर पर अशांत रहेंगे। आप अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में भी खुद को सक्षम नहीं पाएंगे।
उपाय: आप नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए मंगलवार से शुरू करते हुए रोजाना "ॐ शिखि नमः" मंत्र का जप करें।

कन्या राशि:
साल के शुरुआत में कन्या राशि के जातकों को कामकाज के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी आपके समीकरण ठीक रहेंगे। इस दौरान आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। आप किसी छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। इस अवधि में शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा मगर आप उनपर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।
जून माह का समय आपके प्रेम जीवन के लिए बेहद सुखद रहेगा। सिंगल जातकों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे।
उपाय: इस अवधि में अच्छे नतीजे प्राप्त करने के लिए आप नियमित रूप से केतु के मंत्र "ॐ कें केतवे नमः" का जप करें।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में तनातनी की स्थिति रहने से आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। किसी विदेशी स्रोत से आपको लाभ मिलने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधार आएगा।
जून के बाद प्रॉपर्टी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। इस दौरान अपने और अपने जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
उपाय: केतु के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए मंगलवार के दिन घर के पास के किसी मंदिर में जाकर लाल रंग का झंडा लगाएं।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों को साल के शुरुआत में मानसिक तनाव हो सकता है। आपके खर्चे बढ़ेंगे और आप बचत करने में असफल रहेंगे। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य कमजोर रहेगा और काफी चिड़चिड़ा महसूस करेंगे। सेहत की वजह से आपका बजट गड़बड़ रहेगा।
हालांकि जून महीने के साथ ही आपकी स्थिति में काफी सुधार आएगा। इस अवधि में आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी। आपको अपने भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। निजी जीवन खुशहाल रहेगा। छोटी यात्राओं का योग बन रहा है। आपको पूरे साल अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आपके लिए नियमित रूप से केतु के बीज मंत्र "ॐ स्रां स्रीं स्रौं सः केतवे नमः" का जप करना फलदायी रहेगा।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को वर्ष के शुरुआत में वैवाहिक जीवन में कष्ट झेलना पड़ सकता है। आपके खर्चों में वृद्धि होने से आपके जीवनसाथी परेशान रहेंगे और इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर पड़ेगा। निवेश करने के लिए समय अच्छा है। इस दौरान लंबी यात्रा का योग बन रहा है।
जून का महीना लगने के बाद आपके खर्चे बढ़ेंगे। आप अपने घर के सदस्यों पर कुछ अधिक खर्च कर सकते है। इस अवधि में आपको कुछ बचत करने पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। किसी काम को लेकर घर से दूर जाना पड़ सकता है। इस दौरान आप थोड़ा सावधान रहें, आपको चोट लगने की संभावना है।
उपाय: आप सकारात्मक नतीजों के लिए रोज घर से निकलने से पहले अपने मस्तक पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

मकर राशि
साल के शुरुआत में मकर राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
जून लगने के साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले और मजबूत होती नजर आ रही है। आय के नए स्रोत आपको हासिल होंगे। नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी।
उपाय: आप अपनी स्थिति को मजबूत बनाए रखने के लिए नियमित रूप से किसी भी कुत्ते को रोटी और दूध खिलाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को कामकाज के क्षेत्र में उतार चढ़ाव झेलना पड़ सकता है। आप अपनी समझदारी से इस परिस्थिति से उबरने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के इच्छुक जातकों को लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।
जून का समय आने के बाद आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी। किसी विदेशी सम्पर्क या स्रोत से आपको लाभ मिलने की संभावना है। काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन आपको अच्छे नतीजे दिलवा सकती है। काम की अधिकता की वजह से आप परिवार के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।
उपाय: अच्छे परिणाम के लिए आप गरीबों को कंबल और वस्त्र भेंट करें।

मीन राशि
इस वर्ष की शुरुआत में आपको किसी वजह से परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। आप इसकी वजह से अकेला महसूस करेंगे मगर कुछ समय में आपको आदत हो जाएगी। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पिता की सेहत का ख्याल रखें। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव रह सकता है जिससे आप परेशान रहेंगे।
जून माह की शुरुआत के साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपकी आय बढ़ेगी। पिता के साथ किसी बात को लेकर आपके रिश्ते थोड़े बिगड़ सकते हैं। आपको कामकाज के क्षेत्र में सतर्कता से काम करने की जरूरत है। वरिष्ठों को शिकायत का मौका न दें।
उपाय: आप अच्छे परिणामों के लिए नियमित रूप से भैरव बाबा की उपासना करें और साथ ही श्री दुर्गा चालीसा का पाठ करें।



Click it and Unblock the Notifications
